Skip to content
About us Recognition Sahitya Art & Culture
आज़ाद हिन्द
  • Home
  • National
  • International
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • Technology
  • Career
  • Health
  • Crime
  • Entertainment
  • Lifestyle
  • Religion
  • Video
Support us
  • Home
  • National
  • International
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • Technology
  • Career
  • Health
  • Crime
  • Entertainment
  • Lifestyle
  • Religion
  • Video
  • Entertainment
  • एल्‍व‍िश यादव ने मारपीट कांड के बीच मैक्‍सटर्न को ट्रांसफर किए थे 1 लाख रुपये, चौंका देगा खुलासा!

    टीवी के नए रियलिटी शो ‘द 50’ में रविवार को प्रीमियर एपिसोड से ही लड़ाई-झगड़ों का दौर शुरू हो गया है। पहले ही एपिसोड में वंशज सिंह का एविक्‍शन हो गया। उसके बाद रजत दलाल ने दिग्‍व‍िजय राठी को थप्‍पड़ मार दिया है। करण पटेल अलग बौखलाए हुए हैं। 50 कंटेस्‍टेंट्स की इस भीड़ में


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 3, 2026
    Post Views: 11
    Views
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Threads Telegram
    एल्‍व‍िश यादव ने मारपीट कांड के बीच मैक्‍सटर्न को ट्रांसफर किए थे 1 लाख रुपये, चौंका देगा खुलासा!
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Reddit Threads Telegram
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    टीवी के नए रियलिटी शो ‘द 50’ में रविवार को प्रीमियर एपिसोड से ही लड़ाई-झगड़ों का दौर शुरू हो गया है। पहले ही एपिसोड में वंशज सिंह का एविक्‍शन हो गया। उसके बाद रजत दलाल ने दिग्‍व‍िजय राठी को थप्‍पड़ मार दिया है। करण पटेल अलग बौखलाए हुए हैं। 50 कंटेस्‍टेंट्स की इस भीड़ में कुछ पुराने विवाद भी उभरकर सामने आ रहे हैं। इसी कड़ी में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर सागर ठाकुर उर्फ मैक्सटर्न के एल्‍व‍िश यादव के साथ अपने विवाद को लेकर कुछ चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। शो में साथी कंटेस्‍टेंट प्रिंस नरूला के साथ बातचीत में मैक्‍सटर्न ने 2024 में ‘बिग बॉस OTT 2’ के विनर एल्विश यादव के साथ हुए झगड़े की कहानी का वो पहलू शेयर किया है, जिससे अब तक दुनिया अंजान थी। मैक्सटर्न ने एल्विश पर उन्हें बुली करने और बिना इजाजत अकांउट में 1 लाख रुपये जमा करने के आरोप भी लगाए हैं।

    इससे पहले कि हम आगे बढ़े, आपको 2024 का वो किस्‍सा याद दिलाते हैं। इस मामले में एल्विश यादव पर FIR भी हुई थी। एल्‍व‍िश पर आरोप लगा कि उन्‍होंने कथित तौर पर अपने दोस्तों के साथ कंटेंट क्रिएटर मैक्सटर्न को पीटा है। इसका एक वीडियो भी वायरल हुआ था। पुलिस में मामला दर्ज हुआ तो एल्‍व‍िश ने इस पर सफाई दी। कहा कि मैक्सटर्न ने उन्हें और उनके माता-पिता को जिंदा जलाने की धमकी दी थी। यह भी कहा कि मैक्सटर्न फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए ऐसे घट‍िया आरोप लगा रहा है।

    रजत दलाल ने करवाई थी एल्‍व‍िश और मैक्‍सटर्न में सुलह

    एल्‍व‍िश यादव के साथ ही मैक्‍सटर्न ने भी तब कई वीडियोज बनाकर शेयर किए। इस कारण सोशल मीडिया पर खूब हाय-तौबा मची। बाद में रजत दलाल ने बीच-बचाव किया और दोनों के बीच मामला सुलझाया। सुलह हुई तो एल्‍व‍िश यादव ने कहा कि यह सब एक गलतफहमी की वजह से हुआ था। खैर, अब करीब दो साल बाद मैक्सटर्न ‘द 50’ में हैं।

    उसने मेरे अकाउंट में 1 लाख रुपये भेजे थे। मुझे उस पैसे के बारे में कोई अंदाजा नहीं था। पैसा क्यों जमा किया गया था, मैं यह भी नहीं जानता था। जब हमने बात की, तो उसने कहा कि चलो साथ में काम करते हैं।
    सागर ठाकुर उर्फ मैक्‍सटर्न

    ‘एल्‍व‍िश ने कहा बैंक अकाउंट चेक करो, उसमें 1 लाख रुपये थे’

