वैभव और आयुष हुए फेल
वैभव सूर्यवंशी और आयुष म्हात्रे दोनों ही पाकिस्तान के खिलाफ फेल हो गए। वैभव सूर्यवंशी 22 गेंद में 136.36 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 30 रन बनाकर आउट हो गए। उन्होंने अपनी पारी में 5 चौके और 1 छक्का भी लगाया था। इसके बाद आयुष म्हात्रे बल्लेबाजी करने के लिए आए। म्हात्रे 2 गेंद खेलकर डक पर आउट हो गए। बता दें कि दोनों बल्लेबाजों को मोहम्मद सय्यम ने एक ही ओवर में आउट कर दिया था।
ओपनर एरोन जॉर्ज का बल्ला भी पाकिस्तान के खिलाफ नहीं बोला। वह 25 गेंद में 16 रन बनाकर आउट हो गए। जॉर्ज से भी बड़ी पारी की उम्मीद थी। पिछले मैच के शतकवीर विहान मल्होत्रा भी 43 गेंद में 21 रन बनाकर आउट हो गए।
खराब फॉर्म में चल रहे आयुष म्हात्रे
कप्तान आयुष म्हात्रे का बल्ला मौजूदा आईसीसी अंडर 19 वर्ल्ड कप में खामोश रहा है। उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ एकमात्र मुकाबले में फिफ्टी जड़ी थी। इसके अलावा उनका बल्ला पूरे टूर्नामेंट में नहीं बोला है।
मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग 11
भारत- एरोन जॉर्ज, वैभव सूर्यवंशी, आयुष म्हात्रे (कप्तान), विहान मल्होत्रा, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), वेदांत त्रिवेदी, आरएस एम्ब्रिश, कनिष्क चौहान, खिलन पटेल, हेनिल पटेल, दीपेश देवेंद्रन।
पाकिस्तान- हमजा जहूर (विकेटकीपर), समीर मिन्हास, उस्मान खान, अहमद हुसैन, फरहान यूसुफ (कप्तान), हुजैफा अहसन, अली हसन बलूच, अब्दुल सुभान, मोमिन कमर, मोहम्मद सय्याम, अली रजा।














