दरअसल, पत्रकार पोपटलाल को शादी के लिए दुल्हन मिल चुकी है, और उसका नाम बबली है, पर उसने शादी के लिए एक शर्त रखी है और उसी शर्त में पोपटलाल की किस्मत बंधी है। पोपटलाल ने भी शर्त स्वीकार कर ली है और कहा है कि वह बबली को मिसेज पोपटलाल बनाकर गोकुलधाम सोसाइटी लेकर जाएंगे।
दुल्हन का चैलेंज- जो पतंग काटेगा, वरमाला उसके गले में
‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ को जो प्रोमो आया है, उसमें पतंग महोत्सव का माहौल दिखाया गया है। बताया जाता है, ‘आज ये नीला आसमान गवाह बनेगा एक ऐतिहासिक युद्ध का। बबली कुमारी ने चैलेंज किया है कि जो भी उनकी पतंग काटेगा, उससे वो शादी करेगी। पोपटलाल इस शर्त को मानने के लिए तैयार हो जाते हैं। वह बबली की पतंग काटने का चैलेंज स्वीकार कर लेते हैं। उन्हें खुद पर इतना विश्वास है कि पतंग वही काटेंगे और इसलिए शेरवानी पहनकर दूल्हा बनकर पतंग महोत्सव में पहुंच जाते हैं।’
पोपटलाल ने स्वीकार किया चैलेंज- मिसेज पोपटलाल बनाकर ले जाएंगे
‘पोपटलाल कहते हैं, ‘मैंने बबली जी का चैलेंज स्वीकार कर लिया है और मैं बड़ी आसानी से उनकी पतंग काट दूंगा। मेरी बस आप सभी से यही रिक्वेस्ट है कि आप मेरे लिए दुआ कीजिए कि मैं बबली जी की पतंग काटकर उनका दिल जीत लूं और आज वो यहीं से मिसेज पोपटलाल बनकर हमारी गोकुलधाम सोसाइटी में आएं।’
यहां देखिए पोपटलाल, बबली और पतंग का ट्विस्ट:
बबली से पूछा-पतंग काट सकता हूं? मिला ये जवाब
इसके बाद पोपटलाल, बबली के पास जाते हैं और पूछते हैं कि क्या वह उनकी पतंग काट सकते हैं? इस पर बबली जवाब देती है, ‘इतना कॉन्फिडेंस? लड़की समझकर धोखा मत खा जाना। हम भी जिगर रखते हैं। बबली की पतंग जिसने भी काटी, वरमाला उसी के गले में होगी।’ यह सुनकर पोपटलाल एक्साइटेड हो जाते हैं और कहते हैं कि अब तो चाहे जो हो जाए, पतंग काटनी ही पड़ेगी।’
पोपटलाल की शादी पर फैंस के रिएक्शन- इस बार भी पोपट बनेगा
वैसे हाल ही के एपिसोड में पोपटलाल, बबली के पास जाकर इस बारे में बात करते दिखे थे। इस पर बबली ने उनसे कहा कि सारा जयपुर उनसे शादी करने और उनकी पतंग काटने के सपने देख रहा है। फैंस के भी काफी कमेंट्स आ रहे हैं। उनका कहना है कि इस बार भी पोपटलाल का पोपट बनेगा। और ऐसा हुआ तो असित मोदी को पोपट की बद्दुआएं लगेंगी।














