• Entertainment
  • KRK ओशिवारा केस में मिली जमानत के बाद बोले- 22 साल से लाइसेंस वाली बंदूक है, आज कानून क्यों तोडूंगा?

    कमाल आर खान उर्फ KRK जो खुद को क्रिटिक बताते हैं, उनको 30 जनवरी को जमानत मिल गई थी। उन्हें इसके एवज में 25,000 रुपये का बॉन्ड भरना था। ओशिवारा इलाके में फायरिंग केस में उनका नाम सामने आया थआ और 24 जनवरी को उन्हें अरेस्ट किया गया था। अब उन्हें मुंबई में देखा गया


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 1, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    कमाल आर खान उर्फ KRK जो खुद को क्रिटिक बताते हैं, उनको 30 जनवरी को जमानत मिल गई थी। उन्हें इसके एवज में 25,000 रुपये का बॉन्ड भरना था। ओशिवारा इलाके में फायरिंग केस में उनका नाम सामने आया थआ और 24 जनवरी को उन्हें अरेस्ट किया गया था। अब उन्हें मुंबई में देखा गया और उन्होंने अपनी गिरफ्तारी के बारे में बात करते हुए कहा कि उनके पास 22 साल से लाइसेंस वाली बंदूक है।

    कमाल राशिद खान ने न्यूज एजेंसी ANI को बताया, ‘जाहिर सी बात है कि कुछ ऐसी चीजें हुई होंगी, पुलिस को डाउट आया होगा और उसकी वजह से ये सब हुआ है। लेकिन कौन गलत और कौन सही है। वो मैं नहीं कह सकता। अदालत बताएगी कि क्या सही है और क्या गलत। मेरा कहना ये है कि मेरे पास लाइसेंस है 22 से है और आज तक मैंने लॉ नहीं तोड़ा, कोई फाउल प्ले नहीं किया। 22 साल के बाद क्यों करूंगा? लेकिन ठीक है।’

    सना रईस खान हैं KRK की वकील

    कमाल आर खान ने आगे कहा, ‘पुलिस ने अपनी ड्यूटी की है। केस बनाया है। करेक्ट है। वो अदालत डिसाइड करेगी कि क्या सही है और क्या गलत।’ बता दें कि सना रईस खान इनकी वकील हैं, जो ‘बिग बॉस 17’ में नजर आई थीं। उन्होंने कोर्ट में तर्क दिया था कि एक्टर की गिरफ्तारी गलत और अवैध है। क्योंकि उनकी गिरफ्तारी से पहले उनको कोई नोटिस नहीं दिया गया था।

    केआरके का ओशिवारा केस क्या है?

    मुंबई के ओशिवारा के रेसिडेंशियल इलाके में 18 जनवरी को फायरिंग की घटना हुई थी। एक बिल्डिंग पर दो राउंड फायरिंग हुई थी और दो गोलियां भी मिली थीं। नालंदा सोसाइटी में हुई इस घटना के बाद पुलिस ने जांच शुरू की थी और बताया था कि केआरके ने बयान में कबूला है कि फायरिंग उनकी बंदूक से की गई है। इसके बाद उनको गिरफ्तार कर लिया गया था और जेल भेज दिया गया था। मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट कोर्ट ने उनको 28 जनवरी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। उनकी जमानत रिजेक्ट कर दी गई थी। लेकिन फिर 30 जनवरी को जनवरी को वह जेल से बाहर आ गए।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।