    प्रिंस नरूला से बात करते हुए मैक्‍सटर्न ने कहा, ‘एक बात जो कहीं भी पब्लिक नहीं हुई, वह यह थी कि एल्विश ने मुझसे अपना बैंक अकाउंट चेक करने को कहा। मैं पूरे समय ऑफलाइन था। जब मैंने चेक किया तो देखा कि उसने मेरे अकाउंट में 1 लाख रुपये भेजे थे। मुझे उस पैसे के बारे में कोई अंदाजा नहीं था। पैसा क्यों जमा किया गया था, मैं यह भी नहीं जानता था। जब हमने बात की, तो उसने कहा कि चलो साथ में काम करते हैं। उस समय, मेरी मानसिक हालत ठीक नहीं थी। मैं बहुत अकेला था। जब उसने मुझे दोस्ती का ऑफर दिया, तो मैं थोड़ा इमोशनल हो गया। मैंने उसे उसकी पुरानी पर्सनैलिटी के आधार पर जज किया, जहां वह अपने दोस्तों के साथ बहुत अच्छा था।’

    एल्‍व‍िश ने मैक्‍सटर्न को दिया म्‍यूजिक वीडियो का ऑफर

    मैक्‍सटर्न ने आगे कहा, ‘उसने यह भी झूठ बोला कि मैंने उसकी मां को धमकी दी थी। मैं अनजान लोगों को तब गाली देता हूं जब वे हद पार करते हैं। फिर उसने मुझे एक म्यूजिक वीडियो के बारे में बताया जो पहले ही शूट हो चुका था और विवाद से कुछ दिन पहले रिलीज होना था, लेकिन फिर उसमें देरी हो गई। म्यूजिक वीडियो के पीछे का मकसद उस नफरत को कम करना था जो उसे मिल रही थी।’

    उसने मुझे म्यूजिक वीडियो शूट करने की लोकेशन दी, और उसने एक सीन जोड़ा जिसमें उसने मुझे थप्पड़ मारा। मुझे हैरानी हुई कि वह यह सीन क्यों जुड़वा रहा है।
    सागर ठाकुर उर्फ मैक्‍सटर्न

    एल्‍व‍िश ने म्‍यूजिक वीडियो में जुड़वाया थप्‍पड़ का सीन

    मैक्‍सटर्न ने म्‍यूजिक वीडियो शूट का भी किस्‍सा शेयर किया। बताया, ‘अगले दिन, उसने मुझे म्यूजिक वीडियो शूट करने की लोकेशन दी, और उसने एक सीन जोड़ा जिसमें उसने मुझे थप्पड़ मारा। मुझे हैरानी हुई कि वह यह सीन क्यों जुड़वा रहा है, लेकिन मैंने सोचा कि ऐसा इसलिए है क्योंकि हम आर्टिस्ट हैं और फिल्मों में अक्सर फाइट सीन होते हैं, इसलिए मैंने इस बारे में ज्यादा नहीं सोचा। मैं तीन दिनों से सोया नहीं था। म्यूजिक वीडियो रिलीज होने के बाद, मीम पेजों पर बहुत सारे नेगेटिव मीम्स आने लगे, और मुझे पता है कि जब एक ही तरह के बहुत सारे मीम्स आते हैं, तो वे बनाए जाते हैं। पहली बार मुझे बुरा लगा और मैंने सोचा कि अगर मैं लोगों को बताऊं कि मेरे साथ क्या हुआ, तो कोई विश्वास नहीं करेगा।’

    मुझे अभी भी समझ नहीं आ रहा है कि वह पैसा क्यों भेजा गया था? क्या यह मुझे फंसाने के लिए था, या क्या? मुझे नहीं पता।
    सागर ठाकुर उर्फ मैक्‍सटर्न

    क्‍या फंसाने के लिए थे वो 1 लाख रुपये?

    मैक्‍सटर्न ने आगे उन पैसों का जिक्र करते हुए कहा, ‘मुझे समझ नहीं आ रहा था कि क्या करूं। फिर लक्ष्य (एल्विश का दोस्त और मैनेजर) ने फोन करके जमा किए गए 1 लाख रुपये वापस करने को कहा। जब मैंने पूछा कि यह क्यों भेजा था, तो उसने कुछ नहीं कहा। मैंने पैसे वापस कर दिए। मुझे अभी भी समझ नहीं आ रहा है कि वह पैसा क्यों भेजा गया था? क्या यह मुझे फंसाने के लिए था, या क्या? मुझे नहीं पता। मैं इस बारे में लक्ष्य से बात करूंगा।’

    View this post on Instagram

    A post shared by THE 50 (@the50.official1)

