• Entertainment
  • खुशखबरी! OTT पर रिलीज होगा Dhurandhar का UNCUT वर्जन, उधर 55वें दिन Box Office पर ₹1300 करोड़ पार

    यदि आप भी OTT पर ‘धुरंधर’ की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं, तो आपके लिए बड़ी खुशखबरी है। रणवीर सिंह और अक्षय खन्‍ना स्‍टारर यह मेगा ब्‍लॉकबस्‍टर फिल्‍म अपने करीब दो महीने की थ‍िएट्र‍िकल रिलीज के बाद अब डिजिटल डेब्‍यू की तैयारी में है। हालांकि, मेकर्स या ओटीटी प्‍लेटफॉर्म Netflix की ओर से ओटीटी


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk जनवरी 29, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    यदि आप भी OTT पर ‘धुरंधर’ की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं, तो आपके लिए बड़ी खुशखबरी है। रणवीर सिंह और अक्षय खन्‍ना स्‍टारर यह मेगा ब्‍लॉकबस्‍टर फिल्‍म अपने करीब दो महीने की थ‍िएट्र‍िकल रिलीज के बाद अब डिजिटल डेब्‍यू की तैयारी में है। हालांकि, मेकर्स या ओटीटी प्‍लेटफॉर्म Netflix की ओर से ओटीटी रिलीज की तारीख को लेकर औपचारिक घोषणा नहीं हुई है। लेकिन इस बीच खबर है कि ‘धुरंधर’ की ऑनलाइन रिलीज और भी खास होने वाली है, क्‍योंकि इसे एक्‍सटेंडेड UNCUT वर्जन में स्‍ट्रीम किया जाएगा। इस बीच एक और दिलचस्‍प बात ये है कि 55वें दिन भी इस स्‍पाई एक्‍शन फिल्‍म ने बॉक्‍स ऑफिस पर अपनी धमक दिखाई है। ‘बॉर्डर 2’ के कारण अब इसके गिने-चुने शोज ही सिनेमाघरों में बचे हैं, लेकिन बाजवूद इसके इसने 55 दिनों में वर्ल्‍डवाइड 1300 करोड़ रुपये की ग्रॉस कमाई का आंकड़ा पार कर लिया है।

    इससे पहले मीडिया रिपोर्ट्स ने यह लगभग कन्फर्म किया गया था कि ‘धुरंधर’ 30 जनवरी 2026 से नेटफ्लिक्स पर डिजिटल डेब्यू करने वाली है। मेकर्स फैंस को सरप्राइज देने वाले हैं, इसलिए आध‍िकारिक तौर पर इसका ऐलान नहीं हुआ है। लेकिन अब, ‘बॉलीवुड हंगामा’ ने खबर दी है कि मेकर्स फिल्म का अनकट वर्जन OTT पर रिलीज करने की संभावना तलाश रहे हैं। यकीनन यह एक्साइटमेंट बढ़ाने वाला है। सिनेमाघरों में ‘धुरंधर’ का रनटाइम 3 घंटे 34 मिनट है। जाहिर है ऐसे में अनकट वर्जन और अध‍िक लंबी फिल्‍म होगी।

    ‘धुरंधर’ OTT रि‍लीज डेट

    रिपोर्ट के मुताबिक, ‘धुरंधर’ की OTT रिलीज की तारीख 30 जनवरी 2026 ही है, लेकिन एक स्पेशल कट की बात ने उम्मीदें बढ़ा दी हैं। नेटफ्लिक्स वर्जन में थिएटर में देखे गए वर्जन से दर्शकों को कुछ ज्यादा देखने को मिल सकता है। यह खबर इसलिए भी उत्‍साहित करने वाली है कि 278 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्‍म का सिनेमाघरों में फुटफॉल 3.55 करोड़ से अध‍िक रहा है। यानी 3.55 करोड़ से अध‍िक लोग इसे थ‍िएटर में देख चुके हैं। इनमें वो दर्शक भी शामिल हैं, जिन्‍हें एक से अध‍िक बार सिनेमाघर में फिल्‍म देखी है।

    ‘धुरंधर’ बॉक्‍स ऑफिस कलेक्‍शन: 55वें दिन 35 लाख की कमाई

    इस बीच Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, बुधवार को भी इस फिल्‍म ने गिने-चुने शोज के बावजूद देश में 35 लाख रुपये की कमाई की है। एक दिन पहले मंगलवार को 50 लाख रुपये का कारोबार हुआ था। ‘धुरंधर’ ने इस तरह 55 दिनों में भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर 835.50 करोड़ रुपये का नेट कलेक्‍शन और 1002.35 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्‍शन कर लिया है। यह पहले ही भारतीय सिनेमा की एकमात्र फिल्‍म बन चुकी है, जो एक ही भाषा में रिलीज होकर भी 1000 करोड़ की ग्रॉस कमाई के पार गई है।

    ‘धुरंधर’ का वर्ल्‍डवाइड कलेक्‍शन: 55 दिनों में 1300 करोड़ पार

    ‘धुरंधर’ की धूम विदेशों में भी खूब मची है। 55 दिनों में इसने ओवरसीज 298.65 करोड़ रुपये का ग्रॉस बिजनस किया है। जबकि देश और विदेश मिलाकर 1301 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्‍शन कर लिया है।

    ‘बॉर्डर 2’ की लगातर घट रही कमाई, छठे दिन 13 करोड़ का बिजनस

    ‘धुरंधर’ की यह कमाई इसलिए भी दंग करने वाली है कि छह दिन पुरानी ‘बॉर्डर 2’ की कमाई लगातार गिर रही है। बुधवार को सनी देओल की फिल्‍म ने 13 करोड़ रुपये कमाए हैं। एक दिन पहले मंगलवार को 20 करोड़ और सोमवार को गणतंत्र दिवस के दिन 59 करोड़ रुपये का बिजनस हुआ था। ‘बॉर्डर 2’ ने छह दिनों में देश में 213 करोड़ रुपये का नेट कलेक्‍शन और वर्ल्‍डवाइड 295.10 करोड़ का ग्रॉस कलेक्‍शन किया है।

    ‘धुरंधर’ और ‘धुरंधर 2’ के लिए 130 करोड़ की OTT डील

    आदित्य धर के डायरेक्‍शन में बनी ‘धुरंधर’ बीते साल 5 दिसंबर, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म के डिजिटल राइट्स नेटफ्लिक्स ने एक एक्सक्लूसिव डील के तहत हासिल किए हैं। इसके तहत 130 करोड़ रुपये में ‘धुरंधर’ और इसके सीक्‍वल ‘धुरंधर 2’ दोनों की ओटीटी रिलीज को लेकर डील हुई है।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।