ओरी ने बीते दिनों एक वीडियो पोस्ट किया था और उसमें तीन सबसे खराब नाम बताए थे। लेकिन सरनेम का जिक्र नहीं किया था, जिसमें अमृता, सारा और पलक लिखा था। इसके बाद से ही इनके बीच विवाद शुरू हो गया था। अब एल्विश यादव के पॉडकास्ट में उन्होंने सारा के बारे में बात की। एपिसोड अभी रिलीज नहीं हुआ लेकिन ‘हिंदुस्तान टाइम्स’ की रिपोर्ट में दोनों के बीच की बातचीत का जिक्र है।
ओरी ने इब्राहिम को कहा- बेशरम
प्रोमो में ओरी से एल्विश ने पूछा कि ‘इंडस्ट्री में सबसे बेशरम कौन है?’ तो उन्होंने फौरन इब्राहिम अली खान का नाम लिया। कहा, ‘उनको अपने पॉडकास्ट पर बुलाओ।’ साथ ही कार्तिक आर्यन को प्लेबॉय बताया। इसके साथ ही उन्होंने सारा से अपनी दोस्ती की शुरुआत के बारे में भी बताया। होस्ट ने सवाल पूछा कि उनकी एक्ट्रेस से दोस्ती कैसे हुई तो उन्होंने कहा, ‘ऐसा नहीं है कि एक ग्रुप चैट है बॉलीवुड स्टार्स की और एक दिन उन्होंने मुझे ऐड किया और आज मैं सब लोगों के साथ दोस्त है।’
ओरी और सारा की दोस्ती कैसे हुई थी?
उन्होंने बताया, ‘एक ऐप है, जिसका नाम AskFM है, जबां पर सारा के बारे में लोग मुझसे बहुत सारे सवाल पूछते हैं। एक दिन मैंने उसको फेसबुक पर मैसेज किया और बताया कि लोग तुम्हारे बारे में बहुत पूछ रहे हैं और मैं उनको जवाब भी दे रहा हूं। AskFM बहुत पॉप्युलर हो गया। उस वक्त मैं सारा से मिला तक नहीं था। हम पहली बार न्यूयॉर्क में मिले। हम दोनों वहीं थे। हमारे एक दोस्त ने डिनर रखा था। वो सो गया लेकिन सारा आई और हम डिनर पर गए। इसके बाद हमारी मुलाकात होती रही। और फिर हम अच्छे दोस्त बन गए।’














