• National
  • ‘चिदंबरम भी इनकी बातों का समर्थन नहीं करते’, बजट पर राहुल गांधी के रिएक्शन पर भड़की बीजेपी

    नई दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को दावा किया कि केंद्रीय बजट में भारत के सामने मौजूद वास्तविक संकटों से आंख मूंद ली गई। राहुल गांधी के इस बयान के बाद बीजेपी के नेता और प्रवक्ता राहुल गांधी पर हमलावर हैं। बीजेपी देश की अर्थव्यवस्था पर राहुल गांधी के विचारों की आलोचना कर


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 2, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    नई दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को दावा किया कि केंद्रीय बजट में भारत के सामने मौजूद वास्तविक संकटों से आंख मूंद ली गई। राहुल गांधी के इस बयान के बाद बीजेपी के नेता और प्रवक्ता राहुल गांधी पर हमलावर हैं। बीजेपी देश की अर्थव्यवस्था पर राहुल गांधी के विचारों की आलोचना कर रहे हैं।

    सोशल मोडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने एक पोस्ट में लिखा, ‘राहुल गांधी कहते हैं कि अर्थव्यवस्था खत्म हो गई है, IMF और एलन मस्क इससे सहमत नहीं हैं, मानिए कि पावर का बैलेंस भारत की तरफ बदल रहा है यहां तक कि पी चिदंबरम भी राहुल की बातों का समर्थन नहीं करते राहुल भारत को बदनाम करने वाली ब्रिगेड का हिस्सा हैं उन्हें भारत से नफरत है वह प्रोपेगेंडा के लीडर हैं।’

    लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘युवाओं के पास नौकरी नहीं है, विनिर्माण गिर रहा है, निवेशक पूंजी निकाल रहे हैं, घरेलू बचत घट रही है, किसान संकट में हैं, आसन्न वैश्विक झटके, सभी को नजरअंदाज कर दिया गया।’ उन्होंने दावा किया कि यह एक ऐसा बजट जिसमें चीजों को दुरुस्त करने के बजाय वास्तविक संकटों से आंख मूंद ली गई।

    वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को वित्त वर्ष 2026-27 के लिए बजट पेश किया। उन्होंने घोषणा की कि पूंजीगत व्यय का लक्ष्य बढ़ाकर 12.2 लाख करोड़ रुपये किया जाएगा, जो चालू वित्त वर्ष के लिए 11.2 लाख करोड़ रुपये है। उन्होंने साथ ही देश में बुनियादी ढांचे को बढ़ावा देने के लिए कई उपायों की घोषणा की।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।