• Business
  • Gold Silver Price Today, 29 January 2026: चांदी 4 लाख के पार, सुबह-सुबह ₹17000 से ज्यादा महंगी हुई, जानें MCX पर आज का भाव

    नई दिल्ली: सोना और चांदी की कीमत में गुरुवार को जबरदस्त तेजी आई। एमसीएक्स पर मार्च डिलीवरी वाली चांदी की कीमत 17 हजार रुपये प्रति किलो से ज्यादा हो गई। इस तेजी के साथ यह 4 लाख रुपये प्रति किलो के पार निकल गई। वहीं सोने में भी बड़ा उछाल आया। फरवरी डिलीवरी वाला सोना


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk जनवरी 29, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    नई दिल्ली: सोना और चांदी की कीमत में गुरुवार को जबरदस्त तेजी आई। एमसीएक्स पर मार्च डिलीवरी वाली चांदी की कीमत 17 हजार रुपये प्रति किलो से ज्यादा हो गई। इस तेजी के साथ यह 4 लाख रुपये प्रति किलो के पार निकल गई। वहीं सोने में भी बड़ा उछाल आया। फरवरी डिलीवरी वाला सोना 11 हजार रुपये से ज्यादा की तेजी के साथ 1.77 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के पार चला गया। गुरुवार सुबह 9:40 बजे चांदी प्रति किलो 18,479 रुपये की तेजी के साथ 4,03,845 रुपये पर कारोबार कर रही थी। वहीं सोना भी प्रति 10 ग्राम 12,105 रुपये उछलकर 1,78,020 रुपये पर था।

    इस तेजी के साथ एमसीएक्स पर दोनों कीमती धातुएं अपने अब तक के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गई हैं। यह पहली बार है जब चांदी 4 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के पार पहुंची है। इस तेजी की मुख्य वजह भू-राजनीतिक तनावों के बीच सुरक्षित निवेश की मांग का लगातार बढ़ना है। अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों को अपरिवर्तित रखने के फैसले और आगे और दरें बढ़ाने की बहुत कम गुंजाइश के संकेतों ने भी निवेशकों का रुझान कीमती धातुओं की ओर बढ़ाया है।
    क्या चांदी में कुछ खेल चल रहा है…? ज्वेलर्स को नहीं पच रही MCX पर तेजी, वित्त मंत्री तक पहुंची बात

    10 दिन में एक लाख बढ़ी चांदी

    चांदी की कीमत में पिछले 10 दिन में एक लाख रुपये की तेजी आई है। एमसीएक्स पर चांदी 19 दिसंबर को 3 लाख रुपये पर पहुंची थी। आज यह 4 लाख रुपये पार कर गई है। ऐसे में मात्र 10 दिनों में ही इसमें एक लाख रुपये की बढ़ोतरी हो गई है। इससे पहले उसे 2 से लाख रुपये तक पहुंचने में सिर्फ एक महीने का समय लगा था।

    ट्रंप की चेतावनी से भी उछली कीमत

    सुरक्षित निवेश की मांग तब और बढ़ गई जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को चेतावनी दी कि उसके परमाणु कार्यक्रम को लेकर बातचीत का समय खत्म हो रहा है। अमेरिका खाड़ी क्षेत्र में लगातार अपनी सैन्य ताकत बढ़ा रहा है। ट्रंप ने कहा कि एक विशाल बेड़ा ईरान की ओर बढ़ रहा है, जो इस क्षेत्र में बढ़ते भू-राजनीतिक जोखिमों को दर्शाता है।

    इंटरनेशनल मार्केट में भी तेजी

    इंटरनेशनल मार्केट में भी सोना और चांदी ने रिकॉर्ड ऊंचाई हासिल की। स्पॉट गोल्ड (हाजिर सोना) लगभग 3% बढ़कर 5,591.61 डॉलर के अपने सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया। यह पीली धातु सोमवार को पहली बार 5,000 डॉलर के पार गई थी और इस हफ्ते अब तक 10% से ज्यादा बढ़ चुकी है, जो बाजर में जोखिम से बचने की खरीदारी की तीव्रता को दिखाता है।

    स्पॉट सिल्वर (हाजिर चांदी) 1.3% बढ़कर 118.061 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई, इससे पहले इसने सत्र में 119.34 डॉलर का रिकॉर्ड उच्च स्तर छुआ था। चांदी की कीमतों को सोने के सस्ते विकल्पों में निवेशकों की बढ़ती रुचि, आपूर्ति की कमी और गति से प्रेरित खरीदारी का समर्थन मिला है, जिसने कीमती धातुओं में तेज उछाल को और मजबूत किया है।

    भौतिक बाजारों में सोने का आज का भाव

    दिल्ली: स्टैंडर्ड गोल्ड (22 कैरेट) 8 ग्राम के लिए 1,22,648 रुपये है, जबकि शुद्ध सोना (24 कैरेट) 8 ग्राम के लिए 1,33,792 रुपये है।
    मुंबई: स्टैंडर्ड गोल्ड (22 कैरेट) 8 ग्राम के लिए 1,22,528 रुपये है, और शुद्ध सोना (24 कैरेट) 8 ग्राम के लिए 1,33,672 रुपये है।
    चेन्नई: स्टैंडर्ड गोल्ड (22 कैरेट) 8 ग्राम के लिए 1,24,888 रुपये है, जबकि शुद्ध सोना (24 कैरेट) 8 ग्राम के लिए 1,36,240 रुपये है।
    हैदराबाद: स्टैंडर्ड गोल्ड (22 कैरेट) 8 ग्राम के लिए 1,22,528 रुपये है, जबकि शुद्ध सोना (24 कैरेट) 8 ग्राम के लिए 1,33,672 रुपये है।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।