• Entertainment
  • अदनान सामी ने याद की 16 साल पुरानी बात, शादी की सालगिरह पर रोया पर बरसाया प्यार

    बॉलीवुड के मशहूर सिंगर अदनान सामी ने अपनी पत्नी रोया सामी खान के लिए एक बेहद प्यारा और भावुक मेसेज लिखा। दरअसल गुरुवार को दोनों की शादी के 16 साल पूरे हो गए। इस खास मौके पर अदनान ने पत्नी के साथ कुछ रोमांटिक तस्वीरें भी शेयर कीं, जिनमें दोनों के चेहरे के खुशी उनकी


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk जनवरी 29, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    बॉलीवुड के मशहूर सिंगर अदनान सामी ने अपनी पत्नी रोया सामी खान के लिए एक बेहद प्यारा और भावुक मेसेज लिखा। दरअसल गुरुवार को दोनों की शादी के 16 साल पूरे हो गए। इस खास मौके पर अदनान ने पत्नी के साथ कुछ रोमांटिक तस्वीरें भी शेयर कीं, जिनमें दोनों के चेहरे के खुशी उनकी खुशहाल लाइफ की कहानी बयां कर रही है।

    अदनान सामी ने बताया कि 16 साल पहले जब रोया ने उनकी जिंदगी में आने के लिए ‘हां’ कहा, तभी से उनकी जिंदगी को सही मायने में दिशा और अर्थ मिला। उन्होंने लिखा कि रोया ने उनके जीवन को बैलेंस किया और हर मुश्किल में उनका साथ निभाया।

    जब वह डगमगाए, तो रोया ने उन्हें संभाला

    अपने पोस्ट में अदनान ने रोया की तारीफ करते हुए कहा कि वह हर तूफान में उनका सहारा बनी रहीं। जब वह डगमगाए, तो रोया ने उन्हें संभाला और जब उन्हें खुद पर भरोसा नहीं रहा, तब रोया ने उन पर विश्वास किया। उन्होंने रोया को एक बेहतरीन पत्नी के साथ-साथ एक शानदार मां भी बताया।

    पूरी दुनिया रोया और मदीना के इर्द-गिर्द

    अदनान ने अपनी बेटी मदीना सामी खान का जिक्र करते हुए कहा कि रोया एक आदर्श मां हैं और उन्हें बेटी से इतना प्यार करते देख उन्हें प्यार का नया मतलब समझ में आता है। उन्होंने लिखा कि उनकी पूरी दुनिया रोया और मदीना के इर्द-गिर्द ही घूमती है।

    ‘वह प्रेम कहानी हो जिसके लिए मैं हमेशा आभारी रहूंगा’

    उन्होंने लिखा, ‘तुम और मदीना सिर्फ मेरी दुनिया का हिस्सा नहीं हो, तुम मेरी पूरी दुनिया हो, मेरा पूरा ब्रह्मांड हो, वह केंद्र हो जिसके चारों ओर मेरा दिल घूमता है। मैं ऊपर वाले की मेहरबानी का कर्जदार हूं, जिन्होंने मुझे इतनी सुंदर पत्नी, इतनी मजबूत दोस्त और हमारी बेटी के लिए इतनी अद्भुत मां का आशीर्वाद दिया है। रोया, तुम मेरा घर हो, मेरा सहारा हो, ऊपर वाले का दिया हुआ चमत्कार हो और वह प्रेम कहानी हो जिसके लिए मैं हमेशा आभारी रहूंगा। मेरी जान, 16वीं सालगिरह मुबारक हो। हर साल, हर बलिदान, हर मुस्कान के लिए और मेरे जीवन को ऐसे प्यार से भरने के लिए धन्यवाद, जिसके बारे में मैंने कभी सोचा भी नहीं था कि यह संभव है।’

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।