    एल्‍व‍िश से प्रिंस नरूला का भी रहा है विवाद, अब दी सलाह

    यहां दिलचस्‍प बात यह है कि मैक्‍सटर्न ने यह सारी बातें प्रिंस नरूला के साथ शेयर की हैं, जिनका खुद एल्‍व‍िश यादव के साथ पुराना विवाद रहा है। सोशल मीडिया पर दोनों और उनके फैंस के बीच अक्‍सर कहासुनी होती रहती है। इसकी शुरुआत पिछले साल रोडीज में एल्विश यादव से लड़ाई हुई थी। प्रिंस ने ‘द 50’ में मैक्‍सटर्न की बातें सुनकर कहा, ‘आपको सोशल मीडिया का इस्तेमाल बहुत समझदारी से करना चाहिए। मैंने भी गलती की जब मैं लड़ाई में पड़ गया। मैंने इसे सोशल मीडिया पर घसीटा, क्योंकि मैं दिखाना चाहता था कि वह क्या करता है। मैं रील और रियल के बीच का अंतर दिखाना चाहता था।’

    View this post on Instagram

    A post shared by THE 50 (@the50.official1)

    ‘द 50’ में लक्ष्‍य कौश‍िक से बात करेंगे मैक्‍सटर्न?

    वैसे, एक मजेदार बात यह है कि मैक्‍सटर्न ने एल्‍व‍िश यादव संग विवाद में जिस लक्ष्य कौशिक का जिक्र किया है, वह भी इस रियलिटी शो का हिस्‍सा हैं। बहुत संभव है कि आने वाले एपिसोड में मैक्सटर्न पिछली घटना को लेकर लक्ष्य से बात करेंगे। अब यह मामला सुलझता है, कुछ नए खुलासे होते हैं या फिर यहां से एक नई लड़ाई शुरू होती है, यह तो आने वाला वक्‍त ही बताएगा। जानकारी के लिए बता दें कि आप ‘द 50’ सोमवार से रविवार तक हर रात 10:30 बजे कलर्स टीवी पर और ‘जियो हॉटस्‍टार’ ऐप पर रात 9 बजे देख सकते हैं।

    Post Views: 11

    Elvish Yadav deposited 1 lakh in Maxtern accountElvish Yadav Maxtern ControversyElvish Yadav Prince NarulaThe 50 MaxternThe 50 Maxtern Lakshya kaushikThe 50 Newsएल्‍व‍िश यादव न्‍यूजएल्‍व‍िश यादव मैक्‍सटर्न का झगड़ाप्रिंस नरूला एल्‍व‍िश यादव

    आज़ाद हिन्द न्यूज़ का Whatsapp चैनल फॉलो करें।
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us
    Share this article
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Reddit Telegram
    Share this article
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Reddit Threads Telegram

    ←डोनाल्ड ट्रंप के आगे खामेनेई का सरेंडर! परमाणु बम बनाने के लिए जमा यूरेनियम पर डील को तैयार, न्यूक्लियर प्रोग्राम भी रोकेगा!
    Stocks to Buy: भारत-अमेरिका ट्रेड डील से बाजार में तेजी की उम्मीद, आज MRPL और Anant Raj समेत ये शेयर भरेंगे जेब!→
    Azad Hind Desk अवतार
    Azad Hind Desk
    Email
    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    Related Stories

    साल 2025 में अमेरिका से कैसा रहा भारत का रिश्ता, US एबेंसी ने एक वीडियो में बता दी पूरी कहानी, देख लीजिए

    साल 2025 में अमेरिका से कैसा रहा भारत का रिश्ता, US एबेंसी ने एक वीडियो में बता दी पूरी कहानी, देख लीजिए

    Azad Hind Desk

    31 दिसम्बर, 2025

    अर्जुन बिजलानी के ससुर ICU में, दुबई की ट्रिप बीच में छोड़ पत्नी संग वापस दौड़े एक्टर: रिपोर्ट

    अर्जुन बिजलानी के ससुर ICU में, दुबई की ट्रिप बीच में छोड़ पत्नी संग वापस दौड़े एक्टर: रिपोर्ट

    Azad Hind Desk

    31 दिसम्बर, 2025

    ‘हम बहुत रोए, प्रार्थना की’, करीना कपूर ने नए साल पर लिखा भावुक पोस्ट, कहा- 2025 मुश्किलों भरा रहा

    ‘हम बहुत रोए, प्रार्थना की’, करीना कपूर ने नए साल पर लिखा भावुक पोस्ट, कहा- 2025 मुश्किलों भरा रहा

    Azad Hind Desk

    31 दिसम्बर, 2025

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    Latest News
    H1B वीजा धारकों के लिए छुट्टियां क्यों पड़ सकती हैं भारी? जानें किन बातों का ध्यान रखना जरूरी

    H1B वीजा धारकों के लिए छुट्टियां क्यों पड़ सकती हैं भारी? जानें किन बातों का ध्यान रखना जरूरी

