• Sports
  • 4 चौके और 2 छक्के, ईश सोढ़ी के ओवर में आए 29 रन, ईशान किशन ने बेरहमी से पीटा

    नई दिल्ली: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांचवें टी20 में ईशान किशन ने तीसरे नंबर पर बैटिंग करते हुए कमाल कर दिया। ईशान ने कीवी गेंदबाजों को जमकर धोया। खासकर लेग स्पिनर ईश सोढ़ी को। ईशान ने महज 28 गेंद में अपनी फिफ्टी पूरी कर ली थी। इसके बाद उन्होंने न्यूजीलैंड के ईश सोढ़ी को


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk जनवरी 31, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    नई दिल्ली: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांचवें टी20 में ईशान किशन ने तीसरे नंबर पर बैटिंग करते हुए कमाल कर दिया। ईशान ने कीवी गेंदबाजों को जमकर धोया। खासकर लेग स्पिनर ईश सोढ़ी को। ईशान ने महज 28 गेंद में अपनी फिफ्टी पूरी कर ली थी। इसके बाद उन्होंने न्यूजीलैंड के ईश सोढ़ी को भी आड़े हाथ लिया।

    भारतीय पारी का 12वां ओवर ईश सोढ़ी डाल रहे थे। उनके ओवर की पहली गेंद से ही ईशान किशन स्ट्राइक पर ते। ओवर की पहली गेंद वाइड रही थी। इसके बाद ओवर की पहली लीगल डिलिवरी पर चौका लगाकर ईशान ने अपनी फिफ्टी पूरी की। इसके बाद दूसरी और तीसरी गेंद पर उन्गोंने चौका लगाया। चौथी बॉल पर छक्का लगाया। इसके बाद पांचवीं पर चौका और छठी पर फिर छक्का जड़ दिया। इस तरह ईश सोढ़ी के ओवर में 29 रन आए।

    ईशान किशन की दमदार वापसी

    ईशान किशन ने इंटरनेशनल क्रिकेट में दमदार वापसी की है। बता दें कि 2023 के बाद वह ड्रॉप हो गए थे। इसके बाद सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में 517 रन ठोकने और झारखंड को ट्रॉफी जिताने के बाद उनको न्यूजीलैंड सीरीज और टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम में मौका मिला। इस मौके को किशन ने दोनों हाथ से कबूल किया। पहले तीसरे टी20 में उन्होंने सीरीज के (न्यूजीलैंड के खिलाफ) 32 गेंद में 76 रन बनाए थे। वहीं अब पांचवें टी20 में किशन ने शतक ठोक दिया।

    ईशान किशन ने 42 गेंद में लगाई सेंचुरी

    तिरुवनंतपुरम में खेले जा रहे पांचवें टी20 में ईशान किशन ने अपने टी20 इंटरनेशनल का पहला शतक ठोका। उन्होंने सिर्फ 42 गेंद में अपनी सेंचुरी पूरी की। किशन हालांकि 43 बॉल में 103 रन बनाकर आउट हो गए। 239.53 के गजब के स्ट्राइक रेट से बैटिंग करते हुए ईशान किशन ने अपनी पारी में 6 चौके और 10 छक्के लगाए।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।