• Business
  • Union Budget 2026: कैंसर और डायबिटीज की दवाएं होंगी सस्ती, बायोफार्मा सेक्टर को 10 हजार करोड़ रुपये, बजट में बड़े ऐलान

    नई दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण लोकसभा में केंद्रीय बजट पेश कर रही हैं। यह उनका लगातार 9वां केंद्रीय बजट है। बजट के दौरान उन्होंने कहा कि सरकार का फोकस गरीबों, एससी/एसटी, किसानों आदि को बेहतर माहौल देने पर है। वित्त मंत्री ने अपने बजट भाषण में रिफॉर्म एक्सप्रेस की बात की। उन्होंने कहा कि


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 1, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    नई दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण लोकसभा में केंद्रीय बजट पेश कर रही हैं। यह उनका लगातार 9वां केंद्रीय बजट है। बजट के दौरान उन्होंने कहा कि सरकार का फोकस गरीबों, एससी/एसटी, किसानों आदि को बेहतर माहौल देने पर है। वित्त मंत्री ने अपने बजट भाषण में रिफॉर्म एक्सप्रेस की बात की। उन्होंने कहा कि ‘रिफॉर्म एक्सप्रेस’ अपने रास्ते पर दौड़ रही है। उन्होंने कैंसर और डायबिटीज की दवाएं सस्ती होने की भी बात कही।

    वित्त मंत्री ने कहा कि देश में कारोबार को बढ़ावा देने के लिए इकनॉमिक क्षेत्र तैयार किए जाएंगे। साथ ही एक्सपोर्ट बढ़ाने पर भी जोर रहेगा। एआई का इस्तेमाल किया जाएगा। वित्त मंत्री ने कहा कि भारत को बायोफार्मा बनाया जाएगा। इसके लिए अगले 10 साल के लिए 10 हजार करोड़ रुपये का लक्ष्य रखा गया है। साथ ही तीन समर्पित रासायनिक पार्क की स्थापना होगी।
    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने निर्मला सीतारमण को क्यों खिलाया दही-चीनी? लगातार 9वीं बार कर रहीं हैं बजट पेश

    एमएसएमई को बड़ी सौगातें

    बजट में वित्त मंत्री ने MSME सेक्टर के लिए भी बड़े ऐलान किए। अर्ध पेशेवर MSME को लाभ भी लाभ मिलेगा। बजट में चैंपियन MSME के लिए 10 हजार करोड़ रुपये का प्रस्ताव दिया गया। साथ ही आत्मनिर्भर भारत निधि में बढ़ोतरी की गई। 2000 करोड़ रुपये के स्टार्टअप का प्रस्ताव रखा गया। इनके अलावा इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग में 40 हजार करोड़ का प्रस्ताव रखा गया।

    विकसित भारत बनाने पर जोर

    वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संडे को कहा कि सरकार ने लंबी अवधि के आर्थिक समाधानों पर ध्यान केंद्रित करते हुए, जुमलों के बजाय सुधारों का रास्ता चुना है। लोकसभा में केंद्रीय बजट 2026-27 पेश करते हुए उन्होंने कहा कि भारत एक विकसित भारत बनने की दिशा में लगातार कदम उठाता रहेगा। अपने बजट भाषण के दौरान, सीतारमण ने 16वें वित्त आयोग की रिपोर्ट भी पेश की। इस रिपोर्ट में 2026 से 2031 तक केंद्र और राज्यों के बीच टैक्स के बंटवारे की रूपरेखा बताई गई है।

    वैश्विक अनिश्चितता के बीच विकास पर जोर

    सीतारमण ने बताया कि भारत का सालाना बजट, वैश्विक माहौल के अस्थिर रहने के बावजूद, मजबूत आर्थिक विकास को गति देने और बनाए रखने का लक्ष्य रखता है। साथ ही, यह व्यापारिक प्रतिस्पर्धा को भी बेहतर बनाएगा। अगले वित्तीय वर्ष के बजट में संरचनात्मक सुधारों, एक मजबूत वित्तीय क्षेत्र के निर्माण और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) जैसी अत्याधुनिक तकनीकों में निवेश बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित किया गया है।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।