• Religion
  • Shukrawar Ke Upay : शुक्रवार के दिन महिलाएं भूलकर भी न करें ये काम, माता लक्ष्मी हो सकती है नाराज

    हिंदू धर्म में सभी दिन किसी न किसी देवी देवताओं और ग्रहों को समर्पित हैं। इसी तरह शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी और ग्रहों में शुक्र देव को समर्पित माना गया है। ऐसे में शुक्रवार के दिन सुख समृद्धि की प्राप्ति के लिए माता लक्ष्मी की विशेष पूजा अर्चना की जाती है। कई मान्यताओं के


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk जनवरी 29, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    हिंदू धर्म में सभी दिन किसी न किसी देवी देवताओं और ग्रहों को समर्पित हैं। इसी तरह शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी और ग्रहों में शुक्र देव को समर्पित माना गया है। ऐसे में शुक्रवार के दिन सुख समृद्धि की प्राप्ति के लिए माता लक्ष्मी की विशेष पूजा अर्चना की जाती है। कई मान्यताओं के अनुसार, शुक्रवार के दिन महिलाओं को कुछ विशेष काम करने से बचना चाहिए वरना घर परिवार में कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं शुक्रवार के दिन महिलाओं को कौन से काम नहीं करने चाहिए।

    शुक्रवार के दिन महिलाएं भूलकर भी न करें ये काम

    1) शुक्रवार के दिन किसी भी महिलाओं का अपमान नहीं करना चाहिए। इस दिन कोई भी आपके घर आए तो उसे खाली हाथ नहीं भेजना चाहिए
    2) शुक्रवार के दिन किसी को भी चीनी का दान नहीं देना चाहिए। ऐसी मान्यता है कि ऐसा करने से शुक्र ग्रह कमजोर होता है और व्यक्ति का यश,वैभव कम हो जाता है।
    3) साथ ही शुक्रवार के दिन किसी से पैसा उधार लेना या देना घर की लक्ष्मी चली जाती है। इस दिन पैसे का लेनदेन करने से महालक्ष्मी नाराज हो जाती है। शुक्रवार के दिन घर में अच्छे से साफ सफाई रखनी चाहिए।
    4) शुक्रवार के दिन खट्टा नहीं खाना चाहिए। शुक्रवार के दिन व्रत करना चाहिए। इस दिन खीर बनाकर गरीबों और चिड़ियों को जरूर खिलाएं। साथ ही इस दिन जरुरतमंद लोगों को वस्त्र आदि का दान करना चाहिए।
    5) शुक्रवार के दिन अपने घर को गंदा न रखें। अपने घर की साफ सफाई सुबह ही कर लें। इसके बाद पूजा पाठ करें। साथ ही सूर्यास्त के समय भूलकर भी झाड़ू पोछा नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से माता लक्ष्मी दूर हो जाती हैं।
    6) अपने घर के मुख्य द्वार पर जूते चप्पल और झाड़ू नहीं रखनी चाहिए। ऐसा माना जाता है कि घर के मुख्य द्वार पर जूते चप्पल नहीं रखने से चाहिए। 7) साथ ही महिलाओं को घर में झुठे बर्तन आदि भी नहीं रखने चाहिए वरना माता लक्ष्मी घर में प्रवेश नहीं करती हैं।

    शुक्रवार को महिलाएं जरुर करें ये काम

    1) शुक्रवार के दिन तुलसी की पूजा करनी चाहिए। महिलाओं को सबसे पहले माता तुलसी में दीपक जलाकर उनकी आराधना करनी चाहिए। इस महिलाओं को तुलसी माता को तिलक जरूर लगाना चाहिए।
    2) महिलाओं को माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए शुक्रवार के व्रत भी करने चाहिए। मान्यता है कि इस दिन व्रत करने से धन धान्य की कोई कमी नहीं होती है। साथ ही माता लक्ष्मी की विशेष कृपा भी बनी रहती है।
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।