Mozilla Firefox ब्राउजर चलाने वालों को क्या है खतरा?
CERT-In के मुताबिक, मोज़िला के प्रोडक्ट्स में मल्टीपल वल्नरेबिलिटी यानी कि कई सुरक्षा कमियां देखी गई हैं। इन कमियों का फायदा उठाकर हैकर्स आपके सिस्टम को दूस बैठे भी एक्सेस कर सकते हैं। इसके लिए Mozilla Firefox के यूजर्स को हैकर्स खास तरह की वेब रिक्वेस्ट या लिंक भेज सकते हैं। इस पर क्लिक करते ही यूजर का सारा डेटा चोरी हो सकता है। चिंता की बात है कि ऐसा ही खतरा ईमेल क्लाइंट थंडरबर्ड पर भी मंडरा रहा है, जहां हैकर्स एन्क्रिप्टेड ईमेल से भी डिटेल्स निकाल सकते हैं। ऐसे में अगर आपने अपना ब्राउजर अपडेट नहीं किया है, तो आपकी बैंकिंग डिटेल्स और पासवर्ड खतरे में पड़ सकते हैं।
कौन से वर्जन हैं खतरे में?
रिपोर्ट्स के मुताबिक,(REF.) सरकार ने साफ किया है कि सबसे ज्यादा खतरा उन यूजर्स को है जो Mozilla Firefox या थंडरबर्ड के पुराने वर्जन इस्तेमाल कर रहे हैं। अगर आपके किसी भी डिवाइस में Mozilla Firefox के 147.0.2 से पुराना कोई भी वर्जन मौजूद है, तो उसे तुरंत अपडेट करें। ऐसा न करने पर आप हैकर्स को अपना डेटा चोरी करने का खुला न्यौता दे रहे होंगे।
इसी तरह, Mozilla Thunderbird वर्जन 140.7.1 और 147.0.1 से पुराने वर्जन चलाने वाले यूजर्स को भी तुरंत अलर्ट होने की जरूरत है। सरकार ने इन सभी वर्जन को हाई रिस्क कैटेगरी में रखा है। बता दें कि हैकर्स एंटी-ट्रैकिंग और लेआउट स्क्रॉलिंग जैसे कंपोनेंट्स की खामियों का फायदा उठाकर आपके सिस्टम को क्रैश भी कर सकते हैं।
सरकार ने बताया ऐसे रखें खुद को सुरक्षित
सरकार की मानें, तो खुद को किसी भी तरह की हैकिंग के खतरे से सुरक्षित रखने के लिए अपने ब्राउजर को तुरंत अपडेट करें। Mozilla की ओर से तमाम कंमियों को ठीक करते हुए पहले ही अपडेट जारी किया जा चुका है। इस अपडेट को न इंस्टॉल करने वाले अपनी सुरक्षा को दांव पर लगा रहे हैं।
ब्राउजर को अपडेट करने के लिए आप अपने फोन के प्ले या ऐप स्टोर पर जाकर ब्राउजर को अपडेट कर सकते हैं। वहीं पीसी पर Mozilla Firefox इस्तेमाल करने वाले यूजर्स को ब्राउजर सेटिंग्स में जाकर About Firefox पर क्लिक करना होगा और उसे लेटेस्ट वर्जन पर अपडेट करने के ऑप्शन पर क्लिक करें। इसके अलावा CERT-In ने साफ सलाह दी है कि लोग किसी भी अनजान सोर्स से आने वाले लिंक पर भूलकर भी क्लिक न करें और न ही किसी थर्ड-पार्टी सोर्स से कोई ऐप इंस्टॉल करें।













