• Business
  • Bitcoin Crash: ट्रंप के राज में बिटकॉइन धड़ाम… 1 साल में 20% से ज्यादा रकम स्वाहा, ₹700000 से नीचे आई कीमत

    नई दिल्ली: दुनिया की सबसे महंगी क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन में पिछले काफी समय से बड़ी गिरावट आ रही है। सोमवार को भी बिटकॉइन धड़ाम हो गया और एशियाई बाजारों में इसकी कीमत 10 महीने के निचले स्तर पर आ गई। वीकेंड पर हुई बिकवाली के बाद से बाजार में अनिश्चितता का माहौल है, जिससे निवेशकों का


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 2, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    नई दिल्ली: दुनिया की सबसे महंगी क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन में पिछले काफी समय से बड़ी गिरावट आ रही है। सोमवार को भी बिटकॉइन धड़ाम हो गया और एशियाई बाजारों में इसकी कीमत 10 महीने के निचले स्तर पर आ गई। वीकेंड पर हुई बिकवाली के बाद से बाजार में अनिश्चितता का माहौल है, जिससे निवेशकों का भरोसा डगमगा गया है।

    बिटकॉइन की कीमत 2.5% तक गिरकर 74,541 डॉलर (करीब 68 लाख रुपये) पर पहुंच गई। हालांकि बाद में इसमें कुछ रिकवरी हुई। शाम 5 बजे एक बिटकॉइन 77,662 डॉलर पर कारोबार कर रहा था। पिछले एक साल में बिटकॉइन की कीमत 20 फीसदी से ज्यादा की गिरावट आई है। यह गिरावट ऐसे समय आई है जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप क्रिप्टोकरेंसी के समर्थक माने जाते हैं। उनका एक कारोबार भी क्रिप्टो एक्सचेंज से जुड़ा है।
    क्रिप्टो में ₹18000000000000, शेयर बाजार में ₹6000000000000 डूबे… बजट वाले दिन सोना-चांदी भी औंधे मुंह गिरे

    जनवरी में 11 फीसदी की गिरावट

    जनवरी में बिटकॉइन की कीमत में लगभग 11% की गिरावट आई थी। यह साल 2017 में इनिशियल कॉइन ऑफरिंग (ICO) के बूम के बाद आई गिरावट के बाद यह सबसे बड़ी गिरावट थी। यह गिरावट ऐसे समय में आई है जब शेयर बाजार में भी उथल-पुथल मची हुई है। सोने की कीमत भी सोमवार को गिरती रही, जो पिछले हफ्ते एक दशक में सबसे बड़ी गिरावट झेल चुका था।

    एक लाख डॉलर के पार हो गया था बिटकॉइन

    पिछले साल व्हाइट हाउस के क्रिप्टो-समर्थक रुख और संस्थागत निवेशकों की बढ़ती दिलचस्पी के कारण बिटकॉइन की कीमत 1,26,000 डॉलर (करीब 1.15 करोड़ रुपये) के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई थी। लेकिन इसके तुरंत बाद एक बड़ी बिकवाली हुई। तब से बिटकॉइन की कीमत लगभग 40% गिर चुकी है।

    क्यों लुढ़की बिटकॉइन की कीमत?

    कॉइनस्विच के मुताबिक बिटकॉइन में तेज गिरावट का कारण वीकेंड की कम लिक्विडिटी, बढ़ता भू-राजनीतिक जोखिम और बाजार में अत्यधिक लीवरेज था। ईरान के बंदर अब्बास बंदरगाह पर विस्फोट की खबरों के बाद जोखिम की भावना बिगड़ गई, जिससे निवेशकों ने जोखिम वाली संपत्तियों से दूरी बना ली।

    डेल्टा एक्सचेंज की रिसर्च एनालिस्ट रिया सहगल ने कहा कि जनवरी में अमेरिकी स्पॉट बिटकॉइन ETF से 1.6 अरब डॉलर की शुद्ध निकासी ने बिकवाली को और बढ़ा दिया। यह संस्थागत निवेशकों द्वारा जोखिम कम करने का संकेत देता है। जब तक मैक्रो स्थिरता वापस नहीं आती और ETF में निवेश फिर से शुरू नहीं होता, तब तक क्रिप्टो बाजार रक्षात्मक बने रहने की संभावना है। ट्रेडर्स को उम्मीद है कि एक स्थायी रिकवरी शुरू होने से पहले बाजार में उतार-चढ़ाव या और गिरावट देखने को मिल सकती है।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।