ओलंपिक चैंपियन लगाती रही गुहार
यह घटना एक सार्वजनिक जगह पर हुई बहस के बाद शुरू हुई। वायरल हुए बॉडीकैम फुटेज में साफ दिख रहा है कि शा’करी रिचर्डसन पुलिस वालों से बार-बार कह रही हैं कि वह बेकसूर हैं। लेकिन पुलिस वाले उनकी एक नहीं सुनते और उन्हें हथकड़ी लगा देते हैं। इस दौरान शा’करी रिचर्डसन बहुत परेशान और तनाव में नजर आ रही है हैं।
डोपिंग मामले में भी फंस चुकीं हैं रिचर्डसन
शा’करी रिचर्डसन का करियर जितना शानदार रहा है, उतने ही विवादों से उनका नाता भी रहा है। इससे पहले भी वह डोपिंग के मामले में फंस चुकी हैं। साथ ही, फ्लाइट में क्रू मेंबर्स के साथ बहस करने को लेकर भी वह चर्चा में रह चुकी हैं। इस नई गिरफ्तारी और पुलिस के साथ हुई इस झड़प ने उनकी इमेज पर फिर से सवाल खड़े कर दिए हैं।
यह घटना ऐसे समय पर हुई है जब शा’करी रिचर्डसन आने वाली बड़ी प्रतियोगिताओं की तैयारी कर रही हैं। पुलिस फुटेज वायरल होने के बाद से न तो उनकी टीम ने और न ही उन्होंने खुद कोई बयान जारी किया है। लेकिन इस वीडियो ने खेल की दुनिया में एक नई बहस छेड़ दी है।














