26 से 29 जनवरी तक चल रहे पेरिस काउचर वीक के स्प्रिंग- समर 2026 एडिशन में दोनों डिजाइनर का कलेक्शन सामने आने के बाद न सिर्फ फैशन क्रिटिक्स से उन्हें सराहना मिली, बल्कि सोशल मीडिया पर भी उनके डिजाइन को खूब पसंद किया जा रहा है। दोनों डिजाइनर की हो रही वाहवाही साबित करती है कि भारतीय कारीगरी अब ग्लोबल फैशन स्पेस में अपनी जगह बना चुकी है। (फोटो साभार: इंस्टाग्राम @rahulmishra_7/ gauravguptaofficial)
दोनों का कलेक्शन है कमाल
जहां राहुल के डिजाइन में भारतीय शिल्प और प्रकृति की झलक के साथ साइंस का मेल दिखने को मिला, तो गौरव अपने सिग्नेचर स्ट्रक्चर्ड सिलुएट्स के साथ फ्यूचरिस्टिक अप्रोच दिखाकर छा गए। तभी तो ये सिर्फ फैशन नहीं, बल्कि भारतीय सांस्कृतिक विरासत और क्रिएटिव विजन का इंटरनेशनल प्लेटफॉर्म पर गजब का संगम दिखा गया।
राहुल के कलेक्शन में दिखे ह्यूमन एग्जिस्टेंस के पांच एलिमेंट्स
पेरिस में राहुल मिश्रा ने अपना नया कलेक्शन ‘Alchemy’ पेश किया, जो पंचभूटा के कॉन्सेप्ट को दर्शाता है यानी कि ह्यूमन एग्जिस्टेंस के पांच एलिमेंट्स- पृथ्वी, जल, अग्नि, वायु और आकाश। कलर और मोटिफ्स से इन एलिमेंट्स को अपने डिजाइन में दिखाने की बजाए राहुल ने कपड़े को उन्हीं आकार में ढाल दिया। उन्होंने वाटर लाइक ड्रैप्स, वेटलेस सिल्हूएट, फाइरी एम्ब्रॉयडरी जैसे अर्थ इंस्पायर्ड पीस से पूरा कलेक्शन बनाया।
कैसे बनाया लुक को क्लासी
राहुल ने अपने सभी आउटफिट्स को इस तरह से डिजाइन किया कि देखने में ऐसा लग रहा था कि जैसे ये आउटफिट्स रियल हो और बात कर रहे हैं। पानी की लहरों जैसे शिमर करते बॉडीसूट, हवा का मूवमेंट दिखाते बैलून लाइक सिल्हूएट, तो मोलटन मैटेलिक थ्रेड फायर को रिफेलेक्ट कर गए। हर लुक में डिजाइनर की सोच साफ नजर आई, तभी तो उनका ये कलेक्शन ग्लोबल रनवे पर धमाल मचा गया।
अर्धनारीश्वर से प्रेरित है गौरव का कलेक्शन
गौरव गुप्ता इस बार अपना नया कलेक्शन ‘Divine Androgyne’ लेकर आए। प्राचीन भारतीय स्पिरिचुअल फिलॉसफी में रूडेट इस कलेक्शन की प्ररेणा अर्धनारीश्वर से ली गई है। जहां भगवान शिव और माता पार्वती का आधा- पुरुष, आधा स्त्री स्वरूप संपूर्णता और संतुलन को दर्शाता है। रनवे पर गौरव ने अपने सभी आइडियाज को फ्लोइंग, जेंडर फ्लूएड सिल्हूएट में ढाला, जो कमाल का लगा। जहां घूमते हुए मैटेलिक स्ट्रक्चर ने ऑरबिट रिंग्स, ककून जैसे शेल्स और halos का रूप ले लिया, जो एनर्जी, बैलेंस और ट्रांसफॉर्मेशन की भावना को पेश कर गया।
कलर पैलेट का रखा ध्यान
सभी आउटफिट्स के लिए गौरव ने कलर पैलेट का भी ध्यान रखा, जिसमें वाइट के साथ कॉस्मिक सिल्वर, म्यूटेड मैटेलिक टोन्स और हल्की शिमर की डस्टिंग थी। जिससे उनका पूरा कलेक्शन काफी यूनिक और स्टनिंग लगा। अपने इस कलेक्शन को डिजाइनर ने इंस्टा पोस्ट के कैप्शन से और खूबसूरती से समझा दिया और लिखा, ‘When you and I are one.’













