• Technology
  • अब बोलकर होंगी फोटो एडिट, Google ने एंड्रॉयड स्‍मार्टफोन चलाने वाले भारतीयों को दिया तोहफा

    अगर आपके फोन की रैम 4GB या उससे ज्‍यादा है। वह एंड्रॉयड 8 या उससे ऊपर के ऑपरेटिंग सिस्‍टम पर चलता है तो आप गूगल फोटोज में बोलकर एडिट‍िंग कर पाएंगे। इसके लिए सिर्फ अंग्रेजी आए ऐसा जरूरी नहीं है। हिंदी, तमिल, मराठी, बंगाली, गुजराती, तेलेगु बोलने वाले भी अपनी भाषा में फोटो एडिट‍िंग कर


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk जनवरी 28, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    अगर आपके फोन की रैम 4GB या उससे ज्‍यादा है। वह एंड्रॉयड 8 या उससे ऊपर के ऑपरेटिंग सिस्‍टम पर चलता है तो आप गूगल फोटोज में बोलकर एडिट‍िंग कर पाएंगे। इसके लिए सिर्फ अंग्रेजी आए ऐसा जरूरी नहीं है। हिंदी, तमिल, मराठी, बंगाली, गुजराती, तेलेगु बोलने वाले भी अपनी भाषा में फोटो एडिट‍िंग कर सकेंगे। एंड्रॉयड स्‍मार्टफोन चलाने वाले भारतीयों को गूगल की तरफ से यह बड़ा तोहफा दिया गया है। कंपनी का एआई पावर्ड एडिट‍िंग टूल, अमेरिका के बाद भारत में भी आ रहा है।

    ‘Ask photos’ के लिए पिक्‍सल फोन जरूरी नहीं

    गूगल का ‘Ask photos’ फीचर जो अभी तक सिर्फ पिक्‍सल 10 स्‍मार्टफोन्‍स के लिए था, अब एंड्रॉयड के लिए भी आ रहा है है। इस फीचर की मदद से बोलकर या लिखकर फोटो एडिट करवाई जा सकती है। भारत में सभी एंड्रॉयड यूजर्स, गूगल फोटोज में नए फीचर को एक्‍सेस कर पाएंगे। इसके लिए फोटोज ऐप के डिजाइन को भी बदला गया है।

    स्‍थानीय भाषाओं में मिलेगा सपोर्ट

    गूगल फोटोज में एआई से बोलकर फोटो एडिट कराने की सुविधा अंग्रेजी के अलावा हिंदी, मराठी, तेलेगु, गुजराती, बंगाली जैसी भाषाओं में भी मिलेगी। अभी तक यह फीचर सिर्फ पिक्‍सल 10 यूजर्स के लिए था, वो भी अमेरिका में। अब इसे भारत में सभी एंड्रॉयड यूजर्स के लिए लाया जा रहा है। अगर आपके फोन में 4 जीबी रैम कम से कम है और वो एंड्रॉयड 8 या उससे ऊपर के ऑपरेटिंग‍ सिस्‍टम पर रन करता है तो आप इस फीचर को इस्‍तेमाल कर पाएंगे।

    एआई से कैसे एडिट होंगी फोटोज

    अगर आप गूगल फोटोज ऐप इस्‍तेमाल करते हैं और एआई से फोटो एडिट करवाना चाहते हैं तो आपको फोटो को सिलेक्‍ट करना होगा। सिलेक्‍ट करने के बाद ‘Help me edit’ बार दिखाई देगा। उससे Gemini को एक्टिवेट करके फोटो एडिट करने के लिए कह सकते हैं। एडिट‍िंग के दौरान आपको कुछ नॉर्मल फीचर जैसे ‘remove background clutter’ या ‘focus more on him/her’ मिलेंगे। इनके अलावा कुछ और एडिट‍िंग चाहिए तो जेमिनी की हेल्‍प ले पाएंगे। खबर लिखे जाने तक आज़ाद हिन्द टेक ने गूगल फोटोज में एआई एडिट‍िंग का ऑप्‍शन नहीं देखा था। क्‍योंकि अभी सिर्फ ऐलान हुआ है तो अगले कुछ दिनों में यह सबके लिए आ सकता है।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।