गुरु युवराज सिंह का रिकॉर्ड बचा और मजेदार नोकझोंक
अभिषेक शर्मा ने अपनी इस पारी के दौरान अपने गुरु युवराज सिंह के 12 गेंदों वाले ऐतिहासिक अर्धशतक के रिकॉर्ड को लगभग चुनौती दे दी थी। हालांकि वे सिर्फ 2 गेंदों से चूक गए, लेकिन उनकी इस उपलब्धि पर युवराज सिंह ने X पर मजाकिया अंदाज में बधाई दी। युवराज ने लिखा, ‘अभी भी 12 गेंदों में 50 नहीं बना सकते, है ना? अच्छा खेले, मजबूत बने रहो!’ इस पर फैंस के रिएक्शन आ रहे हैं और युवराज का यह पोस्ट काफी तेजी से वायरल हो रहा है।
दुनिया के सबसे तेज अर्धशतक (T20I)
- युवराज सिंह (भारत): 12 गेंद (बनाम इंग्लैंड, 2007)
- जान फ्रिलिंक (नामीबिया): 13 गेंद (बनाम जिम्बाब्वे, 2025)
- कॉलिन मुनरो (न्यूजीलैंड): 14 गेंद (बनाम श्रीलंका, 2016)
- अभिषेक शर्मा (भारत): 14 गेंद (बनाम न्यूजीलैंड, 2026)
कीवी टीम का बुरा हाल
इससे पहले न्यूजीलैंड की टीम टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 153 रनों पर सिमट गई थी। ग्लेन फिलिप्स (48) के अलावा कोई भी बल्लेबाज भारतीय गेंदबाजों का सामना नहीं कर सका। भारतीय गेंदबाजों के अनुशासित प्रदर्शन के बाद अभिषेक और सूर्या की जोड़ी ने कीवी टीम को वापसी का कोई मौका नहीं दिया और भारत ने इस मुकाबले को आसानी के साथ जीत लिया। भारत ने इस जीत के साथ ही सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है। अभिषेक शर्मा की यह पारी भारतीय क्रिकेट के भविष्य के लिए एक बड़ा संकेत है। टी20 वर्ल्ड कप से ठीक पहले उनके इस आक्रामक रूप ने टीम मैनेजमेंट की उम्मीदों को बढ़ा दिया है। वहीं, सूर्यकुमार यादव का लगातार दूसरा अर्धशतक भारत के लिए सोने पर सुहागा साबित हुआ है।














