• Entertainment
  • ‘मर्दानी 3’ X रिव्यू: रानी मुखर्जी के खौफ से थरथराए लोग, पर भारी पड़ीं ‘अम्मा’, सब बोले- ऐसा विलन न देखा

    रानी मुखर्जी की क्राइम थ्रिलर ‘मर्दानी 3’ आखिरकार 30 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है और शुरुआती रिव्यूज से पता चलता है कि यह एक दमदार और देखने लायक फिल्म है जो आपको अंत तक बांधे रखेगी। शुक्रवार की सुबह, कई सोशल मीडिया यूजर्स ने अपने-अपने फेसबुक और ट्विटर हैंडल पर रानी मुखर्जी


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk जनवरी 30, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    रानी मुखर्जी की क्राइम थ्रिलर ‘मर्दानी 3’ आखिरकार 30 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है और शुरुआती रिव्यूज से पता चलता है कि यह एक दमदार और देखने लायक फिल्म है जो आपको अंत तक बांधे रखेगी। शुक्रवार की सुबह, कई सोशल मीडिया यूजर्स ने अपने-अपने फेसबुक और ट्विटर हैंडल पर रानी मुखर्जी की इस फिल्म का रिव्यू किया। फैंस बॉलीवुड की महिला पुलिस अधिकारी शिवानी शिवाजी रॉय के रोल में रानी की एक्टिंग की जमकर तारीफ कर रहे हैं और उन्होंने फिल्म के दूसरे पार्ट की खूब तारीफ की है।

    एक X यूजर ने ‘मर्दानी 3‘ का रिव्यू करते हुए लिखा, ‘#मर्दानी3- दमदार, दिल को छू लेने वाला क्राइम ड्रामा। #रानीमुखर्जी पावरफुल और निडर हैं, उन्होंने पूरी फिल्म को संभाला है। रॉ एक्शन, रोमांचक दूसरा हाफ, मजबूत क्लाइमेक्स। गंभीर, और पैसा वसूल। #मर्दानी3रिव्यू।’ एक नेटिजन ने लिखा, ‘कहानी दमदार है। यह अपराध और न्याय के विषय पर टिकी रहती है और पूरी कहानी को गंभीर बनाए रखती है। कहानी सरल है लेकिन इमोशन्स भरपूर हैं और अंत तक आपका ध्यान खींचे रखता है।’

    ‘मर्दानी 3’ का ट्विटर रिव्यू

    रानी मुखर्जी के साथ फिल्म की विलन मल्लिका प्रसाद भी हैं जिनकी खूब तारीफ हो रही है। कुछ यूजर्स ने उनकी तारीफ में भी काफी कुछ लिखा है। देखिए बाकी के रिव्यूज:

    ‘मर्दानी 3’ के बारे में

    इस बार शिवानी राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) में शामिल होती हैं और दो लड़कियों के अपहरण से जुड़े एक भयावह मामले की जिम्मेदारी संभालती हैं। जैसे-जैसे शिवानी जांच में गहराई से उतरती हैं, मामला और भी भयावह मोड़ लेता है, जिससे मल्लिका प्रसाद के कैरेक्टर बुजुर्ग महिला अम्मा के चलाए जा रहे मानव तस्करी नेटवर्क का खुलासा होता है। जो मामला शुरू में तस्करी लगता है, जल्द ही एक बड़े माफिया से जुड़ जाता है।

    ‘मर्दानी 3’ की कास्ट

    ‘मर्दानी 3’ में शैतान फेम जानकी बोडीवाला भी लीड रोल में हैं। फिल्म की कगानी आयुष गुप्ता ने लिखी है, जो वाईआरएफ की फिल्म ‘द रेलवे मेन’ के लिए जाने जाते हैं, और इसका निर्देशन अभिराज मीनावाला ने किया है। इस प्रोजेक्ट को आदित्य चोपड़ा ने यश राज फिल्म्स बैनर तले बनाया है।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।