• Entertainment
  • मुनव्वर फारूकी ने Ex आयशा खान के ‘शरारत’ गाने पर लगाए ठुमके, बीवी मेहजबीन का ऐसा था रिएक्शन

    स्टैंड-अप कॉमेडियन और ‘बिग बॉस 17’ के विनर मुनव्वर फारूकी ने 28 जनवरी 2026 को अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया। इस खास मौके पर मुंबई स्थित उनके घर पर सितारों की महफिल जमी। सोनाली बेंद्रे से लेकर समय रैना, किश्वर मर्चेंट, अरबाज खान, ओरी, अंकिता लोखंडे, अली गोनी, करण कुंद्रा, तेजस्वी प्रकाश सहित तमाम हस्तियां नजर


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk जनवरी 30, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    स्टैंड-अप कॉमेडियन और ‘बिग बॉस 17’ के विनर मुनव्वर फारूकी ने 28 जनवरी 2026 को अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया। इस खास मौके पर मुंबई स्थित उनके घर पर सितारों की महफिल जमी। सोनाली बेंद्रे से लेकर समय रैना, किश्वर मर्चेंट, अरबाज खान, ओरी, अंकिता लोखंडे, अली गोनी, करण कुंद्रा, तेजस्वी प्रकाश सहित तमाम हस्तियां नजर आईं। इस जश्न का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ के फेमस गाने ‘शरारत’ पर डांस कर रहे हैं। फिल्म में इस गाने पर किश्वर के अलावा आयशा खान ने डांस किया, जो मुनव्वर की एक्स गर्लफ्रेंड रह चुकी हैं। जब मुनव्वर इस गाने पर डांस कर रहे थे, तब उनकी बीवी महजबीन कोटवाला का क्या रिएक्शन था, ये देखने लायक है।

    इस वीडियो में क्रिस्टल डिसूजा ‘धुरंधर’ के गाने ‘शरारत’ पर डांस करने के लिए तैयार हैं। वो मुनव्वर से भी डांस करने को कहती हैं। पर वो ऐसे रिएक्ट करते हैं, जैसे स्टेप नहीं जानते। पर जैसे ही गाना बजता है, वो डांस में उनको भी मात देते दिखते हैं।

    मुनव्वर का वायरल वीडियो

    बीवी का ऐसा था रिएक्शन

    इस वीडियो में मुनव्वर की वाइफ महजबीन कोटवाला को भी देखा जा सकता है। वो ताली बजाकर अपने पति को प्रोत्साहित करती दिख रही हैं।

    मुनव्वर के बर्थडे की फोटोज

    मुनव्वर ने काटा बर्थडे केक

    मुनव्वर की पहली शादी का खुलासा

    मुनव्वर जब कंगना रनौत के शो ‘लॉकअप’ में थे, तब उनकी फोटो इंटरनेट पर वायरल हुई थी, जिसमें वो एक महिला के अलावा एक बच्चे संग नजर आ रहे थे। तब मुनव्वर ने खुलासा किया था कि उनकी शादी हो चुकी है, तलाक का केस चल रहा है, एक बेटा है, जिसकी कस्टडी को लेकर कोर्ट में मामला है।

    ‘बिग बॉस 17’ में आयशा खान

    आयशा खान ‘बिग बॉस 17’ में आई थीं और मुनव्वर की पोल खोलने का दावा किया था। उन्होंने कहा था कि वो दो लोगों को एकसाथ डेट कर रहे हैं। एक वो और एक नाजिला। इस शो से बाहर आने के कुछ दिन बाद उन्होंने महजबीन कोटवाला से शादी कर ली, जो मेकअप आर्टिस्ट हैं।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।