• Entertainment
  • अरिजीत सिंह ने लिया प्लेबैक सिंगिंग से संन्यास, सोशल मीडिया पर एक तरफ दुख तो कुछ कर रहे तारीफ

    बॉलीवुड और म्यूजिक इंडस्ट्री को अरिजीत सिंह ने तगड़ा झटका दे दिया है। सिंगर के फैन्स में इस वक्त बेचैनी है। दरअसल उन्होंने सोशल मीडिया पर प्लेबैक सिंगिग से अलविदा लेने की बात कही है जिसके बाद से उन्हें चाहने वाले लोग काफी परेशान और भावुक होते दिख रहे हैं। अपनी आवाज से हर दिल


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk जनवरी 27, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    बॉलीवुड और म्यूजिक इंडस्ट्री को अरिजीत सिंह ने तगड़ा झटका दे दिया है। सिंगर के फैन्स में इस वक्त बेचैनी है। दरअसल उन्होंने सोशल मीडिया पर प्लेबैक सिंगिग से अलविदा लेने की बात कही है जिसके बाद से उन्हें चाहने वाले लोग काफी परेशान और भावुक होते दिख रहे हैं। अपनी आवाज से हर दिल पर राज करने वाले अरिजीत का ये मेसेज कई दिलों को तोड़ता दिख रहा है।

    अरिजीत सिंह के एक पोस्ट के जरिए अपने फैन्स के साथ ये खबर शेयर की है। उन्होंने कोई भी नए असाइनमेंट न लेने की बातें कही और इसी के साथ हर कोई परेशान नजर आ रहा है।

    उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘हलो, हैप्पी न्यू इयर टू ऑल। मुझे इतना सारा प्यार देने के लिए और मुझे सुनने के लिए आप सभी का धन्यवाद। मैं अनाउंस करना चाहता हूं कि एक सिंगर के तौर पर अब मैं कोई नया असाइनमेंट नहीं ले रहा हूं। मैं ये छोड़ रहा हूं। ये एक बहुत ही शानदार सफर था।’

    इस मेसेज के साथ ही लोग परेशान हो उठे हैं। एक ने कहा, ‘नहीं, ये नहीं हो सकता। एक ने कहा- ये हैं अरिजीत सिंह! ये दूसरों के लिए राह बनाना चाहते हैं। आप भाग्यशाली हैं! अरिजीत सिंह के इस युग में जन्म लेने पर गर्व है।’

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।