• Entertainment
  • पराग त्यागी ने पत्नी शेफाली जरीवाला की मौत के 8 महीने बाद TV पर की वापसी, शेयर किया नए शो का प्रोमो

    टीवी एक्टर पराग त्यागी ने पत्नी शेफाली जरीवाला की मौत के 8 महीने बाद टीवी पर वापसी की है। वह एक नए शो में दमदार किरदार में नजर आएंगे, जिसकी झलक सामने आई है। पराग त्यागी ने अपने कमबैक का ऐलान करते हुए नए टीवी शो का प्रोमो भी शेयर किया है। इस शो का


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 1, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    टीवी एक्टर पराग त्यागी ने पत्नी शेफाली जरीवाला की मौत के 8 महीने बाद टीवी पर वापसी की है। वह एक नए शो में दमदार किरदार में नजर आएंगे, जिसकी झलक सामने आई है। पराग त्यागी ने अपने कमबैक का ऐलान करते हुए नए टीवी शो का प्रोमो भी शेयर किया है। इस शो का नाम ‘चंदनबाला’ है। पराग त्यागी को फैंस और उनके दोस्त बधाइयां दे रहे हैं। मालूम हो कि पराग त्यागी पत्नी शेफाली की मौत के बाद से ही टीवी से दूर थे। वह कोई प्रोजेक्ट नहीं कर रहे थे, बस एक यूट्यूब चैनल शुरू किया था, जिसमें वह अपने और शेफाली के बारे में बातें करते हैं।

    पराग त्यागी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर नए टीवी शो का प्रोमो शेयर किया और लिखा, ‘कमिंग सून….चंदनबाला।’ साथ में हैशटैग में उन्होंने पत्नी शेफाली जरीवाला का नाम लिखा। प्रोमो में पराग त्यागी बेहद दमदार अंदाज में नजर आ रहे हैं। फैंस ने उन्हें बधाई दी और तारीफ की। पराग के पोस्ट पर आरती सिंह और एक्ट्रेस जसवीर कौर ने भी कमेंट किया।

    पराग त्यागी का करियर

    पराग त्यागी के करियर की बात करें, तो उन्होंने टीवी शो ‘पवित्र रिश्ता’ से शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने कई डेली सोप्स में काम किया और घर-घर मशहूर हो गए। वह ‘ब्रह्मराक्षस’, ‘जोधा अकबर’ और ‘शक्ति: अस्तित्व के एहसास की’ जैसे टीवी शोज में नजर आए। टीवी के अलावा पराग त्यागी ने हिंदी और साउथ की फिल्मों में भी काम किया है। वह बॉलीवुड में ‘ए वेन्सडे’ और ‘सरकार 3’ जैसी फिल्मों में नजर आए। साल 2018 में पराग त्यागी ने पवन कल्याण की फिल्म Agnyaathavaasi से तेलुगु सिनेमा में एंट्री की थी।

    पराग त्यागी की निजी जिंदगी, पत्नी शेफाली जरीवाला की मौत

    पराग त्यागी की निजी जिंदगी की बात करें, तो उन्होंने एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला से शादी की थी, पर 27 जून 2025 को पत्नी की मौत हो गई। पराग ने शेफाली की मौत के करीब ढाई महीने बाद एक इंटरव्यू दिया था, जिसमें शेफाली के आखिरी पलों के बारे में बताया था। पराग त्यागी ने बताया था कि वह अपने डॉगी सिंबा को बाहर घुमाने निकले थे, पर एकाध मिनट बाद ही कंपाउंडर ने उन्हें फोन किया और बताया कि शेफाली सांस नहीं ले रही हैं। पराग तुरंत घर भागे। उन्होंने शेफाली को सीपीआर भी दिया था। लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। पराग ने बताया था कि शेफाली की बॉडी काम करना बंद कर चुकी थी। उनमें कोई हरकत नहीं हो रही थी।

    पराग बोले थे- कुछ होने वाला है, इसका इंट्यूशन था

    वहीं, पराग त्यागी ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो में बताया था कि जिस दिन शेफाली की मौत हुई, उन्हें उनके पैटर्न में कुछ बदलाव तो नहीं लगा, पर ऐसा जरूर महसूस हो रहा था कि कुछ तो होने वाला है। पराग ने कहा कि वह हनुमान जी के भक्त हैं, तो कुछ इंट्यूशन था कि या तो किसी को बीमारी हो जाएगी, या सिंबा को कुछ होगा। लेकिन कुछ देर बाद ही सब बदल गया। वहीं, हाल ही पराग त्यागी ने पारस छाबड़ा के पॉडकास्ट में दावा किया था कि उनकी पत्नी शेफाली पर कोई काला जादू किया गया था

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।