• Sports
  • अपने पैरों पर कुल्हाड़ी मार रहे यशस्वी जायसवाल? कहीं पृथ्वी शॉ वाला हाल न हो जाए

    नई दिल्ली: मुंबई को दिल्ली के खिलाफ रणजी ट्रॉफी में अपना आखिरी लीग मैच खेलना है। इसके लिए घोषित की गई टीम में सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल को जगह नहीं मिली है। यशस्वी टी20 विश्व कप टीम का हिस्सा नहीं हैं। इसकी वजह से उम्मीद की जा रही थी कि वह रणजी ट्रॉफी में खेलते


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk जनवरी 27, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    नई दिल्ली: मुंबई को दिल्ली के खिलाफ रणजी ट्रॉफी में अपना आखिरी लीग मैच खेलना है। इसके लिए घोषित की गई टीम में सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल को जगह नहीं मिली है। यशस्वी टी20 विश्व कप टीम का हिस्सा नहीं हैं। इसकी वजह से उम्मीद की जा रही थी कि वह रणजी ट्रॉफी में खेलते नजर आएंगे। लेकिन उन्हें टीम में नहीं रखा गया है।

    यशस्वी को क्यों नहीं मिली जगह?

    मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन की तरफ से यशस्वी जायसवाल को टीम में शामिल नहीं करने की वजह बताई गई है। एसोसिएशन के अधिकारी ने पीटीआई को बताया कि यशस्वी सिलेक्शन मीटिंग से पहले अक्सर जवाब नहीं देते हैं। उन्होंने कहा, ‘यह सच है कि पिछले मैच (हैदराबाद के खिलाफ) के लिए सिलेक्शन से पहले भी वह रिस्पॉन्स नहीं दे रहे थे और ऐसा साफ लग रहा है कि वह मैच चुन-चुनकर खेल रहे हैं।’

    एमसीए के अधिकारी ने आगे कहा- पिछले मैच और आने वाले मैच के लिए टीम चुनने से पहले हमने उनसे संपर्क किया था, लेकिन हमें कोई जवाब नहीं मिला। इसलिए दिल्ली के खिलाफ मैच के लिए सिलेक्शन में उन पर विचार नहीं किया गया।

    मुंबई को छोड़ने का बना लिया था मन

    यशस्वी जायसवाल ने कुछ समय पहले मुंबई क्रिकेट को छोड़ने का फैसला कर लिया था। उन्होंने एनओसी के लिए आवेदन भी कर दिया था और वह गोवा जा रहे थे। हालांकि अंतिम समय पर उन्होंने अपना मन बदल लिया। 24 साल के यशस्वी जायसवाल टेस्ट में भारतीय टीम के नियमित ओपनर हैं। 28 मैचों में उनके नाम 49 की औसत से 2511रन हैं। वह अभी तक 7 शतक और 13 फिफ्टी लगा चुके हैं। उनके पास वेस्टइंडीज, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट शतक दर्ज हैं। भारत में यशस्वी टेस्ट में दो दोहरे शतक लगा चुके हैं।

    मुंबई की टीम: सिद्धेश लाड (कप्तान), मुशीर खान, अखिल हेरवाडकर, सुवेद पारकर, सरफराज खान, आकाश आनंद (विकेटकीपर), हार्दिक तामोरे (विकेटकीपर), सूर्यांश शेडगे, साईराज पाटिल, शम्स मुलानी, हिमांशु सिंह, तुषार देशपांडे, मोहित अवस्थी, ओंकार तरमाले, सिल्वेस्टर डिसूजा।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।