• National
  • बांग्लादेश के 128 मछुआरों की रिहाई, भारत के 23 मछुआरे भी बांग्लादेश से वापस लौटे

    नई दिल्ली : भारत और बांग्लादेश ने एक दूसरे के मछुआरों को छोड़ने का फैसला किया। इसके तहत भारत बांग्लादेश के 128 मछुआरों को रिहा कर दिया गया। वहीं, बांग्लादेश की तरफ से भारत के 28 मछुआरों को वापस भेजा गया। ये वो मछुआरे थे जो गलती से अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा पर कर दूसरे देश


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk जनवरी 29, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    नई दिल्ली : भारत और बांग्लादेश ने एक दूसरे के मछुआरों को छोड़ने का फैसला किया। इसके तहत भारत बांग्लादेश के 128 मछुआरों को रिहा कर दिया गया। वहीं, बांग्लादेश की तरफ से भारत के 28 मछुआरों को वापस भेजा गया। ये वो मछुआरे थे जो गलती से अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा पर कर दूसरे देश में पहुंच गए थे। इसके बाद उन लोगों को वहां गिरफ्तार कर लिया गया था। विदेश मंत्रालय की तरफ से गुरुवार को यह जानकारी दी गई। दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंधों में तल्खी के बीच यह सकारात्मक खबर सामने आई है।

    गलती से सीमा पार कर गए थे मछुआरे

    विदेश मंत्रालय की तरफ से बताया गया कि हाल ही में, इंटरनेशनल मैरीटाइम बाउंड्री लाइन गलती से पार करने वाले भारतीय मछुआरों को बांग्लादेश के अधिकारियों ने गिरफ्तार कर लिया था। इसी तरह, बांग्लादेशी मछुआरों को भी भारतीय अधिकारियों ने पकड़ा था। अब इन मछुआरों को छोड़ने का फैसला किया गया है।

    दोनों सरकारों ने आज (29 जनवरी, 2026) सभी 23 भारतीय मछुआरों और 128 बांग्लादेशी मछुआरों को उनके चालू जहाजों के साथ रिहा करने और वापस भेजने का काम सफलतापूर्वक पूरा किया। इससे पहले जनवरी और दिसंबर 2025 में, भारत सरकार ने 142 भारतीय मछुआरों की रिहाई में मदद की थी। बदले में 128 बांग्लादेशी मछुआरों को रिहा किया था।

    मछुआरे के नौकाओं की भी अदला-बदली

    दोनों तरफ के मछुआरा समुदायों की मानवीय और आजीविका संबंधी चिंताओं को ध्यान में रखते हुए मछुआरों और उनकी नावों की आपसी अदला-बदली की गई है। जेल में रहने के दौरान भारतीय मछुआरों की भलाई पर भारतीय उच्चायोग ने नजर रखी। इसने उन्हें गर्म जैकेट दिए और आवश्यक चीजें मिलने का इंतजाम किया। भारत सरकार भारतीय मछुआरों की सुरक्षा, हिफाजत और कल्याण को सबसे अधिक महत्व देती है।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।