• International
  • बांग्लादेश के सेंट मार्टिन द्वीप पर सच हुआ शेख हसीना का अंदेशा! एक्सपर्ट का दावा- अमेरिकी जंगी जहाज पहुंच चुके हैं

    ढाका: बांग्लादेश के टॉप टूरिस्ट डेस्टिनेशन में से एक और रणनीतिक अहमियत रखने वाले सेंट मार्टिन द्वीप को बंद कर दिया गया है। मोहम्मद यूनुस सरकार ने एक फरवरी से इस द्वीप पर आम लोगों की एंट्री रोक दी है। सरकार ने पर्यावरण का हवाला देते हुए कहा है कि कोरल इकोसिस्टम को बचाने के


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk जनवरी 31, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    ढाका: बांग्लादेश के टॉप टूरिस्ट डेस्टिनेशन में से एक और रणनीतिक अहमियत रखने वाले सेंट मार्टिन द्वीप को बंद कर दिया गया है। मोहम्मद यूनुस सरकार ने एक फरवरी से इस द्वीप पर आम लोगों की एंट्री रोक दी है। सरकार ने पर्यावरण का हवाला देते हुए कहा है कि कोरल इकोसिस्टम को बचाने के लिए सेंट मार्टिन में नौ महीने तक टूरिज्म बंद किया गया है। यूनुस सरकार का यह फैसला संदेह के घेरे में आ गया है। दावा किया जा रहा है कि अमेरिकी जहाज इस द्वीप के पास हैं, इसने कई तरह की चर्चाओं को जन्म दिया है। देश की पूर्व पीएम शेख हसीना पहले ही इस द्वीप को लेकर यूनुस सरकार के रवैये पर सवाल खड़े कर चुकी हैं।

    बांग्लादेश में हर साल 1 अक्टूबर से 31 मार्च तक सेंट मार्टिन में टूरिस्टों को आने की इजाजत होती है। पर्यावरण का हवाला देते हुए इस साल यह अवधि घटाकर 31 जनवरी कर दी गई है। बीच पर मोटरसाइकिल और दूसरे मोटर वाले वाहनों की इजाजत भी नहीं होगी। इस बीच बांग्लादेश के वरिष्ठ पत्रकार सलाहुद्दीन शोएब चौधरी ने सनसनीखेज दावा करते हुए कहा है कि अमेरिकी युद्धपोत सेंट मार्टिन द्वीप की ओर बढ़ रहे हैं।

    क्या यूनुस ने किया समझौता

    सेंट मार्टिन बंगाल की खाड़ी के उत्तरपूर्वी भाग में छोटा सा द्वीप है, जो कॉक्स बाजार टेकनाफ प्रायद्वीप से 9 किमी दक्षिण में है। बांग्लादेश का ये द्वीप भारत की सीमा के करीब है, जिस पर अमेरिका की लंबे संमय से नजर है। बंगाल की खाड़ी में मौजूद होने के चलते यह द्वीप रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण है। अमेरिका इस द्वीप पर बेस बनाकर चीन के खिलाफ इलाके में अपनी सैन्य उपस्थिति चाहता हैं।

    बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने जुलाई 2024 में अपनी सरकार के खिलाफ हुए प्रदर्शनों में सेंट मार्टिन द्वीप का अहम रोल बताया था। हसीना ने दावा किया था कि उन्होंने इस द्वीप को अमेरिका को देने से इनकार कर दिया था। ऐसे में उनकी सरकार गिराने की साजिश रची गई। हसीना ने कहा था कि उनके बाद सत्ता में बैठाए गए यूनुस अमेरिका को सेंट मार्टिन द्वीप को देने के लिए तैयार हो गए हैं।

    हसीना का अंदेशा हुआ सच

    शेख हसीना ने अपनी सरकार गिरने के बाद साफतौर पर कहा था कि उन्होंने सत्ता खो दी लेकिन सेंट मार्टिन पर समझौता नहीं किया क्योंकि इससे पूरे क्षेत्र में तनाव बढ़ता। हालांकि यूनुस इस द्वीप को अमेरिका को दे देंगे क्योंकि उनकी इसकी फिक्र नहीं है। सलाहुद्दीन चौधरी के इस द्वीप पर अमेरिकी जहाजों के आने के दावे में अगर सच्चाई है तो फिर शेख हसीना का डर सच साबित हो गया है।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।