• Entertainment
  • तान्या मित्तल ने The 50 में नीलम गिरी की एंट्री पर मारा ताना- सिर्फ वही शो देखती हूं, जिसमें मैं हूं

    ऐसा लगता है कि तान्या मित्तल और नीलम गिरी की खटास अभी खत्म नहीं हुई है। दोनों के बीच ‘बिग बॉस 19’ में अच्छी दोस्ती थी, पर शो खत्म होने के बाद उनकी दोस्ती टूट गई और इंस्टाग्राम पर भी एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया। जहां तान्या मित्तल अपनी अमीरी दिखाने और कुछ ब्रांड्स के


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk जनवरी 31, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    ऐसा लगता है कि तान्या मित्तल और नीलम गिरी की खटास अभी खत्म नहीं हुई है। दोनों के बीच ‘बिग बॉस 19’ में अच्छी दोस्ती थी, पर शो खत्म होने के बाद उनकी दोस्ती टूट गई और इंस्टाग्राम पर भी एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया। जहां तान्या मित्तल अपनी अमीरी दिखाने और कुछ ब्रांड्स के शूट में बिजी हैं, वहीं नीलम गिरी नए रियलिटी शो ‘द फिफ्टी’ (The 50) में नजर आएंगी। तान्या ने शो में नीलम गिरी के हिस्सा लेने पर रिएक्ट किया है और कहा है कि वह सिर्फ वही शो देखती हैं, जिसमें वह खुद होती हैं।

    तान्या मित्तल ने जो जवाब दिया है, उसका वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है और उस पर यूजर्स के काफी कमेंट्स आ रहे हैं। तान्या मित्तल हाल ही पपाराजी से बात कर रही थीं, और तब The 50 में नीलम गिरी के बतौर कंटेस्टेंट हिस्सा लेने के बारे में पूछे जाने पर तान्या बोल रही थीं।

    तान्या मित्तल ने नीलम गिरी पर कसा तंज, यूजर्स ने लिए मजे

    तान्या ने कहा, ‘मैं सिर्फ वही शो देखती हूं जिसमें मैं हूं। किसी और को देखने में इतना मजा नहीं आता।’ इस पर यूजर्स के काफी कमेंट्स आ रहे हैं। एक ने लिखा है, ‘जल रही है।’ एक का कमेंट है, ‘सीधी बात, नो बकवास।’ एक यूजर बोला, ‘ये अपने आप से ही बहुत ज्यादा ऑबसेस्ड है।’ एक बोला, ‘एकता कपूर ने इसे धोखा दे दिया।’

    तान्या मित्तल और नीलम गिरी की दोस्ती क्यों टूटी?

    तान्या मित्तल और नीलम गिरी की दोस्ती में दरार फरहाना भट्ट के कारण आई। बिग बॉस के घर में ही तान्या की दोस्ती फरहाना के साथ हो गई थी। दोनों साथ बैठने लगी थीं। यह बात नीलम को खटकती थी क्योंकि फरहाना के साथ उनकी पटती नहीं थी और कई बार झगड़ा भी हो चुका था। बार-बार समझाने और टोकने के बावजूद तान्या ने फरहाना के साथ दोस्ती कायम रखी और यहीं से दरार पड़नी शुरू हुई। फिर जब शो खत्म हुआ और सब बाहर आए तो चीजें ही बदल गईं। तान्या ने नीलम को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया। इससे नीलम को बुरा लगा और गुस्से में उन्होंने भी तान्या को अनफॉलो कर दिया।

    ‘बिग बॉस 19’ की सक्सेस पार्टी में तान्या का बर्ताव

    वहीं, नीलम गिरी ने हाल ही पारस छाबड़ा के पॉडकास्ट में बताया था कि उन्होंने और तान्या मित्तल ने बिग बॉस के घर में काफी सारे प्लान्स बनाए थे कि बाहर जाकर क्या-क्या करेंगे। लेकिन बाहर आने के बाद सब बदल गया। नीलम के मुताबिक, उन्हें इस बात का बुरा लगा कि तान्या ने उनसे कुछ भी बात क्लियर करने और पूछने के बजाय उनसे बोलना ही बंद कर दिया और अनफॉलो कर दिया। नीलम ने यह भी बताया था कि ‘बिग बॉस 19’ की सक्सेस पार्टी में भी तान्या ने उनके साथ अजीब बर्ताव किया था।

    The 50 में जो कंटेस्टेंट्स नजर आएंगे, वो हैं:

    • करण पटेल
    • मिस्टर फैसू
    • दिव्या अग्रवाल
    • उर्वशी ढोलकिया
    • रिद्धि डोगरा
    • करण पटेल
    • नीलम गिरी
    • शिव ठाकरे
    • चाहत पांडे
    • हामिद बार्कजी
    • डिंपल सिंह
    • मैक्सटर्न
    • सागर ठाकुर
    • सुमैरा शेख
    • लवकेश कटारिया
    • सिवेत तोमर
    • मनीषा रानी
    • नेहल चुडासमा
    • सपना चौधरी

    इनके अलावा ‘द 50’ के और कंटेस्टेंट्स हैं- निक्की तंबोली, अरबाज पटेल, कृष्णा श्रॉफ, मोनालिसा, विक्रांत राजपूत, शाइनी दोशी, दुष्यंत कुकरेजा, वंशज सिंह, प्रिंस नरूला, युविका चौधरी, अर्चना गौतम, बेबिका धुर्वे, रजत दलाल, जान्हवी किलेकर, यंग समी, अदनान शेख, लक्ष्य कौशिक, अर्चित कौशिक, दिग्विजय राठी, ‘बिग बॉस 19’ फेम नतालिया, खानजादी, फैज बलोच, रचित रोझा, सिद्धार्थ भारद्वाज, रैपर डिनो जेम्स, आर्य जाधव, सौरभ घडगे, आरुषि चावला, रिद्धिमा पंडित, श्रुतिका अर्जुन, भव्य सिंह, Tejaswi Madivada, इम्मोर्टल काका उर्फ रविंदर सिंह

    The 50 शो कबसे शुरू और कहां देखें?

    The 50 एक फरवरी से शुरू होगा और इसे सोमवार से रविवार ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर रात 9 बजे और कलर्स चैनल पर रात 10:30 बजे टेलिकास्ट किया जाएगा।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।