• Entertainment
  • रश्मिका-विजय की शादी के लिए दुल्हन की तरह सज रहा उदयपुर का सिटी पैलेस? वीडियो में किया गया दावा

    साउथ की फेमस एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना का शादी को लेकर जोरशोर से चर्चा हो रही है। अभी तक उन्होंने या साउथ एक्टर विजय देवरकोंडा ने वेडिंग पर मुहर नहीं लगाई है, लेकिन रिपोर्ट्स में लगातार दावा किया जा रहा है कि वे फरवरी 2026 में सात फेरे लेंगे। अब एक सोशल मीडिया यूजर ने एक


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 1, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    साउथ की फेमस एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना का शादी को लेकर जोरशोर से चर्चा हो रही है। अभी तक उन्होंने या साउथ एक्टर विजय देवरकोंडा ने वेडिंग पर मुहर नहीं लगाई है, लेकिन रिपोर्ट्स में लगातार दावा किया जा रहा है कि वे फरवरी 2026 में सात फेरे लेंगे। अब एक सोशल मीडिया यूजर ने एक वीडियो पोस्ट किया है और दावा किया है कि उदयपुर के सिटी पैलेस में रश्मिका और विजय 2 फरवरी को शादी करेंगे, जिसके लिए पूरे वेन्यु को भव्य तरीके से सजाया जा रहा है। हालांकि, हम इसकी पुष्टि नहीं करते हैं।

    तान्या नाम की एक इंस्टाग्राम यूजर ने एक वीडियो पोस्ट किया। उन्होंने बताया कि वो उदयपुर के सिटी पैलेस में हैं और यहां पर तगड़ा डेकोरेशन चल रहा है और पता चला है कि रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी है। वो कहती हैं कि वो एक्सक्लूसिव खबर दे रही हैं और वहां की एक-एक सजावट भी दिखाती हैं। इसमें दिखाया गया है कि पैलेस के अंदर लाल रंग के बड़े पर्दों से सजावट की जा रही है। बड़े-बड़े झूमर जमीन पर रखे हुए हैं। वेन्यु को देखकर ऐसा लग रहा कि किसी फिल्म का सेट है। खाने-पीने के गोल्डन जैसे बर्तनों की भी झलक देखने को मिल रही है।

    देखिए वीडियो

    यूजर्स का ऐसा है रिएक्शन

    इस वीडियो पर कई यूजर्स के रिएक्शन हैं। एक ने कहा कि काश ये खबर सच हो जाए। दूसरे ने कहा, ‘क्या यह प्राइवेसी का उल्लंघन नहीं है?’ एक ने रिक्वेस्ट करते हुए कहा कि वेडिंग की डेट पता करो। तीसरे ने बोला, ‘अगर ये सच भी है तो आप जानकारी क्यों लीक कर रही हैं।’

    हैदराबाद में हुई सगाई!

    अक्तूबर 2025 में खबर आई कि रश्मिकाऔर विजय ने गुपचुप तरीके से हैदराबाद में सगाई कर ली है। इस दौरान उनके परिवार के लोग ही मौजूद थे।

    रश्मिका और विजय कबसे डेट कर रहे हैं?

    रश्मिका और विजय ने ‘गीता गोविंदम’ (2018) फिल्म में साथ काम किया था, जिसके बाद उनकी डेटिंग की अफवाह उड़ने लगी थी। इसके बाद 2019 में ‘डियर कॉमरेड’ भी फिर से साथ में काम किया। फैंस को उनकी केमिस्ट्री बहुत पसंद आई। आधिकारिक तौर पर तो नहीं, लेकिन फैंस मानते हैं कि वो साल 2018 से साथ हैं।

    रश्मिका और विजय की अपकमिंग मूवीज

    रश्मिका को 2025 में ‘छावा’, ‘सिकंदर’, ‘कुबेरा’, ‘थामा’ और ‘द गर्लफ्रेंड’ में देखा गया। अब उनके पास 2026 में ‘कॉकटेल 2’ और ‘मैसा’ फिल्म है। विजय की बात करें तो उनके पास Rowdy Janardhana और Ranabaali है।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।