• Entertainment
  • ‘धुरंधर 2’ के बाद रणवीर सिंह बनेंगे आद‍िवासी राजा? ‘नायक’ फेम डायरेक्‍टर शंकर संग चल रही है बात

    ‘धुरंधर’ की मेगा-ब्‍लॉकबस्‍टर सफलता के बाद अब हर किसी को इंतजार है रणवीर सिंह की अगली फिल्‍म का। एक ओर जहां वह 19 मार्च को ‘धुरंधर 2’ लेकर आ रहे हैं, वहीं लाख टके का सवाल ये है कि आख‍िर इसके बाद उनकी कौन सी फिल्‍म रिलीज होगी? चर्चा है कि रणवीर एक और बड़ी


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk जनवरी 31, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    ‘धुरंधर’ की मेगा-ब्‍लॉकबस्‍टर सफलता के बाद अब हर किसी को इंतजार है रणवीर सिंह की अगली फिल्‍म का। एक ओर जहां वह 19 मार्च को ‘धुरंधर 2’ लेकर आ रहे हैं, वहीं लाख टके का सवाल ये है कि आख‍िर इसके बाद उनकी कौन सी फिल्‍म रिलीज होगी? चर्चा है कि रणवीर एक और बड़ी और महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट की तैयारी में जुट गए हैं। एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि ‘धुरंधर’ एक्‍टर ने साउथ के जाने-माने फिल्ममेकर शंकर से बात की है और सब ठीक रहा तो वह डायरेक्‍ट की अगली पैन इंडिया रिलीज ‘वेल पारी’ में लीड रोल निभाएंगे। इस फिल्‍म में रणवीर सिंह के साथ ही सुपरस्‍टार विक्रम को भी कास्‍ट किए जाने की तैयारी है।

    आदित्य धर के डायरेक्‍शन में बनी ‘धुरंधर’ ने एक ओर जहां बॉक्‍स ऑफिस पर सिनेमा की सफलता को लेकर नई परिभाषा गढ़ दी है। वहीं, रणवीर सिंह का करियर भी सातवें आसमान पर पहुंचा दिया है। बीते दिनों खबर आई थी कि रणवीर सिंह ने खुद को फरहान अख्‍तर की ‘डॉन 3’ से अलग कर लिया है, जो अब ठंडे बस्‍ते में चली गई है। ऐसे में अब जब ‘वेल पारी’ को लेकर चर्चा शुरू हुई है, तो फैंस खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं।

    रणवीर सिंह और शंकर के बीच ‘वेल पारी’ को लेकर बातचीत

    ‘मिड-डे’ की रिपोर्ट के मुताबिक, रणवीर सिंह और शंकर के बीच ‘वेल पारी’ को लेकर बातचीत हो रही है। हालांकि अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन बताया जा रहा है कि यह ग्रैंड प्रोजेक्ट दो-हीरो वाली फिल्म होगी। रणवीर के साथ इसमें तमिल सिनेमा के स्टार विक्रम भी नजर आ सकते हैं।

    2021 में भी शंकर के साथ रणवीर सिंह की चली थी बात

    वैसे, दिलचस्प बात है कि यह पहली बार नहीं है जब रणवीर सिंह और शंकर का नाम एकसाथ जोड़ा गया है। इससे पहले साल 2021 में भी दोनों के एकसाथ फिल्‍म करने को लेकर चर्चा थी। तब बात ‘अनियन’ फिल्‍म की थी। हालांकि, वह प्रोजेक्ट कभी पूरा नहीं हुआ और फैंस निराश हो गए। लेकिन अगर ‘वेल पारी’ पर बात आगे बढ़ती है, तो यह आखिरकार रणवीर सिंह के लिए पैन इंडिया रिलीज को लेकर बड़ा कोलेबरेशन होगा।

    सु. वेंकटेशन के उपन्‍यास पर बनेगी ‘वेल पारी’

