• Sports
  • IND vs NZ Turning Point: 6 रन पर थे दो विकेट, न्यूजीलैंड टीम थी हावी, फिर मिचेल सेंटनर की एक गलती से पासा ही पलट गया

    रायपुर: न्यूजीलैंड ने भारत को टी20 सीरीज के दूसरे मैच में जीत के लिए 209 रनों का लक्ष्य दिया था। टीम इंडिया की शुरुआत खराब रही। संजू सैमसन को पहले ओवर में जीवनदान की वजह से छक्का मिला। इसी ओवर में मैट हेनरी ने उन्हें आउट कर दिया। इनफॉर्म अभिषेक शर्मा गोल्डन डक हो गए।


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk जनवरी 24, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    रायपुर: न्यूजीलैंड ने भारत को टी20 सीरीज के दूसरे मैच में जीत के लिए 209 रनों का लक्ष्य दिया था। टीम इंडिया की शुरुआत खराब रही। संजू सैमसन को पहले ओवर में जीवनदान की वजह से छक्का मिला। इसी ओवर में मैट हेनरी ने उन्हें आउट कर दिया। इनफॉर्म अभिषेक शर्मा गोल्डन डक हो गए। जैकब डफी को उनका विकेट मिला। 6 रन पर टीम इंडिया ने दो विकेट गंवा दिए थे। क्रीज पर ईशान किशन और सूर्यकुमार यादव थे।

    सेंटनर ने हेनरी को हटाकर गलती कर दी

    दो ओवर के बाद भारत का स्कोर दो विकेट पर 8 रन था। टीम इंडिया प्रेशर में थी। मैट हेनरी नई गेंद के बेहतरीन गेंदबाज हैं। उम्मीद की जा रही थी कि वह तीसरे ओवर में फिर से बॉलिंग करने आएंगे लेकिन न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सेंटनर का इरादे कुछ और थे। वह जैक फाउल्क्स को गेंदबाजी पर लेकर आ गए। उन्होंने पहली गेंद नो डाल दी। इसपर ईशान किशन ने चौका मार दिया। इसके बाद फाउल्क्स ने दो वाइड फेंकी।

    जैक फाउल्क्स ने 24 रन खर्च कर दिए

    पहली लीगल गेंद फ्री हिट थी और ईशान ने इसपर चौका लगाया। इसके बाद फाउल्क्स ने फिर वाइड डाली। यानी एक गेंद पर ही उन्होंने 12 रन दे दिए। गेंदबाज प्रेशर में आ चुका था। इस ओवर में ईशान किशन ने आखिरी तीन गेंद पर एक चौका और एक छक्का लगाया। तीसरे ओवर में भारत को 24 रन मिल गए। दो ओवर में 8 रन से तीन ओवर में स्कोर 32 रन हो गया। इसके बाद भारतीय बल्लेबाजों ने पीछे मुड़कर नहीं देखा।

    16वें ओवर में ही भारत को जीत मिली

    भारत ने दूसरे टी20 मैच को 7 विकेट से जीता। इसी के साथ टीम इंडिया ने पांच मुकाबलों की सीरीज में 2-0 से बढ़त हासिल कर ली है। टॉस गंवाकर बल्लेबाजी के लिए उतरी कीवी टीम ने 6 विकेट खोकर 208 रन बनाए। भारत ने 16वें ओवर में 28 गेंद बाकी रहते लक्ष्य हासिल कर लिया। सूर्या ने 82 जबकि ईशान ने 76 रनों की पारी खेली।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।