• National
  • आज का मौसम 23 जनवरी: दिल्ली सहित 9 राज्यों में भीषण बारिश-तूफान का अलर्ट, 17 शहरों में चलेगी शीतलहर, IMD ने जारी किया अलर्ट

    आज का मौसम 23 जनवरी 2026, नई दिल्ली: देश के अलग-अलग राज्यों में लोग यह मानकर चल रहे हैं कि ठंड में अब कुछ राहत मिल गई है, लेकिन ऐसा नहीं है। मौसम विभाग ने सर्दी को लेकर एक डराने वाला अलर्ट जारी किया है। IMD के अनुसार अगले 24 घंटे में देश के 9


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk जनवरी 23, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    आज का मौसम 23 जनवरी 2026, नई दिल्ली: देश के अलग-अलग राज्यों में लोग यह मानकर चल रहे हैं कि ठंड में अब कुछ राहत मिल गई है, लेकिन ऐसा नहीं है। मौसम विभाग ने सर्दी को लेकर एक डराने वाला अलर्ट जारी किया है। IMD के अनुसार अगले 24 घंटे में देश के 9 राज्यों में बारिश-पानी के साथ-साथ तूफान भी आ सकता है। इस तूफान के दौरान हवाएं 60 से लेकर 65 किलोमीटर तक की रफ्तार से चल सकती हैं। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड जैसे पहाड़ी राज्यों में भीषण बर्फबारी की चेतावनी जारी की गई है। उत्तर भारत के 17 शहरों में शीतलहर का अलर्ट भी जारी किया गया है।

    9 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट

    मौसम विभाग ने बताया है कि देश के 9 राज्यों में आज (23 जनवरी) तूफान और भीषण बारिश का अनुमान है। जिन राज्यों में भारी बारिश होने वाली है उनमें उत्तर प्रदेश, राजस्थान, पंजाब, दिल्ली, हरियाणा, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख शामिल हैं। इस दौरान 40 से लेकर 65 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है।

    मौसम विभाग ने आज (23 जनवरी) जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भारी बारिश-बर्फबारी की चेतावनी जारी की है। वहीं, 25 और 26 जनवरी को तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में और 26 जनवरी को केरल और माहे में बिजली कड़कने के साथ आंधी-तूफान आने का भी अलर्ट है।

    इन 17 जिलों में शीतलहर की संभावना

    मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर प्रदेश के प्रयागराज, अयोध्या, कानपुर, लखनऊ, रायबरेली, बाराबंकी, आगरा, मथुरा, अलीगढ़ और मेरठ में सुबह के समय शीतलहर चल सकती है। तापमान में भी 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की कमी देखी जा सकती है। इसके अलावा हरियाणा के गुरुग्राम, सोनीपत और पानीपत में भी सुबह के समय 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। पंजाब के लुधियाना, अमृतसर, बठिंडा और पटियाला में सुबह के समय कड़ाके की ठंड पड़ेगी।

    दिल्ली में आज मौसम कैसा रहेगा

    मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में भी आज (23 जनवरी) बारिश की संभावना है। इस दौरान तेज हवा भी चल सकती है। वहीं, सुबह के समय घने कोहरे से परेशानी बढ़ सकती है। दिल्ली में कल अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

    यूपी में आज मौसम कैसा रहेगा

    यूपी में आज का दिन (23 जनवरी) भारी रहने वाले हैं। यहां अधिकांश जिलों में बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इस बारिश से तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की कमी आएगी। कानपुर, लखनऊ, बरेली, संभल, सहारनपुर, बुलंदशहर, झांसी, रामपुर, आगरा, मथुरा, गाजियाबाद, हापुड़, मुरादाबाज, मुजफ्फरनगर और नोएडा में मध्यम से भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। लोगों को इस दौरान सतर्क रहने को कहा गया है।

    बिहार में आज मौसम कैसा रहेगा

    बिहार वालों के लिए मौसम विभाग ने अच्छी खबर दी है। अगले 24 घंटे तक किसी तरह की चेतावनी नहीं है। अधिकांश शहरों में घने कोहरे से निजात मिलेगी। पटना, गया, जहानाबाद, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, बक्सर, भोजपुर, सिवान, सारण, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, सहरसा, पूर्णिया, किशनगंज, अररिया में शीतलहर से राहत मिलेगी। पटना में कल अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहेगा और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

    उत्तराखंड में आज मौसम कैसा रहेगा

    उत्तराखंड में आज यानी 23 जनवरी को मध्यम से भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। जिसके चलते तापमान में भी 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की कमी देखी जाएगी। रुद्रप्रयाग, चमोली, नैनीताल, उत्तरकाशी और पिथौरागढ़ में भारी बारिश से मुश्किलें बढ़ सकती हैं। नैनीताल में कल अधिकतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

    आपके शहर में आज कितना रहेगा तापमान, जानें

    शहर अधिकतम तापमान (23 जनवरी) न्यूनतम तापमान (23 जनवरी)
    दिल्ली 17°C 05°C
    मुंबई 27°C 22°C
    कोलकाता 25°C 14°C
    चेन्नई 28°C 23°C
    लखनऊ 22°C 12°C
    पटना 21°C 12°C
    रांची 24°C 11°C
    भोपाल 25°C 13°C
    जयपुर 19°C 07°C
    शिमला 06°C 01°C
    नैनीताल 12°C 04°C

    हिमाचल में आज मौसम कैसा रहेगा

    मौसम विभाग के मुताबिक हिमाचल प्रदेश में आज यानी शुक्रवार को भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। जिन जिलों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट है उनमें शिमला, कुल्लू, चंबा और लाहौल-स्पीति में भारी बारिश टेंशन बढ़ाने वाली है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा भी चलेगी। मनाली में कल अधिकतम तापमान माइनस 7 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान माइनस 12 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

    राजस्थान में आज मौसम कैसा रहेगा

    राजस्थान वालों को आज (23 जनवरी) विशेष रूप से सावधान रहने की जरूरत है। मौसम विभाग ने बारिश की चेतावनी जारी कर दी है। शेखावटी क्षेत्र चुरू, सीकर के अलावा बीकानेर संभाग, जयपुर, भरतपुर और अजमेर में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। जयपुर में कल अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

    मध्य प्रदेश में आज मौसम कैसा रहेगा

    मौसम विभाग के मुताबिक मध्य प्रदेश में भी आज (23 जनवरी) पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने वाला है जिससे कुछ जिलों में बारिश की संभावना जताई है। जिन जिलों में बारिश होगी उनमें मुरैना, भोपाल, ग्वालियर, भिंड, दतिया और निवाड़ी में हल्की से मध्यम बारिश की चेतावनी है। वहीं इस बारिश से तापमान में 2 से 3 डिग्री तक की कमी देखी जा सकती है।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।