• National
  • आज का मौसम 3 फरवरी: अगले 12 घंटे में 8 राज्यों में बारिश की चेतावनी, 17 जिलों में घने कोहरे; IMD का नया अपडेट

    आज का मौसम 3 फरवरी 2026: देश में जब ठंड खत्म होने की उम्मीद लगाई जा रही है तो इस बीच अब मौसम विभाग के अलर्ट ने एक बार फिर से टेंशन बढ़ाकर रख दिया है। आईएमडी के मुताबिक अगले 12 घंटे में 8 राज्यों में बारिश एक बार फिर से मुश्किलें बढ़ाने वाली हैं।


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 3, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    आज का मौसम 3 फरवरी 2026: देश में जब ठंड खत्म होने की उम्मीद लगाई जा रही है तो इस बीच अब मौसम विभाग के अलर्ट ने एक बार फिर से टेंशन बढ़ाकर रख दिया है। आईएमडी के मुताबिक अगले 12 घंटे में 8 राज्यों में बारिश एक बार फिर से मुश्किलें बढ़ाने वाली हैं। इस बारिश के चलते ठंड फिर से बढ़ जाएगी। तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट देखने को मिल सकती है। वहीं, पहाड़ी राज्यों में भी मुसीबत बढ़ने वाली है। अगर आप घूमने का प्लान बना रहे हैं तो मौसम का ताजा हाल जरूर पढ़ लें। कुछ इलाकों में भारी बर्फबारी की भी संभावना है। तो चलिए जानते हैं देश में आज मौसम कैसा रहेगा…

    देश के 8 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी

    मौसम विभाग के मुताबिक आज शाम तक देश के 8 राज्यों में मध्यम से भारी बारिश परेशानी बढ़ा सकती है। इतना ही नहीं इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा भी चलेगी। जिससे ठंड और बढ़ जाएगी। जिन राज्यों में बारिश की चेतावनी है उनमें यूपी, दिल्ली, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, मध्य प्रदेश, राजस्थान और तमिलनाडु शामिल हैं। 3 फरवरी को उत्तराखंड, हिमाचल और जम्मू-कश्मीर के लोगों को विशेष रूप से सावधान रहने की जरूरत है। जबकि तमिलनाडु में समुद्री किनारे रहने वाले मछुआरों को भी अलर्ट रहने की जरूरत है।

    उत्तर भारत के 17 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट

    आईएमडी के मुताबिक आज यानी 3 फरवरी को उत्तर भारत के 17 जिलों में घने कोहरे से मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। जिन जिलों में घने कोहरे की चेतावनी है उनमें यूपी का प्रयागराज, अयोध्या, लखनऊ, कानपुर, रायबरेली, आगरा, मथुरा और अलीगढ़ शामिल हैं। इसके अलावा हरियाणा के गुरुग्राम, सोनीपत, पानीपत, फतेहाबाद, हिसार और जिंद, फिर पंजाब के अमृतसर, पटियाला, होशियारपुर, फरीदकोट, बठिंडा, फिरोजपुर और जालंधर शामिल हैं। सुबह यात्रा करने के दौरान सावधानी बरतने की जरूरत है।

    दिल्ली में आज मौसम कैसा रहेगा

    दिल्ली में आज यानी 3 फरवरी को हल्की बारिश हो सकती है। सुबह के समय 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा भी चलेगी। दिन भर बादल छाए रह सकते हैं। बारिश के चलते तापमान में कमी आ सकती है। दिल्ली में आज अधिकतम तापमान की बात करें तो यह 21 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

    यूपी में आज मौसम कैसा रहेगा

    उत्तर प्रदेश में आज यानी मंगलवार को बारिश की पूरी संभावना है। जिन जिलों में बारिश हो सकती है उनमें वाराणसी, आजमगढ़, ललितपुर, झांसी, प्रयागराज, बांदा, चित्रकूट, बलिया और प्रतापगढ़ शामिल हैं। वहीं कुछ जिलों में शीतलहर की भी चेतावनी है। जिन जिलों में शीतलहर चल सकती है उनमें हापुड़, कन्नौज, जालौन, कानपुर नगर, जौनपुर, हरदोई और कासगंज शामिल हैं। लखनऊ में अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

