• National
  • आज का मौसम 25 जनवरी: पश्चिमी विक्षोभ के कहर से 12 राज्यों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी, बढ़ेगी ठंड; IMD का अलर्ट

    आज का मौसम 25 जनवरी 2026: : पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी और दिल्ली-एनसीआर में हुई झमाझम बारिश ने एक बार फिर गलन वाली ठंड की वापसी करा दी है। अब मौसम विभाग ने उत्तर भारत के लिए बड़ा मौसम अलर्ट जारी किया है। IMD ने बताया कि अगले 48 घंटे में फिर से 5


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk जनवरी 25, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    आज का मौसम 25 जनवरी 2026: : पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी और दिल्ली-एनसीआर में हुई झमाझम बारिश ने एक बार फिर गलन वाली ठंड की वापसी करा दी है। अब मौसम विभाग ने उत्तर भारत के लिए बड़ा मौसम अलर्ट जारी किया है। IMD ने बताया कि अगले 48 घंटे में फिर से 5 राज्यों में भारी बारिश कहर बरपा सकती है। जिससे तापमान में गिरावट आएगी और एक बार फिर कड़ाके की ठंड वापसी होगी। वहीं पूर्वी भारत में भी मौसम बिगड़ने वाला है। जानते हैं आज देशभर में कैसा रहेगा मौसम…

    मौसम विभाग के अनुसार, फिलहाल एक ‘एक्टिव वेस्टर्न डिस्टर्बेंस’ का असर उत्तर भारत के कई हिस्सों में देखने को मिला है और अगले कुछ दिनों तक इसका प्रभाव बना रहेगा। डॉ. नरेश कुमार के मुताबिक, वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के आगे बढ़ने के बाद आमतौर पर हवाओं की दिशा बदल जाती है और उत्तर-पश्चिमी हवाएं चलने लगती हैं। इसी वजह से शनिवार सुबह कई जगहों पर तापमान में तेज गिरावट दर्ज की गई। कुछ क्षेत्रों में तापमान 8 से 9 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया।

    वेस्टर्न डिस्टर्बेंस मचाएगा तबाही!

    आने वाले दिनों को लेकर उन्होंने बताया कि एक और वेस्टर्न डिस्टर्बेंस उत्तर भारत की ओर बढ़ रहा है, जिसका असर 26, 27 और 28 जनवरी को देखने को मिलेगा। इसका प्रभाव पंजाब, हरियाणा, दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, उत्तरी राजस्थान और यहां तक कि मध्य प्रदेश तक रहेगा। 27 जनवरी को खास तौर पर जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है। वहीं, दिल्ली-एनसीआर, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उत्तरी राजस्थान में इस दिन हल्की बारिश हो सकती है।

    इन राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट

    मौसम विभाग ने 5 राज्यों के लिए भारी बारिश की चेतावनी जारी है। जिसमें हिमाचल, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, तमिलनाडु और पुडुचेरी शामिल हैं। 27 जनवरी को जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश/हिमपात हो सकता है। इन इलाकों में 40–50 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, जिनके झोंके 60 किमी/घंटा तक पहुंच सकते हैं। ओलावृष्टि की भी संभावना जताई गई है।

    इन राज्यों में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट

    • जम्मू-कश्मीर
    • लद्दाख
    • हिमाचल प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • तमिलनाडु
    • पुडुचेरी
    • केरल

    मैदानी इलाकों में भी बदलेगा मौसम

    पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में 27–28 जनवरी को हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक और 30–40 किमी/घंटा की तेज हवाएं चलने का अनुमान है। कुछ स्थानों पर बिजली गिरने की भी आशंका है।

    दिल्ली-एनसीआर में आज कैसा रहेगा मौसम?

    IMD द्वारा जारी किए गए अपडेट के अनुसार, दिल्ली में अगले 48 घंटों तक आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। हल्का कोहरा और ठंड बनी रहेगी। 7 जनवरी को गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश और 30–40 किमी/घंटा की तेज हवाएं चल सकती हैं।

    शहर अधिकतम तापमान (25 जनवरी) न्यूनतम तापमान (25 जनवरी)
    दिल्ली 17°C 04°C
    मुंबई 28°C 23°C
    कोलकाता 27°C 17°C
    चेन्नई 28°C 26°C
    लखनऊ 22°C 08°C
    पटना 24°C 13°C
    रांची 24°C 12°C
    भोपाल 23°C 13°C
    जयपुर 17°C 06°C
    शिमला 14°C 01°C
    नैनीताल 16°C 07°C

    यूपी में आज कैसा रहेगा मौसम

    पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की वजह से उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में मध्यम बारिश और कुछ जगहों पर आंधी-तूफान जैसी स्थिति बन सकती है। 26 से 28 जनवरी के बीच मौसम विभाग ने बारिश होने की संभावना जताई है। अगले 48 घंटों में 3 से 6 डिग्री तक तापमान में गिरावट आ सकती है। 26 और 27 जनवरी की सुबह कहीं- कहीं घना कोहरा छाने की संभावना है।

    उत्तराखंड में आज कैसा रहेगा मौसम?

    उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में आज आंशिक रूप से बारिश हो सकती है, जबकि मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क बना रहेगा। उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं हल्की से हल्की बारिश या 2800 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने की संभावना है। वहीं लॉन्ग वीकेंड होने की वजह से उत्तराखंड में पर्यटकों का जमावड़ा लग रहा है।

    हिमाचल में आज कैसा रहेगा मौसम ?

    हिमाचल प्रदेश घने बादलों के बीच शनिवार को कड़ाके की ठंड की चपेट में रहा। इससे एक दिन पहले हुई बर्फबारी के कारण पहाड़ी राज्य में दो राष्ट्रीय राजमार्गों समेत 680 से अधिक सड़कों पर यातायात ठप हो गया था। मौसम विभाग के अनुसार, 25 जनवरी को राज्य के ऊंचाई वाले इलाकों में भारी हिमपात हो सकता है। रविवार के लिए कांगड़ा, मंडी, सोलन, ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और सिरमौर में घने कोहरे और शीतलहर की स्थिति के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया गया है। इसके अलावा, 26 से 28 जनवरी तक राज्य में भारी हिमपात और बारिश का पूर्वानुमान भी लगाया गया है।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।