कौन हैं जैकब मार्टिन?
बता दें कि जैकब मार्टिन ने अपने इंटरनेशनल करियर का आगाज सौरव गांगुली की कप्तानी में किया था। हालांकि,उन्होंने भारत के लिए सिर्फ 10 वनडे मुकाबले ही खेले हैं, जिसमें उन्होंने 158 रन बनाए थे। मार्टिन सचिन तेंदुलकर के टीममेट भी थे।
तिहाड़ जेल भी जा चुके हैं जैकब मार्टिन
वडोदरा में जन्में जैकब मार्टिन तिहाड़ जेल भी जा चुके हैं। 2009 में वह एक बड़े मामले में फसे थे। उनपर मानव तस्करी का आरोप था। जैकब पर आरोप था कि उन्होंने पैसे लेकर एक व्यक्ति को ब्रिटेन भेजा था। इसके चलते उन्होंने उसका नकली पासपोर्ट तक बनवाया था। इसके बाद 2017 में बीसीए (बड़ौदा क्रिकेट ऐसोसिएशन) ने जैकब मार्टिन को रणजी टीम का कोच बना दिया था। वह जमानत पर बाहर थे। इसके बाद भी काफी विवाद हुआ था।
जैकब मार्टिन का डॉमेस्टिक करियर
जैबक मार्टिन ने डॉमेस्टिक करियर में 138 प्रथम श्रेणी मुकाबले खेले हैं, जिसमें उन्होंने 227 पारियों में 46.65 की औसत से बल्लेबाजी करते हुए 9192 रन बनाए हैं। उन्होंने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 23 शतक और 47 अर्धशतक लगा रखे हैं। जैकब ने 101 लिस्ट ए मुकाबले भी खेले हैं, जिसमें उन्होंने 3 शतक और 20 अर्धशतक के चलते 2948 रन बनाए हैं। उनका एवरेज लिस्ट ए में 39.30 का रहा है। मार्टिन ने 2 टी20 मुकाबले भी खेले हैं, जिसमें उन्होंने 14 रन बनाए हैं।