    Gold Silver Price Today, 27 February 2026: चांदी ₹9000 से ज्यादा महंगी हुई, सोने ने भी लगाई छलांग, जानें MCX पर क्या है आज का भाव

    Gold Silver Price Today, 27 February 2026: चांदी ₹9000 से ज्यादा महंगी हुई, सोने ने भी लगाई छलांग, जानें MCX पर क्या है आज का भाव

    रश्मिका मंदाना के देवर ने किया भाभी का इस तरह स्वागत, कहा- मुझे समझ नहीं आता था कि कैसे रिएक्ट करूं

    रश्मिका मंदाना के देवर ने किया भाभी का इस तरह स्वागत, कहा- मुझे समझ नहीं आता था कि कैसे रिएक्ट करूं

    भारत और इजरायल ने क्या अफगानिस्तान को पाकिस्तान से युद्ध में दिया मदद का भरोसा? वायरल दावे का जानें सच

    भारत और इजरायल ने क्या अफगानिस्तान को पाकिस्तान से युद्ध में दिया मदद का भरोसा? वायरल दावे का जानें सच

    दिल्ली में फिल्म ‘स्पेशल-26’ जैसी फर्जी ED रेड, ITBP का अधिकारी भी पहुंचा साथ, नौकरानी निकली मास्टरमाइंड

    दिल्ली में फिल्म ‘स्पेशल-26’ जैसी फर्जी ED रेड, ITBP का अधिकारी भी पहुंचा साथ, नौकरानी निकली मास्टरमाइंड

    300 x 250 Advertisement
    International News
    भारत और इजरायल ने क्या अफगानिस्तान को पाकिस्तान से युद्ध में दिया मदद का भरोसा? वायरल दावे का जानें सच

    भारत और इजरायल ने क्या अफगानिस्तान को पाकिस्तान से युद्ध में दिया मदद का भरोसा? वायरल दावे का जानें सच

    अफगानिस्तान के खिलाफ पाकिस्तान आर्मी का ऑपरेशन ‘गजाब लिल हक’ क्या है? तालिबानी सेना को भारी नुकसान

    अफगानिस्तान के खिलाफ पाकिस्तान आर्मी का ऑपरेशन ‘गजाब लिल हक’ क्या है? तालिबानी सेना को भारी नुकसान

    नेतन्याहू के भारत संग हेक्सागन अलायंस प्लान से पाकिस्तान की उड़ी नींद, मुस्लिम वर्ल्ड के खिलाफ बताया साजिश

    नेतन्याहू के भारत संग हेक्सागन अलायंस प्लान से पाकिस्तान की उड़ी नींद, मुस्लिम वर्ल्ड के खिलाफ बताया साजिश

    बांग्लादेश में तारिक रहमान का PM बनना आर्मी चीफ जमां के लिए हुआ ‘शुभ’, साजिशकर्ता किनारे, कमान बहाल

    बांग्लादेश में तारिक रहमान का PM बनना आर्मी चीफ जमां के लिए हुआ ‘शुभ’, साजिशकर्ता किनारे, कमान बहाल

    ‘ईरान ने फिर शुरू किया न्यूक्लियर प्रोग्राम’, अपनी बात से पलटे डोनाल्ड ट्रंप के दावे में कितना दम, एक्सपर्ट ने बताया

    ‘ईरान ने फिर शुरू किया न्यूक्लियर प्रोग्राम’, अपनी बात से पलटे डोनाल्ड ट्रंप के दावे में कितना दम, एक्सपर्ट ने बताया

    ionicons-v5-lLanguage
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram
    • YouTube
    • LinkedIn
    About
    About us Recognition Our Team Work for us Contact us
    Important Links
    Advertise with us Privacy Policy Support us Terms & Conditions
    Other Categories
    Positive Stories Flood Interviews Toppers
    Crime Employement & Exams Important Mobile Numbers Dharohar
    Follow us
    © 2026. Azad Hind News All Rights Reserved.
    Website Designed by Cotlas
    आज़ाद हिन्द
    Subscribe


    About
    About us Recognition Our Team Work for us Contact us
    Important Links
    Advertise with us Support us Privacy Policy Terms & Conditions Important Mobile Numbers


    © 2025. Azad Hind News. All Rights Reserved.

    Website Created by Cotlas Web Solution. All Rights Reserved.

    Join Our Community

    Login or register to access premium content.

    Login
    Register

    [cotlas_login]

    [cotlas_register]

    [evoxmails_form fields="email,first-name,last-name" title="Diabetes Kure" description="Take Control, Live Well with Diabetes Kure."]

    Dashboard My Profile My Posts Add Post Subscriptions
    Dashboard My Profile My Posts Add Post Subscriptions
    ionicons-v5-lEnglish Hindi Bangla اردو Urdu