• Religion
  • February 2026 Festival List: फरवरी महीने के प्रमुख व्रत त्योहार, महाशिवरात्रि के अलावा इन व्रत त्योहारों से भी पाएंगे पुण्य लाभ

    February ke Vrat Tyohar ki List: साल 2026 का दूसरा महीना शुरु हो चुका है। व्रत और त्योहार के लिहाज से फरवरी का महीना बेहद महत्वपूर्ण रहने वाला है। संकष्टी चतुर्थी, विजया एकादशी और महाशिवरात्रि जैसे प्रमुख त्योहार पड़ने वाले हैं। इसके साथ ही फरवरी के अंतिम सप्ताह से आठ दिन चलने वाले होलाष्टक की


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 2, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    February ke Vrat Tyohar ki List: साल 2026 का दूसरा महीना शुरु हो चुका है। व्रत और त्योहार के लिहाज से फरवरी का महीना बेहद महत्वपूर्ण रहने वाला है। संकष्टी चतुर्थी, विजया एकादशी और महाशिवरात्रि जैसे प्रमुख त्योहार पड़ने वाले हैं। इसके साथ ही फरवरी के अंतिम सप्ताह से आठ दिन चलने वाले होलाष्टक की शुरुआत भी हो रही है। ऐसे में आइए जानते हैं फरवरी 2026 में पड़ने वाला प्रमुख व्रत और त्योहार की पूरी लिस्ट।

    संकष्टी चतुर्थी
    संकष्टी चतुर्थी का व्रत 5 फरवरी गुरुवार के दिन पड़ रहा है। पंचांग के अनुसार, फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को इसे मनाया जाएगा। भगवान गणेश को समर्पित यह व्रत करने से व्यक्ति के जीवन से सभी कष्ट दूर हो जाते हैं।

    विजया एकादशी
    विजया एकादशी का भगवान विष्णु को समर्पित व्रत है। पंचांग के अनुसार, फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष को यह त्योहार मनाया जाएगा। इस बार 13 फरवरी 2026, शुक्रवार को यह पड़ रहा है। मान्यता है कि इसी दिन भगवान राम ने युद्ध पर जाने से पहले यह व्रत किया था।

    महाशिवरात्रि
    भगवान शिव को समर्पित महाशिवरात्रि का पर्व हिंदू धर्म के सबसे प्रमुख त्योहारों में से एक है। मान्यता है कि इसी दिन भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था। पंचांग के अनुसार, फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को महाशिवरात्रि मनाई जाएगी। ऐसे में इस बार 15 फरवरी, रविवार को यह पर्व पड़ रहा है।

    फाल्गुन अमावस्या
    फाल्गुन मास की अमावस्या का व्रत इस बार 17 फरवरी को रखा जाएगा। इस दिन को पितरो की शांति के लिए उत्तम दिन माना जाता है। बता दें कि साल भर में पड़ने वाली 12 अमावस्या तिथि में से फाल्गुन मास की अमावस्या अंतिम अमावस्या होती है।

    आमलकी एकादशी
    फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष में पड़ने वाली एकादशी को आमलकी एकादशी कहा जाता है। इस दिन भगवान विष्णु के साथ -साथ आंवले के पेड़ की भी पूजा होती है। इसे रंग भरी एकादशी भी कहा जाता है। इस बार 27 फरवरी 2026, शुक्रवार के दिन यह व्रत पड़ रहा है।

    होलाष्टक प्रारंभ
    होली के त्योहार से आठ दिन पहले होलाष्टक लग जाता है। इस अवधि के दौरान किसी भी तरह का शुभ कार्य नहीं किया जाता है। मान्यता है कि इसी दिन भगवान शिव ने क्रोध में आकर कामदेव को भस्म किया था। इस बार होलाष्टक की शुरुआत 24 फरवरी 2026, मंगलवार से हो रही है।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।