• Entertainment
  • ‘बॉर्डर 2’ की स्क्रीनिंग पर सनी देओल, ईशा-अहाना एकसाथ, धर्मेंद्र के निधन के बाद पहली बार दिखे सौतेले भाई-बहन

    बॉलीवुड एक्टर सनी देओल की फिल्म ‘बॉर्डर 2’ दो दिन पहले 23 जनवरी 2026 को थिएटर्स में रिलीज हो चुकी है। अनुराग सिंह के निर्देशन में बनी इस फिल्म में वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी सहित कई सितारे हैं। अब मुंबई में फिल्म की स्क्रीनिंग आयोजित की गई है, जिसमें सनी को सपोर्ट


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk जनवरी 25, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    बॉलीवुड एक्टर सनी देओल की फिल्म ‘बॉर्डर 2’ दो दिन पहले 23 जनवरी 2026 को थिएटर्स में रिलीज हो चुकी है। अनुराग सिंह के निर्देशन में बनी इस फिल्म में वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी सहित कई सितारे हैं। अब मुंबई में फिल्म की स्क्रीनिंग आयोजित की गई है, जिसमें सनी को सपोर्ट करने के लिए उनकी सौतेली बहनें ईशा देओल और अहाना देओल भी नजर आईं। इनका वीडियो इंटरनेट पर काफी पसंद किया जा रहा है। ये पहला मौका है, जब दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र के निधन के बाद ये सभी साथ नजर आए हैं।

    इंटरनेट पर वायरल हो रहे इस वीडियो में दिवंगत एक्टर धर्मेंद्र के बेटे सनी देओल ने अपनी दोनों बहनों ईशा देओल और अहाना देओल को थामा हुआ है और पपाराजी के सामने पोज दे रहे हैं। इसके बाद वो दोनों बहनों को वापस भेज देते हैं और सोलो क्लिक कराने लगते हैं। इस वीडियो को फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं।

    सनी देओल, ईशा और अहाना का वीडियो

    यूजर्स के रिएक्शन

    एक फैन ने कहा, ‘प्राउड सनी पाजी, ग्रेटेस्ट हार्ट।’ दूसरे ने कहा, ‘इन्हें साथ देखकर बहुत खुशी हो रही है।’ एक यूजर ने सवाल किया, ‘जब हेमा जी और उनकी बेटियों को प्रार्थना सभा से अलग-थलग कर दिया गया, तो यह भावना कहां चली गई थी?’ तीसरे फैन ने कहा, ‘देओल भाई बहन साथ साथ।’ अन्य ने बोला, ‘पिता की जगह बड़े भाई की जिम्मेदारी।’

    धर्मेंद्र की अलग-अलग प्रार्थना सभा

    मालूम हो कि 24 नवंबर 2025 को धर्मेंद्र का निधन हो गया था। इसके बाद उनकी पहली बीवी प्रकाश कौर के परिवार ने मुंबई में प्रार्थना सभा आयोजित की, जिसमें बॉलीवुड की कई हस्तियां नजर आईं। वहीं हेमा मालिनी ने भी प्रेयर मीट का आयोजन किया, लेकिन इंडस्ट्री नदारद थी। फिर उन्होंने दिल्ली में भी बेटियों के साथ प्रेयर मीट की थी और अपने पति को याद किया था।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।