• Technology
  • सिम कार्ड से निकला 27 लाख का सोना, चीन के शख्स ने जो किया उसे आपको क्यों नहीं दोहराना चाहिए?

    क्या आपको पता है कि आपके सिम में सोना है? दरअसल चीन के एक ग्वांगडोंग प्रांत के एक शख्स ने पुराने सिम कार्ड से लगभग 24 लाख रुपये का सोना बना लिया। इसे लेकर उस शख्स ने इंटरनेट पर एक वीडियो भी शेयर किया है। चाओ नाम के इस चीनी शख्स ने ई-कचरे और पुराने


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 2, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    क्या आपको पता है कि आपके सिम में सोना है? दरअसल चीन के एक ग्वांगडोंग प्रांत के एक शख्स ने पुराने सिम कार्ड से लगभग 24 लाख रुपये का सोना बना लिया। इसे लेकर उस शख्स ने इंटरनेट पर एक वीडियो भी शेयर किया है। चाओ नाम के इस चीनी शख्स ने ई-कचरे और पुराने सिम कार्ड्स से करीब 191 ग्राम शुद्ध सोना निकालकर दिखाया है। इसकी कीमत करीब-करीब 200,000 युआन यानी कि लगभग 27 लाख रुपये बताई जा रही है। इंटरनेट पर चाओ के वीडियो ने जैसे कोहराम मजा दिया है और लोग पुराने सिम कार्ड तलाश करने लगे हैं। हालांकि चाओ ने सिम कार्ड से सोना बनाने की प्रक्रिया को न दोहराने की चेतावनी दी है। चलिए जानते हैं कि पूरा मामला क्या है?

    SIM से कैसे बनाया सोना?

    रिपोर्ट के मुताबिक,(REF.) ई-कचरे में से कीमती धातुएं निकालने का काम करते हैं। उन्होंने इंटरनेट पर वीडियो शेयर कर दिखाया है कि सिम कार्ड के चिप वाले हिस्से में सोने की एक पतली परत होती है। कचरे से सोना निकालने के लिए चाओ को कबाड़ और पुराने सिम कार्ड रसायनों से भरे ड्रमों में में डालने पड़े। इसके बाद एक लंबी प्रक्रिया को फॉलो करने के बाद उन्हें सोने जैसा कीचड़ मिला। इस कीचड़ को छानने और बहुत ज्यादा तापमान पर गर्म करने के बाद उन्हें 191 ग्राम ठोस सोना प्राप्त हुआ। चाओ ने अपने वीडियो में बताया है कि एक आम सिम में 0.001 ग्राम से भी कम सोना होता है।

    वीडियो के बाद बढ़ी पुराने SIM की डिमांड

    चाओ के वीडियो ने सेकंड हैंड मार्केट में सिम कार्ड की मांग को बढ़ा दिया है। चीन में कई साइट्स पुराने सिम और बैंक कार्ड महंगे दामों पर बेचने लगे हैं। लोग सिम कार्ड से सोना बनाने को अमीर बनने का शॉर्टकर्ट मान रहे हैं। चाओ ने अपनी वीडियो में बताया है कि सिम और बैंक कार्ड के साथ-साथ कई संचार उपकरणों में स्टेबिलिटी के लिए सोने की कोटिंग की जाती है। अब भले चाओ के वीडियो के चलते मार्केट में ई-कचरे की मांग बढ़ गई हो लेकिन क्या आपको इस तरह की कोशिश करनी चाहिए? जवाब है नहीं।

    SIM कार्ड से सोना बनाना हो सकता है जानलेवा

    चाओ ने अपने वीडियो में सिम कार्ड से सोना बनाने के प्रोेसेस को बेहद खतरनाक बताया है। दरअसल ऐसा करने का प्रोसेस बेहद खतरनाक और जानलेवा होता है। ऐसा इसलिए क्योंकि इस काम में इस्तेमाल होने वाले कैमिकल बेहद खतरनाक गैसें पैदा करते हैं। इसके अलावा इसमें तेजाब से जलने का खतरा भी बना रहता है। इसके अलावा ई-कचरे को बिना लाइसेंस के प्रोसेस करना खतरनाक भी होता है। चाओ सारा काम जरूरी सर्टिफिकेट्स जुटाने के बाद और बेहद सुरक्षित लैब में करते हैं। ऐसे में आम लोगों को इस तरह की कोई कोशिश भूलकर भी नहीं करनी चाहिए।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।