• Sports
  • Ind vs Pak U19 WC Date: भारत-पाक मैच कब होगा? कहां देख सकते हैं U19 World Cup 2026 का ये मुकाबला

    नई दिल्ली: भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 वर्ल्ड 2026 का मुकाबला होगा या नहीं, इस पर अभी पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के ‘बॉयकॉट’ की धमकी वाली तलवार लटकी हुई है। लेकिन इस मैच से पहले भी भारत और पाकिस्तान क्रिकेट पिच पर आमने-सामने होने जा रहे हैं। दोनों के बीच अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 में


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk जनवरी 29, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    नई दिल्ली: भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 वर्ल्ड 2026 का मुकाबला होगा या नहीं, इस पर अभी पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के ‘बॉयकॉट’ की धमकी वाली तलवार लटकी हुई है। लेकिन इस मैच से पहले भी भारत और पाकिस्तान क्रिकेट पिच पर आमने-सामने होने जा रहे हैं। दोनों के बीच अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 में मुकाबला खेला जाएगा, जो सुपर सिक्स स्टेज पर दोनों टीमों का आखिरी मैच होगा। इस मैच में जीत-हार पर दोनों ही टीमों की सेमीफाइनल में एंट्री टिकी हुई है। खासतौर पर पाकिस्तान को अंतिम-4 तक पहुंचने के लिए हर हाल में यह मैच बड़े अंतर से जीतना होगा। सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया पहले ही एंट्री ले चुका है, जबकि बाकी बचे तीन स्पॉट के लिए टीमों के बीच कशमकश चल रही है। सुपर सिक्स ग्रुप-2 से भारत और पाकिस्तान के अलावा इंग्लैंड भी सेमीफाइनल की दौड़ में है। ऐसे में यह मैच बेहद अहम हो गया है। भारत और पाकिस्तान के बीच यह मैच कब और कहां खेला जाएगा, इसे लाइव कैसे देख सकते हैं? इन सभी सवालों का जवाब हम आपको दे रहे हैं।

    कब और कहां खेला जाएगा यह मैच?

    भारत और पाकिस्तान के बीच अंडर-19 वर्ल्ड कप का यह सुपर सिक्स स्टेज मैच रविवार (1 फरवरी) को खेला जाएगा। यह मैच जिम्बाब्वे के बुलावायो के क्वींस स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा। भारत और पाकिस्तान के बीच यह मुकाबला सुपर सिक्स स्टेज का 12वां मैच होगा, जिसकी शुरुआत दोपहर 1 बजे से होगी। मैच में टॉस दोपहर 12.30 बजे किया जाएगा।

    कहां देख सकते हैं इस मैच को लाइव?

    भारत और पाकिस्तान के बीच अंडर-19 वर्ल्ड कप मैच ( India vs Pakistan U19 World Cup 2026) को टीवी के अलावा ऑनलाइन भी लाइव देखा जा सकता है। टीवी पर यह मैच स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव टेलीकास्ट किया जाएगा, जबकि इसकी ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग का लुत्फ जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर लिया जा सकता है।

    रनरेट के लिहाज से अहम रहेगा ये मैच

    सुपर सिक्स स्टेज के ग्रुप-2 में भारत, पाकिस्तान और इंग्लैंड सेमीफाइनल के दो स्पॉट की दावेदार हैं। भारत-इंग्लैंज के 6-6 पॉइंट हैं, जबकि पाकिस्तान के 4 पॉइंट हैं। यदि भारत ने पाकिस्तान को हराया तो सेमीफाइनल की दोनों टीमें सीधे ही तय हो जाएंगी। भारत और इंग्लैंड सेमीफाइनल खेलेंगे, लेकिन यदि पाकिस्तान ने किसी तरह भारत को हरा दिया तो उसके भी 6 पॉइंट हो जाएंगे। ऐसे में फैसला नेट रनरेट से होगा। इसमें भारत पहले ही +3.337 नेट रनरेट के साथ बाकी दोनों से बहुत आगे है यानी उसका सेमीफाइनल खेलना तय है।

    इंग्लैंड का नेट रनरेट +1.989 है, जबकि पाकिस्तान का +1.484 है। इंग्लैंड को अभी आखिरी मैच न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलना है। ऐसे में उसका नेट रनरेट और ज्यादा अच्छा हो जाएगा। इंग्लैंड को नेट रनरेट में पीछे छोड़ने के लिए पाकिस्तान को भारत के खिलाफ मैच उसी तरह भारी अंतर से जीतना होगा, जिस तरह उसने अंडर-19 एशिया कप मैच जीता था। वह कारनामा दोहराना थोड़ा मुश्किल नजर आता है। ऐसे में पाकिस्तान के बाहर होने के चांस ज्यादा हैं।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।