PM MODI ने व्यक्त किया शोक
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर अजित पवार के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्हों कहा कि महाराष्ट्र के बारामती में हुए दुखद विमान हादसे से बहुत दुख हुआ। इस हादसे में जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खो दिया, मेरी संवेदनाएं उनके साथ हैं। दुख की इस घड़ी में शोक संतप्त परिवारों को शक्ति और हिम्मत मिले, इसके लिए प्रार्थना करता हूं।
Chartered Plane में थे सवार
दरअसल, आज ही महाराष्ट्र के बारामती में एक ऐसा हादसा हो गया, जिसने महाराष्ट्र सहित पूरे देश की सियासत को हिलाकर रख दिया। राज्य के उपमुख्यमंत्री अजित पवार जिस चार्टर्ड प्लेन में सवार थे, वह लैंडिंग के दौरान हादसे का शिकार हो गया। प्लेन क्रैश में Ajit Pawar सहित 5 लोगों की मौत हो गई। डिप्टी सीएम मुंबई से बारामती के लिए स्पेशल प्लेन से रवाना हुए थे।
Ajit Pawar के Plane Crash के बाद घटनास्थल का Video
Maharashtra में चल रहे हैं जिला परिषद के चुनाव
लैंडिंग के समय विमान में तकनीकी खराबी आ गई और प्लेन क्रैश हो गया। ये भीषण हादसा ऐसे समय हुआ है, जब घटना ऐसे समय हुई है जब राज्य में जिला परिषद चुनाव चल रहे हैं और अजित पवार को बारामती में कई जनसभाओं को संबोधित करना था। हादसे के कारणों की जांच संभवतः डीजीसीए करेगा।















