बाजार में तेजी का नेतृत्व इन्फ्रा और ऑटो शेयरों ने किया। निफ्टी इन्फ्रा (2.26 प्रतिशत), निफ्टी ऑटो (2.13 प्रतिशत), निफ्टी पीएसई (2.04 प्रतिशत), निफ्टी पीएसई (2.04 प्रतिशत), निफ्टी ऑयलएंडगैस (2.04 प्रतिशत), निफ्टी मेटल (1.88 प्रतिशत) और निफ्टी कमोडिटीज (1.87 प्रतिशत) की तेजी के साथ बंद हुआ। केवल निफ्टी आईटी (0.47 प्रतिशत) और निफ्टी हेल्थकेयर (0.08 प्रतिशत) की कमजोरी के साथ बंद हुआ।
Gold Silver Price Crash: सोना-चांदी की लगी है सेल… रॉबर्ट कियोसाकी ने क्यों कहा ऐसा? बताया अमीर और गरीब में फर्क
किनमें आई तेजी?
लार्जकैप के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप में भी बड़ी तेजी देखी गई। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 546.80 अंक या 0.96 प्रतिशत की तेजी के साथ 57,667.60 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 105.20 अंक या 0.64 प्रतिशत की बढ़त के साथ 16,523.35 पर था। एक दिन पहले यानी 1 फरवरी को केंद्रीय बजट वाले दिन इसमें गिरावट आई थी।
सेंसेक्स पैक में पावर ग्रिड, अडानी पोर्ट्स, बीईएल, एमएंडएम, एलएंडटी, इंडिगो, अल्ट्राटेक सीमेंट, एशियन पेंट्स, आईटीसी, बजाज फिनसर्व, टाटा स्टील, एनटीपीसी, आईसीआईसीआई बैंक और मारुति सुजुकी गेनर्स थे। एक्सिस बैंक, इन्फोसिस, टीसीएस, ट्रेंट, टाइटन और कोटक महिंद्रा बैंक लूजर्स थे।
क्यों आई मार्केट में तेजी
विशेषज्ञों के मुताबिक, कच्चे तेल की वैश्विक कीमतों में तेज गिरावट और बजट के दिन की भारी गिरावट से प्रमुख कंपनियों के शेयरों में मूल्य-आधारित खरीदारी आने से घरेलू शेयर बाजारों को राहत मिली। एलकेपी सिक्योरिटीज के सीनियर टेक्निकल एनालिस्ट रूपक दे ने कहा कि बड़ी गिरावट के बाद निफ्टी में मजबूत उछाल देखने को मिला है।
जियोजीत इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा कि एसटीटी में बढ़ोतरी और वित्त वर्ष 2026-27 के लिए सरकार की अधिक उधारी जुटाने की योजना से बाजार में अस्थिरता बढ़ी थी। लेकिन बजट में नीतिगत निरंतरता, वृद्धि पर स्पष्ट जोर और राजकोषीय अनुशासन से मध्यम-से-दीर्घकालिक आय को लेकर भरोसा मजबूत हुआ है।
इन शेयरों में दिख रही खरीदारी
जिन शेयरों में मजबूत खरीदारी देखने को मिल रही है, उनमें MRPL, Anant Raj, Sundaram Finance, Latent View Analytics, Century Plyboards, Power Grids और Hindustan Zinc शामिल हैं। 68 से ज्यादा शेयर ने अपना 52 हफ्ते का उच्च स्तर पार कर लिया है। यह इन शेयर में तेजी का संकेत देता है।
इन स्टॉक्स में मंदी के संकेत
जिन स्टॉक्स में मंदी देखने को मिल रही है, उनमें Intellect Design Arena, Cholamandalam Finance Holding, PB Fintech (Policybazaar), Bharat Dynamics, Godfrey Phillips, Jyoti CNC और Oil India शामिल हैं। इसका मतलब है कि अब इन शेयरों में गिरावट शुरू हो गई है।
डिस्क्लेमर: इस विश्लेषण में दिए गए सुझाव व्यक्तिगत विश्लेषकों या ब्रोकिंग कंपनियों के हैं, आज़ाद हिन्द के नहीं। हम निवेशकों को सलाह देते हैं कि किसी भी निवेश का निर्णय लेने से पहले प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श कर लें क्योंकि शेयर बाजार की परिस्थितियां तेजी से बदल सकती हैं।













