प्रोमो में दिग्विजय, रजत दलाल से उनके बिहेवियर पर सवाल करते हुए पूछते हैं कि जब दूसरे लोग गाली दे रहे थे, तब वह चुप क्यों रहे। वह पूछते हैं, ‘कल जब बाकी लोग गाली दे रहे थे, तब तेरा मुंह खुला नहीं।’ यह सुनते ही रजत दिग्विजय पर हमला कर देते हैं। वो गुस्से में उन्हें पकड़ लेते हैं। बाकी सेलेब्रिटीज मामले को सुलझाने के लिए दिग्विजय और रजत की ओर दौड़ते हैं।
सपना चौधरी का झगड़ा
‘द 50‘ के प्रोमो में सपना चौधरी और अदनान शेख के बीच झगड़ा भी दिखाया गया है। वीडियो में सपना अदनान को लताड़ लगाते हुए कहती हैं, ‘तू सोच रहा है चढ़के आएगा तो कुछ बोलूंगी नहीं।’ अदनान भी उनपर गुस्से में रिएक्ट करते हैं। निक्की तंबोली भी किसी के साथ बहस में पड़ जाती हैं और बाद में अरबाज पटेल को बताती हैं कि वह चाहती हैं कि वो आक्रामक हो जाएं, किसी को मार दें और शो छोड़ दें।
करण पटेल ने कहा- हड्डियां तोड़ दूंगा
एक प्रोमो में, टेलीविजन एक्टर करण पटेल और सिद्धार्थ भारद्वाज शो के पहले दिन ही आपस में बहस करते नजर आए। एक टास्क के दौरान दोनों के बीच तीखी नोकझोक हुई। प्रोमो में, करण टास्क करते हुए सिद्धार्थ से बहस करते और उन्हें चेतावनी देते हुए कहते हैं, ‘अगली बार अगर तुमने बीच में आने की कोशिश की तो मैं तुम्हारी हड्डियां तोड़ दूंगा।’ प्रीमियर एपिसोड में दर्शकों के लिए कई सरप्राइज हैं, क्योंकि क्लिप में बॉलीवुड सिंगर हिमेश रेशमिया को शो में परफॉर्म करते हुए भी दिखाया गया है।
कौन है ‘द 50’ का लायन?
जहां एक तरफ ‘द 50’ रियलिटी शो के फॉर्मेट को लेकर सवाल उठते जा रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ एक सीक्रेट ने सबसे ज्यादा ध्यान खींचा है कि आखिर ‘द लायन’ कौन है? फराह खान दो प्रमोशनल वीडियो में नजर आ चुकी हैं, जिससे अटकलें तेज हो गई हैं। एक और प्रोमो में अजय देवगन नजर आए, जिन्होंने मजाकिया लहजे में साफ कर दिया कि वो ‘द लायन’ नहीं हैं, अब फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ गई है।