    बिहार में आज मौसम कैसा रहेगा

    बिहार में आज यानी 3 फरवरी को किसी भी जिले के लिए बारिश का अलर्ट नहीं है। हालांकि, कुछ जिलों में घने कोहरे छाए रहेंगे। जिन जिलों में घने कोहरे की चेतावनी है उनमें पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, सारण, सिवान और गोपालगंज शामिल हैं। वहीं, दरभंगा के आसपास के जिलों में बादल छाए रहेंगे। इसके अलावा सीमांचल इलाकों के जिले पूर्णिया, किशनगंज, अररिया और कटिहार में तापमान में कमी आ सकती है जिससे ठंड बढ़ने की संभावना बढ़ गई है। आज पटना में अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

    उत्तराखंड में आज मौसम कैसा रहेगा

    आईएमडी के मुताबिक उत्तराखंड में आज यानी 3 फरवरी को भारी बारिश की चेतावनी है। जिन जिलों में बारिश की पूरी संभावना है उनमें पिथौरागढ़, बागेश्वर, चमोली, नैनीताल, पौड़ी गढ़वाल और रुद्र प्रयाग शामिल हैं। यहां बारिश होने की वजह से तापमान में भी 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की कमी आएगी। वहीं, आज देहरादून में अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

    हिमाचल में आज मौसम कैसा रहेगा

    मौसम विभाग के मुताबिक हिमाचल प्रदेश में 3 फरवरी को तेज बारिश होने की संभावना जताई गई है। आईएमडी ने 3 फरवरी को मंडी, सोलन, शिमला, कुल्लू, चंबा में बारिश का अलर्ट जारी किया है। आज मनाली का अधिकतम तापमान 0 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान माइनस 13 डिग्री सेल्सियस रहेगा। ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की भी संभावना है।

    जम्मू- कश्मीर में मौसम कैसा रहेगा

    जम्मू-कश्मीर में आज मौसम बदलने वाला है। आईएमडी के मुताबिक आज कठुआ, उधमपुर,कुलगाम, सोपोर, बांदीपोरा, बारामूला, जम्मू, पुंछ और राजौरी में बारिश की संभावना बनी हुई है, इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। श्रीनगर में आज अधिकतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान माइनस 6 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

    शहर अधिकतम तापमान (3 फरवरी) न्यूनतम तापमान (3 फरवरी)
    दिल्ली 21°C 09°C
    मुंबई 29°C 25°C
    कोलकाता 27°C 17°C
    चेन्नई 28°C 23°C
    लखनऊ 21°C 13°C
    पटना 26°C 14°C
    रांची 25°C 13°C
    जयपुर 22°C 12°C
    भोपाल 24°C 14°C
    शिमला 15°C 03°C
    नैनीताल 17°C 08°C

    मध्य प्रदेश में आज मौसम कैसा रहेगा

    मध्य प्रदेश में एक बार फिर से मौसम बिगड़ने वाला है, कुछ जिलों में बादल छाए हुए हैं तो कई स्थानों पर कोहरा भी है। आने वाले दिनों में बारिश की अधिक से अधिक संभावना जताई जा रही है, जिससे राज्य में ठंड का प्रभाव एक बार फिर से बढ़ सकती है। अगले 15 घंटे में नीमच, मंदसौर, ग्वालियर, राजगढ़, गुना, अशोकनगर, विदिशा, शिवपुरी, दतिया, मुरैना, भिंड, सागर, रीवा, पन्ना, सतना और दमोह में बारिश लोगों की परेशानी बढ़ा सकती है। भोपाल में आज अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

    राजस्थान में आज मौसम कैसा रहेगा

    पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय रहने के चलते आज यानी 3 फरवरी को राजस्थान के कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। जिन जिलों में बारिश की संभावना है, उनमें भैंसरोडगढ़, चित्तौड़गढ़, बांसवाड़ा,कोटा, झालावाड़ और बारन जिले शामिल हैं। यह बारिश एक बार फिर से प्रदेश में ठंड बढ़ाएगी। जयपुर में आज अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

    तमिलनाडु में आज मौसम कैसा रहेगा

    आईएमडी के मुताबिक समुद्री इलाकों में कम दबाव वाले सिस्टम के कारण सोमवार को पश्चिमी घाट के जिलों में हल्की बारिश का अनुमान लगाया है। अधिकारियों के अनुसार चेन्नई के साथ-साथ आसपास के जिलों में 5 फरवरी तक बारिश की संभावना जताई गई है। मछुआरों को इस दौरान समुद्री किनारे से दूर रहने के लिए कहा गया है।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।