• Entertainment
  • VIDEO: पंकज त्रिपाठी गांव में ढोलक-मंजीरा बजाकर गा रहे फगुआ गीत, दोस्तों संग हुए लीन, मां की बरसी पर पहुंचे

    एक्टर पंकज त्रिपाठी भले ही बहुत बड़े अभिनेता बन गए हैं, लेकिन आज भी वो अपने गांव की मिट्टी से उतने ही जुड़े हुए हैं। बिहार के गोपालगंज स्थित अपने गांव बेलसंद के प्रति उनका प्यार उन्हें बाकी स्टार्स से अलग बनाता है। हाल ही में, शहर की चकाचौंध से दूर गांव के लोगों के


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 1, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    एक्टर पंकज त्रिपाठी भले ही बहुत बड़े अभिनेता बन गए हैं, लेकिन आज भी वो अपने गांव की मिट्टी से उतने ही जुड़े हुए हैं। बिहार के गोपालगंज स्थित अपने गांव बेलसंद के प्रति उनका प्यार उन्हें बाकी स्टार्स से अलग बनाता है। हाल ही में, शहर की चकाचौंध से दूर गांव के लोगों के साथ समय बिताते और अपनी संस्कृति को एंजॉय करते हुए उनका एक दिल छू लेने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। एक्टर हाल ही में अपनी माताजी की पुण्यतिथि मनाने के लिए अपने गांव गए थे।

    ट्विटर पर वायरल हो रहे एक वीडियो में पंकज त्रिपाठी को अपने गांव के लोगों के साथ बिहार के पारंपरिक लोकगीत ‘फगुआ’ गाते हुए देखा जा सकता है। उन्होंने ग्रे जैकेट के नीचे काली कमीज और कार्गो पैंट पहनी हुई है। साथ ही, उन्होंने बिहारी अंदाज में पगड़ी भी बांधी हुई है।

    पंकज त्रिपाठी गांव में गा रहे ‘फगुआ’

    एक्टर के सरल स्वभाव को दिखाने वाला यह वीडियो लोगों का दिल जीत रहा है। वायरल क्लिप पर रिएक्ट हुए एक यूजर ने कहा, ‘पंकज त्रिपाठी जमीन से जुड़े हुए कलाकार हैं।’ एक ने लिखा, ‘पंकज त्रिपाठी न केवल एक अच्छे अभिनेता हैं, बल्कि सच्चे बिहारी भी हैं।’

    बिहारी बाबू के मुरीद हुए फैंस

    किसी ने आगे लिखा, ‘सफलता की ऊंचाइयों को छूने के बाद भी, इस एक्टर ने अपनी जड़ों को कभी नहीं भुलाया।’ उन्होंने आगे कहा, ‘उपलब्धियां: 2 राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और 1 फिल्मफेयर पुरस्कार। जब भी पूरी फिल्म इंडस्ट्री में सादगी और जमीनी हकीकत से जुड़े कलाकारों की बात होती है, तो पंकज त्रिपाठी का नाम सबसे पहले आता है। इतने बड़े अभिनेता बनने और मुंबई जैसे बड़े शहर में रहने के बावजूद, उन्होंने अपने गांव गोपालगंज को नहीं भुलाया है। आज भी, वे लोगों के बीच बैठकर उनसे भोजपुरी में बातचीत करते हैं, जो वाकई सराहनीय है।’

    क्या होता है फगुआ गीत?

    फगुआ या फाग होली के पावन मौके पर या उससे पहले गाया जाने वाला पारंपरिक लोकगीत है, जो बिहार, उत्तर प्रदेश (खासकर पूर्वांचल) और झारखंड में गाया जाता है। बसंत पंचमी से लेकर होली तक ढोलक, मंजीरा और झांझ की धुन पर इसे स्थानीय लोग गाते हैं और राधा-कृष्ण के प्रेम, प्रकृति की सुंदरता के बारे में बातें करते हैं, हंसी-मजाक करते हैं।

    पंकज त्रिपाठी की बेटी कर रही थिएटर में डेब्यू

    एक्टर पंकज त्रिपाठी की थिएटर में वापसी से उनके फैंस भावुक हो गए हैं। पंकज और उनकी पत्नी मृदुला तिवारी के पहले नाटक ‘लालाज’ को दिल्ली के राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय (एनएसडी) के भारत रंग महोत्सव में दिखाने के लिए चुना गया है। फैज मोहम्मद खान के लिखे और निर्देशित नाटक से पंकज त्रिपाठी की बेटी आशी थिएटर में अपना डेब्यू कर रही हैं।

    पंकज त्रिपाठी के 2025 के प्रोजेक्ट्स

    पंकज त्रिपाठी के प्रोजेक्ट्स की बात करें, तो साल 2025 में एक्टर अनुराग बसु की फिल्म ‘मेट्रो… इन दिनों’ में कोंकणा सेन शर्मा के साथ नजर आए। इसके अलावा, उन्होंने रोहन सिप्पी की सीरीज ‘क्रिमिनल जस्टिस: ए फैमिली मैटर’ में भी काम किया। समीर नायर की इस सीरीज में मोहम्मद जीशान अय्यूब, सुरवीन चावला, खुशबू अत्रे और आशा नेगी ने भी थे।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।