    ‘वेल पारी’ असल में राइटर सु. वेंकटेशन के तमिल ऐतिहासिक फिक्शन उपन्यास ‘वीरा युगा नायगन वेल पारी’ पर आधारित है। इसकी कहानी महान आदिवासी सरदार वेल पारी के इर्द-गिर्द घूमती है। यह तमिल इतिहास और लोककथाओं से गहराई से जुड़ी हुई है। लंबे समय से इस कहानी को पर्दे पर देखने को लेकर चर्चा रही है। यह प्रोजेक्ट शंकर की सबसे मोस्‍ट अवेटेड फिल्‍मों में से एक है।

    महान संरक्षक राजा थे वेल पारी

    सु. वेंकटेशन के उपन्‍यास में प्राचीन तमिलकम में संगम काल (लगभग तीसरी शताब्दी ईसा पूर्व) के दौरान परम्बु नाडु के वेलिर शासक वेल पारी के जीवन की कहानी है। तमिल साहित्य में ‘अंतिम सात महान संरक्षकों’ में से एक के रूप में मशहूर, वेल पारी अपने दयालु भाव, कलाओं के संरक्षण और ताकतवर चेर, चोल और पांड्य राज्यों के खिलाफ प्रतिरोध के लिए जाने जाते हैं। किताब में वेलपारी का साम्राज्य आधुनिक तमिलनाडु और केरल के कुछ हिस्सों में फैला एक क्षेत्र था। यहां पढ़‍िए – वीर आदिवासी राजा की कहानी, जिसे मिलकर भी नहीं हरा पाया था चेर, पांड्य और चोल राजवंश

    कौन हैं डायरेक्‍टर शंकर, इन्‍होंने ही बनाई थी अनिल कपूर की ‘नायक’

    शंकर शनमुगम मूल रूप से एक तमिल फिल्म डायरेक्‍टर, प्रोड्यूसर और स्‍क्रीनप्‍ले राइटर हैं। वह भारतीय सिनेमा के इतिहास में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले डायरेक्‍टर्स में से एक हैं। उन्‍होंने ही अनिल कपूर की फिल्‍म ‘नायक’ भी बनाई थी। अपने अब तक के करियर में उन्होंने एक राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, चार फिल्मफेयर अवॉर्ड (साउथ) और छह तमिलनाडु राज्य फिल्म पुरस्कार जीते हैं। इसके अलावा, उनकी 6 फिल्मों ने बेस्‍ट स्‍पेशल इफेक्‍ट्स के लिए नेशल फिल्‍म अवॉर्ड जीता है। शंकर ने फिल्म ‘जेंटलमैन’ (1993) से बतौर डायरेक्‍टर डेब्‍यू किया था। शंकर की पिछली रिलीज राम चरण और कियारा आडवाणी के साथ ‘गेम चेंजर’ थी।

    डायरेक्‍टर शंकर की सबसे पॉपुलर फिल्‍में:

    • इंडियन (1996)
    • जीन्‍स (1998)
    • नायक (2001)
    • अन्न‍ियन (2005)
    • श‍िवाजी द बॉस (2007)
    • रोबोट (2010)
    • I (2015)
    • 2.0 (2018)

    ‘धुरंधर’ OTT रिलीज के बाद भी बॉक्‍स ऑफिस पर कर रही कमाई

    खैर, इस बीच ‘धुरंधर’ सिनेमाघरों के बाद OTT पर रिलीज हो चुकी है। दिलचस्‍प है कि 30 जनवरी को Netflix पर रिलीज के बावजूद, शुक्रवार को ही इसने सिनेमाघरों में भी 25 लाख रुपये की कमाई की है। 57 दिनों में ‘धुरंधर’ ने भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर 836.10 करोड़ रुपये का नेट कलेक्‍शन और 1003.05 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्‍शन कर लिया है। वर्ल्‍डवाइड इसने 1301.80 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्‍शन किया है।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।