शेफाली जरीवाला के अचानक जाने से हर कोई सदमे में था। उनकी मां का रो-रोकर बुरा हाल हो गया था। वहीं, पराग त्यागी भी उनकी यादों को समेटने में लगे थे। अपने सीने पर उनकी फोटो बनवाने से लेकर घर के हर एक कोने में उनके एहसास को जिंदा रख रहे थे। मगर अब इन सबसे वह आगे बढ़ने की कोशिश कर चुके हैं।
पराग त्यागी के पोस्ट पर आरती सिंह का रिएक्शन
उन्होंने अपने शो ‘चंदनबाला’ का एक प्रोमो वीडियो शेयर किया, जिसमें वह दमदार भूमिका में दिखाई दे रहे हैं। इस पोस्ट पर आरती सिंह ने उनको कहा, ‘ऑल द बेस्ट भइया।’ एक्ट्रेस जसवीर कौर ने भी कहा, ‘शानदार।’ वहीं फैंस ने भी उन्हें सपोर्ट किया और कहा कि वह खूब तरक्की करें। ऐसे ही एक्टिंग करते रहें। एक यूजर ने लिखा, ‘ऑल द बेस्ट सर।’ एक ने लिखा, ‘आप ऐसे ही एक्टिंग करते रहो, शेफाली की आत्मा को शांति मिलेगी।’ एख ने लिखा, ‘फुल सपोर्ट।’ एक ने लिखा, ‘वाह, कब आने वाला है ये सीरियल?’ एक ने लिखा, ‘इंतजार नहीं कर सकता।’
पराग त्यागी की फिल्में और टीवी शोज
पराग त्यागी ने अपने करियर की शुरुआत ‘पवित्र रिश्ता’ से की थी। इसके बाद वह ‘ब्रह्मराक्षस’, ‘जोधा अकबर’ और ‘शक्ति- अस्तित्व के एहसास की’ में नजर आए थे। इसके अलावा, इन्होंने हिंदी और तेलुगू फिल्मों में भी काम किया है। इन्होंने थ्रिलर फिल्म ‘ए वेडनेसडे’ से डेब्यू किया था औक फिर वह ‘सरकार 3’ में नजर आए थे। तेलुगू फिल्म ‘अग्न्याथवासी’ में भी अहम रोल निभाते दिखे थे।
शेफाली जरीवाला की फिल्में
शेफाली जरीवाला को ‘कांटा लगा’ गाने से पॉप्युलैरिटी मिली थी। 42 की उम्र में उन्होंने 28 जून को मुंबई के आवास पर दम तोड़ दिया था। इन्होंने ‘बिग बॉस 13’ किया था। साथ ही सलमान खान की फिल्म ‘मुझसे शादी करोगी’ में भी नजर आई थी और इसके बाद उन्होंने वेब सीरीज ‘बेबी कम ना’ में काम किया था।















