• Entertainment
  • ‘जो राजनीति करना चाहते हैं, वो यही कर रहे हैं’ सुभाष घई की एआर रहमान के ‘कम्युनल’ बयान पर दो टूक

    ऑस्कर विनर एआर रहमान ने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में सांप्रदायिकता को लेकर बयान दिया था, जिस पर खूब हल्ला मचा। कई सेलेब्स ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी। अब फिल्ममेकर सुभाष घई ने अपना रिएक्शन दिया है। उन्होंने कम्युनल के आरोपों को खारिज किया। कहा कि ये इंडस्ट्री की एक पुरानी समस्या है और इस


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk जनवरी 27, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    ऑस्कर विनर एआर रहमान ने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में सांप्रदायिकता को लेकर बयान दिया था, जिस पर खूब हल्ला मचा। कई सेलेब्स ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी। अब फिल्ममेकर सुभाष घई ने अपना रिएक्शन दिया है। उन्होंने कम्युनल के आरोपों को खारिज किया। कहा कि ये इंडस्ट्री की एक पुरानी समस्या है और इस पर अब चर्चा करने की जरूरत नहीं है।

    सुभाष घई ने IANS से कहा कि ये मुद्दा समाज में कई सालों से बना हुआ है। जो लोग अपने काम पर ध्यान देना चाहते हैं, वे ऐसी चर्चाओं से प्रभावित नहीं होते हैं। उनसे पूछा गया, ‘फिल्म इंडस्ट्री को आमतौर पर एक प्रगतिशील क्षेत्र माना जाता है, लेकिन फिर भी कभी-कभी सांप्रदायिक भावनाओं की चर्चा होती है। तो आपको क्या लगता है कि क्या ये इंडस्ट्री समाज की इन दरारों से पूरी तरह अछूता है?’

    ‘ये समस्या हमेशा से थी’

    इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, ‘देखिए, मेरा जन्म नागपुर में हुआ था। मैंने अपनी स्कूली शिक्षा दिल्ली में की। हम चांदनी चौक में रहते थे। ये समस्या तब भी थी, जब मैं 8वीं क्लास में था। कॉलेज जाने पर भी ये समस्या बनी रही और मुंबई आने पर भी ये समस्या मौजूद थी।’

    ‘आने वाले सालों में भी जारी रहेगा’

    वो आगे कहते हैं, ‘सांप्रदायिक सद्भाव का मुद्दा हमेशा चर्चा में रहेगा। सांप्रदायिक अशांति, सांप्रदायिक उपद्रव और बेरोजगारी पर पिछले कई साल से चर्चा होती रही है और आने वाले सालों में भी इस पर चर्चा जारी रहेगी।’

    ‘जो राजनीति करना चाहते हैं, वो यही कर रहे हैं’

    सुभाष ने ये भी कहा कि उनके बयान का अनावश्यक अर्थ निकालने की कोशिश नहीं करनी चाहिए। वो कहते हैं, ‘किसी के एक बयान का अर्थ समझने की कोशिश करके इसे बड़ा मुद्दा ना बनाएं। जो लोग अपने काम में माहिर होते हैं, वे अप्रभावित रहते हैं और अपने काम पर फोकस करते हैं। जो लोग राजनीति करना चाहते हैं, वे बस यही कर रहे हैं।’

    एआर रहमान ने क्या कहा था?

    एआर रहमान हिंदी फिल्म इंडस्ट्री को लेकर कहा था, ‘आजकल जो लोग क्रिएटिव नहीं हैं, उनके पास फैसले लेने की पावर है। और ये शायद सांप्रदायिक मुद्दा भी रहा है, लेकिन मेरे सामने नहीं।’

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।