• Sports
  • चालाक बनकर रन चुराना चाहते थे कीवी कप्तान, हार्दिक पंड्या ने मारा ऐसा थ्रो, खत्म कर दिया सैंटनर का खेल

    नई दिल्ली: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का चौथा मैच विशाखापत्तनम के एसीए वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दित पंड्या ने भले ही गेंदबाजी करने का मौका नहीं मिला। लेकिन, उन्होंने फील्डिंग से गजब योगदान दिया। हार्दिक ने न्यूजीलैंड


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk जनवरी 28, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    नई दिल्ली: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का चौथा मैच विशाखापत्तनम के एसीए वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दित पंड्या ने भले ही गेंदबाजी करने का मौका नहीं मिला। लेकिन, उन्होंने फील्डिंग से गजब योगदान दिया। हार्दिक ने न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर को डायरेक्ट थ्रो कर रन आउट कर दिया। इसकी वीडियो भी बीसीसीआई ने एक्स पर शेयर की है।

    कैसे रन आउट हुए मिचेल सैंटनर?

    दरअसल, न्यूजीलैंड की पारी का 17वां ओवर जसप्रीत बुमराह डाल रहे थे। उनके ओवर की पहली गेंद पर मिचेल सैंटनर स्ट्राइक पर थे। सैंटनर ने शॉर्ट थर्ड की तरफ गेंद को खेला और डेरिल मिचेल के कहने पर रन चुराने की कोशिश की। हालांकि, हार्दिक पंड्या ने मिचेल सैंटनर के एंड पर रॉकेट थ्रो करा और सैंटनर को रन आउट कर दिया। मिचेल सैंटनर 6 गेंद में 11 रन बनाकर आउट हो गए।

    न्यूजीलैंड ने भारत को दिया 216 रन का टारगेट

    भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। ऐसे में न्यूजीलैंड ने पहले बैटिंग करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 215 रन बनाए। न्यूजीलैंड के लिए सर्वाधिक 62 रन विकेटकीपर बल्लेबाज टिम सीफर्ट ने बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 7 चौके और 3 छक्के लगाए। डिवोन कॉन्वे ने भी 191.30 के स्ट्राइक रेट से बैटिंग करते हुए 23 बॉल में 44 रन बनाए। मिडल ओवर में ग्लेन फिलिप्स आए, जिन्होंने 24 रन बनाए।

    अंत में न्यूजीलैंड की पारी को अच्छा पुश इन फॉर्म डेरिल मिचेल ने दिया मिचेल ने 216.67 के स्ट्राइक रेट से बैटिंग करते हुए 18 गेंद में नाबाद 39 रन बनाए। मिचेल ने अपनी पारी में 2 चौके और 3 छक्के लगाए। भारत के लिए 2-2 विकेट अर्शदीप सिंह और कुलदीप यादव ने लिए। 1-1 विकेट जसप्रीत बुमराह और रवि बिश्नोई ने लिया।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।