• International
  • भारत ने जहां किया था सबसे भीषण हमला, वहां पहुंचा असीम मुनीर, सीमा के पास ड्रोन टेस्ट कर दी गीदड़भभकी

    इस्लामाबाद: पाकिस्तान के सैन्य प्रमुख असीम मुनीर ने भारत की सीमा के पास ड्रोन टेस्ट किया है। असीम मुनीर बहावलपुर पहुंचे थे, जो भारत की सीमा से करीब 70-80 किलोमीटर दूर है। खासकर ये महत्वपूर्ण इसलिए बन गया है, क्योंकि भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के समय यहां भी भयानक हमले किए थे। गुरुवार को असीम


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk जनवरी 29, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    इस्लामाबाद: पाकिस्तान के सैन्य प्रमुख असीम मुनीर ने भारत की सीमा के पास ड्रोन टेस्ट किया है। असीम मुनीर बहावलपुर पहुंचे थे, जो भारत की सीमा से करीब 70-80 किलोमीटर दूर है। खासकर ये महत्वपूर्ण इसलिए बन गया है, क्योंकि भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के समय यहां भी भयानक हमले किए थे। गुरुवार को असीम मुनीर ने बहावलपुर में सैन्य ड्रोन का टेस्ट किया है और सभी खतरों से देश की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता की रक्षा के लिए पाकिस्तान सशस्त्र बलों की तैयारी का दंभ भरा है।

    पाकिस्तान सेना की मीडिया शाखा इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (ISPR) ने एक बयान में कहा है कि “असीम मुनीर ने बहावलपुर गैरीसन के दौरे के दौरान पाकिस्तान की तैयारी की बात कही है, जहां उन्हें कोर के प्रमुख ऑपरेशनल, ट्रेनिंग और प्रशासनिक मामलों के बारे में जानकारी दी गई, जिसमें मल्टी-डोमेन युद्ध की तैयारियों पर खास जोर दिया गया था।” ISPR ने बताया है कि इस दौरे के दौरान असीम मुनीर ने खैरपुर तमेवाली में किए गए एक हाई-इंटेंसिटी फील्ड एक्सरसाइज का जायजा लिया है।

    बहावलपुर में मल्टी-डोमेन युद्ध की तैयारी
    रिपोर्ट के मुताबिक, असीम मुनीर ने खैरपुर तमेवाली में हाई-इंटेंसिटी फील्ड एक्सरसाइज “स्टेडफास्ट रिजॉल्व” का जायजा लिया है, जिसमें मानवरहित हवाई सिस्टम, एडवांस्ड सर्विलांस, इलेक्ट्रॉनिक युद्ध के साजो-सामान और आधुनिक कमांड-एंड-कंट्रोल सिस्टम के इंटीग्रेटेड इस्तेमाल को दिखाया गया। इस दौरान उन्होंने पाकिस्तानी सैनिकों की प्रोफेशनलिज्म और ऑपरेशनल तैयारी की तारीफ की और सभी खतरों के खिलाफ पाकिस्तान की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता की रक्षा करने के पाकिस्तान सशस्त्र बलों के संकल्प को दोहराया।

    असीम मुनीर ने इस दौरान अपने सैन्य अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि पाकिस्तान सशस्त्र बल कई क्षेत्रों में एक महत्वपूर्ण बदलाव से गुजर रहे हैं और टेक्नोलॉजी में प्रगति के कारण युद्ध का स्वरूप तेजी से बदला है। उन्होंने कहा कि भविष्य के संघर्ष पारंपरिक शारीरिक गतिविधियों के बजाय टेक्नोलॉजी वाले दांव-पेच पर ज़्यादा निर्भर करेंगे, जिससे आक्रामक और रक्षात्मक दोनों तरह के ऑपरेशंस का स्वरूप मौलिक रूप से बदल जाएगा।

    आपको बता दें कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत ने सबसे भयानक हमला बहावलपुर में ही किया था। इस दौरान भारतीय सेना ने पंजाब के बहावलपुर शहर के पास अहमदपुर शरकिया में भीषण हमला किया था। ये हमला एक मस्जिद कंपाउंड में किया गया था और इस हमले में कम से कम 5 आतंकी मारे गये थे। भारत ने कहा था कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान जिन 9 ठिकानों पर हमले किए गये थे, उनमें 100 से ज्यादा आतंकी मारे गये थे।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।