• Entertainment
  • मनोज मुंतशिर ने जावेद अख्तर को दिया जवाब, गीतकार ने ठुकरा दिया था’बॉर्डर 2′ के गाने लिखने का ऑफर

    हाल ही जावेद अख्तर ने एक इंटरव्यू में कहा था कि उन्होंने ‘बॉर्डर 2’ के गाने लिखने से मना कर दिया था, जबकि मेकर्स ने उन्हें अप्रोच किया था। अब इस पर गीतकार मनोज मुंतशिर ने रिएक्ट किया है। उन्होंने ही ‘बॉर्डर 2’ के गाने लिखे हैं। इस फिल्म के अभी तक जितने भी गाने


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk जनवरी 22, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    हाल ही जावेद अख्तर ने एक इंटरव्यू में कहा था कि उन्होंने ‘बॉर्डर 2’ के गाने लिखने से मना कर दिया था, जबकि मेकर्स ने उन्हें अप्रोच किया था। अब इस पर गीतकार मनोज मुंतशिर ने रिएक्ट किया है। उन्होंने ही ‘बॉर्डर 2’ के गाने लिखे हैं। इस फिल्म के अभी तक जितने भी गाने रिलीज किए गए हैं, उन्हें मिक्स्ड रिस्पॉन्स मिला है। कुछ लोगों को गाने पसंद आए हैं तो कुछ को नहीं। जावेद अख्तर के ऑफर ठुकराने के बाद मनोज मुंतशिर ने चैलेंज स्वीकार किया और ‘बॉर्डर 2’ के गाने लिखे। अब उन्होंने जावेद अख्तर के बयान पर बात की है।

    मनोज मुंतशिर ने जावेद अख्तर का सपोर्ट किया। उन्होंने ‘आईएएनएस’ को दिए इंटरव्यू में कहा, ‘बिल्कुल, वो एकदम सही हैं। अगर कोई चीज उन्हें प्रेरित नहीं करती और उन्हें लगता है कि वह उसमें कुछ जोड़ना नहीं चाहते, तो एक राइटर और क्रिएटर के तौर पर यह उनका पूरा अधिकार है। हम इसका सम्मान करते हैं।’

    मनोज मुंतशिर ने किया जावेद अख्तर का सपोर्ट, कही यह बात

    मनोज मुंतशिर ने आगे कहा, ‘भूषण कुमार जी, टी-सीरीज़ और अनुराग सिंह ने सबसे पहले उनसे संपर्क किया, क्योंकि अगर आप ‘बॉर्डर’ के लिए म्यूजिक बना रहे हैं और जावेद अख्तर साहब के पास नहीं जाते, तो आप कुछ गलत कर रहे हैं। आपको उनसे जरूर मिलना चाहिए।’ मालूम हो कि जावेद अख्तर ने ही ‘बॉर्डर’ के गाने लिखे थे और अनु मलिक ने म्यूजिक कंपोज किया था। वो गाने आज भी सुपरहिट और क्लासिक हैं।

    ‘हमने जो किया जावेद अख्तर साहब के आशीर्वाद से किया’

    मनोज मुंतशिर ने फिर बताया कि बेशक, जावेद अख्तर ‘बॉर्डर 2’ से नहीं जुड़े, पर उन्होंने उन्हें और मिथुन को अपना आशीर्वाद जरूर दिया। मनोज बोले, ‘ये एकदम सच है कि जावेद साहब ने हमें अपना आशीर्वाद दिया और कहा कि मैं ये फिल्म नहीं करना चाहता। आप लोग करो। उनके आशीर्वाद से ही हमने ये सब किया।’

    ‘संदेसे आते हैं’ चार लोगों का रहेगा, हमने बस छोटा सा योगदान दिया है’

    मनोज मुंतशिर ने फिर ‘बॉर्डर’ के आइकॉनिक गाने ‘संदेसे आते हैं’ पर बात की, जिसे ‘बॉर्डर 2’ के लिए उन्होंने रीक्रिएट किया है। मनोज ने कहा उन्होंने उस गाने का मैसेज रीक्रिएट किया है, पर वो ओरिजनल गाने का पूरा सम्मान करते हैं, जिसे जावेद अख्तर ने लिखा और अनु मलिक जी ने म्यूजिक दिया। मनोज मुंतशिर बोले, ‘मिथुन या मनोज मुंतशिर का उस गाने पर कोई दावा नहीं है। वह गाना सिर्फ चार लोगों का है, और यह उनकी विरासत है। वो चार नाम हैं जावेद अख्तर साहब, अनु मलिक जी, सोनू निगम जी और रूप कुमार राठौड़ जी। उनका गाना हमेशा अमर रहेगा। हमने तो बस अपना छोटा सा योगदान दिया है, जैसे कुछ ईंटें और वो भी उन चारों द्वारा बनाए गए महल में, और वह भी प्यार से। बस इतना ही।’

    ‘बॉर्डर 2’ के गाने लिखने के ऑफर पर यह बोले थे जावेद अख्तर

    मालूम हो कि हाल ही जावेद अख्तर ने ‘इंडियाटुडे’ को दिए इंटरव्यू में ‘बॉर्डर 2’ में पुराने गानों के इस्तेमाल पर नाराजगी जाहिर की थी। जावेद अख्तर ने बताया था कि उन्हें इस फिल्म के गाने लिखने के लिए मेकर्स ने ऑफर दिया था, पर उन्होंने पुराने गानों का रीमेक करने से इनकार कर दिया। जावेद ने कहा कि यह इंटेलेक्चुअल और क्रिएटिव बैंकरप्सी है। जावेद ने कहा था, ‘जो आपके पास पुराना गाना है और हिट है, उसी में आप कुछ जोड़कर फिर रिलीज करना चाहते हैं। या तो आप नए गाने बनाइए नहीं तो स्वीकार कर लीजिए कि आप उस लेवल का काम नहीं कर सकते।’

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।