• Business
  • क्या ‘ट्रेड बाजूका’ से डर गए ट्रंप? टैरिफ की धमकी के बाद क्यों लिया यू-टर्न, ईयू के पास यह कैसा हथियार

    नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप किस बयान से कब पलट जाएं, कुछ कहा नहीं जा सकता। कुछ समय पहले उन्होंने दुनिया में उस समय हलचल मचा दी थी जब उन्होंने ग्रीनलैंड पर कब्जा करने की बात कही थी। इसे लेकर यूरोपीय देशों की ओर से भी जवाब दिया जाने लगा। इससे अमेरिका और यूरोप


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk जनवरी 23, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप किस बयान से कब पलट जाएं, कुछ कहा नहीं जा सकता। कुछ समय पहले उन्होंने दुनिया में उस समय हलचल मचा दी थी जब उन्होंने ग्रीनलैंड पर कब्जा करने की बात कही थी। इसे लेकर यूरोपीय देशों की ओर से भी जवाब दिया जाने लगा। इससे अमेरिका और यूरोप में टकराव के हालात बनते जा रहे थे। ट्रंप ने धमकी दी थी कि जो भी देश ग्रीनलैंड पर कब्जे का विरोध करेगा, उस पर जवाबी टैरिफ लगाया जाएगा। लेकिन दो दिन पहले ही ट्रंप के ये तेवर ढीले पड़ गए। उन्होंने दावोस सम्मेलन में कहा कि ग्रीनलैंड हासिल करने के लिए वह बल का इस्तेमाल नहीं करेंगे। ट्रंप ने बाद में कहा कि वह यूरोपीय देशों पर 10% टैरिफ भी नहीं लगाएंगे।

    ट्रंप के इस यू-टर्न को यूरोपीय देशों के ट्रेड बाजूका (Trade Bazooka) से जोड़कर देखा जा रहा है। दरअसल, ट्रंप की ग्रीनलैंड को लेकर दी गई धमकियों से यूरोपीय संघ (ईयू) हिल गया था। ईयू ने भी अमेरिका के खिलाफ जवाबी कार्रवाई की तैयारी कर ली थी। ईयू मुख्य रूप से एक व्यापारिक संगठन है। इसलिए, उसके पास ज्यादातर वित्तीय हथियार हैं। इनमें अमेरिका के सामानों पर भारी टैक्स लगाना या फ्रेंच राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों की आए से बताए गए ‘ट्रेड बाजूका’ का इस्तेमाल करना शामिल है।
    अमेरिका के साथ ट्रेड डील को लेकर ईयू और यूके कर गए गलती! भारत ने कर दिया बड़ा खेल

    क्या है ट्रेड बाजूका?

    यह ईयू के एंटी-कोअरशन इंस्ट्रूमेंट (ACI) का एक छोटा नाम है। इसे ईयू का ट्रेड हथियार भी कहा जाता है। इसमें ऐसे कई उपाय शामिल हैं जिनसे उन देशों के व्यापार और निवेश को रोका या सीमित किया जा सकता है, जो ईयू के सदस्य देशों या कंपनियों पर अनुचित दबाव डालते हैं। इन उपायों में सामानों और सेवाओं के निर्यात और आयात को कम करना, देशों या कंपनियों को ईयू की सरकारी बोलियों में भाग लेने से रोकना या विदेशी निवेश को सीमित करना शामिल हो सकता है। सबसे गंभीर स्थिति में यह ‘बाजूका’ ईयू के 450 मिलियन ग्राहकों वाले बाजार तक पहुंच को पूरी तरह से बंद कर सकता है।

    अमेरिका पर क्या असर?

    अगर ईयू ट्रेड बाजूका का इस्तेमाल करता है तो अमेरिका का मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। यह बाजूका अमेरिकी कंपनियों और अमेरिकी अर्थव्यवस्था को अरबों डॉलर का नुकसान पहुंचा सकता है।

    यूरोपीय आयोग ने साल 2021 में इसे तब बनाया था जब चीन ने लिथुआनिया के साथ व्यापार पर रोक लगा दी थी। ऐसा इसलिए हुआ था क्योंकि लिथुआनिया के ताइवान के साथ अच्छे संबंध थे, जिसे बीजिंग अपना हिस्सा मानता है। एक आयोग के बयान के अनुसार, ACI का मुख्य उद्देश्य डर पैदा करना है। इसलिए, यह तब सबसे सफल होगा जब इसे इस्तेमाल करने की जरूरत ही न पड़े।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।