• Entertainment
  • अरिजीत सिंह के रिटायरमेंट पर बोलीं सोना मोहपात्रा- पूरी जिंदगी एक ही फ्लेवर की आइसक्रीम खाते रहना चाहते हैं?

    मशहूर प्लेबैक सिंगर अरिजीत सिंह ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर एक दुखद ऐलान किया। उन्होंने एक पोस्ट करते हुए बताया कि वे अब प्लेबैक सिंगिग के नए प्रोजेक्ट का हिस्सा नहीं रहेंगे। बुधवार को मशहूर सिंगर सोना मोहपात्रा ने उन्हें सपोर्ट किया और कहा कि उन्होंने एक नई मिसाल पेश की है। अरिजीत सिंह


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk जनवरी 28, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    मशहूर प्लेबैक सिंगर अरिजीत सिंह ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर एक दुखद ऐलान किया। उन्होंने एक पोस्ट करते हुए बताया कि वे अब प्लेबैक सिंगिग के नए प्रोजेक्ट का हिस्सा नहीं रहेंगे। बुधवार को मशहूर सिंगर सोना मोहपात्रा ने उन्हें सपोर्ट किया और कहा कि उन्होंने एक नई मिसाल पेश की है।

    अरिजीत सिंह के इस फैसले से खासकर म्यूजिक इंडस्ट्री में हलचल बढ़ सी गई है। काफी लोग जहां उनके प्लेबैक सिंगिंग से रिटारमेंट पर हैरानी जता रहे हैं, वहीं काफी लोग उनकी तारीफ कर रहे हैं।

    ‘अरिजीत जैसे बड़े सिंगर ने ऐसा करके इंडस्ट्री में एक नई मिसाल दी”

    सोना मोहपात्रा ने उनके इस कदम को बहुत ही पॉजिटिव बताया। उनका कहना है कि अरिजीत का प्लेबैक सिंगिंग से पीछे हटना किसी अंत जैसा नहीं है, बल्कि यह आजादी और नए सफर की शुरुआत है। यह उनका अपना पर्सनल फैसला है और इसके पीछे पर्सनल वजहें जरूर मजबूत होंगी। सोना ने इंस्टाग्राम पर एक नोट शेयर किया। इसमें उन्होंने कहा कि अरिजीत जैसे बड़े सिंगर ने ऐसा करके इंडस्ट्री में एक नई मिसाल दी है। पहले किसी ने खुद के लिए इतना बड़ा कदम नहीं उठाया होगा। उन्होंने लिखा, ‘खुद के लिए जगह बनाना, खुद को ढूंढना, अपनी शर्तों पर संगीत रचना और गाना यह एक बहादुरी का काम है।’

    सोना बोलीं- अच्छे सुरों वाले सिंगर्स सिर्फ डेमो गाने तक ही सीमित

    सोना का कहना है कि उनके इस फैसले से कई सिंगर्स को फायदा होगा। उन्होंने लिखा, ‘आजकल कई अच्छे सुरों वाले सिंगर्स सिर्फ डेमो गाने तक ही सीमित रह जाते हैं। उन्हें असल में गाना गाने का मौका कम मिल पाता है।’

    सोना मोहपात्रा बोलीं- सिर्फ मौके का लालच दिया जाता है

    गायिका ने म्यूजिक इंडस्ट्री की सच्चाई बताते हुए कहा कि यहां पर रिस्क नहीं लिया जाता। उन्होंने लिखा, ‘एक ही आवाज को बार-बार इस्तेमाल किया जाता है, क्योंकि यह आसान और सुरक्षित लगता है। डेमो सिंगर्स को पैसे नहीं मिलते, सिर्फ मौके का लालच दिया जाता है। कई बार म्यtजिक डायरेक्टर थक जाते हैं, और आखिर में वही पुरानी आवाज चुन लेते हैं।’

    ‘क्या हम पूरी जिंदगी एक ही फ्लेवर की आइसक्रीम खाते रहना चाहते हैं?’

    उन्होंने आगे लिखा, ‘अरिजीत, आपको सलाम! यह नया रास्ता आपको खुशी, संतोष और क्रिएटिविटी दे।’ सोना का कहना है कि हम इसे अलविदा जैसा क्यों देखें? अरिजीत संगीत बना रहे हैं, गायब नहीं हो रहे। हमें नई आवाजों, नए रंगों और नई कल्पनाओं से डर क्यों लगता है? क्या हम पूरी जिंदगी एक ही फ्लेवर की आइसक्रीम खाते रहना चाहते हैं?

    ‘अरिजीत सिंह को सलाम, जो वे आने वाले समय में बनेंगे’

    सोना ने उन कलाकारों को सलाम किया जो डर के बजाय आजादी चुनते हैं। यहीं से नया दौर शुरू होता है। अंत में उन्होंने लिखा, ‘अरिजीत सिंह को सलाम, जो वे आने वाले समय में बनेंगे। उस ओरिजिनल म्यूजिक को सलाम जो किसी फिल्म इकोसिस्टम का हिस्सा नहीं है, बल्कि अपने आप मौजूद है और फलता-फूलता है।’

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।