अब क्रिकबज की एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस मुद्दे को लेकर आईसीसी की बैठक पर कोई स्पष्टता नहीं है। रिपोर्ट में आगे यह भी कहा गया है कि पीसीबी ने आधिकारिक तौर पर आईसीसी को अभी तक सूचित नहीं किया है कि वे भारत के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप मैच नहीं खेलना चाहते।
पीसीबी को पाकिस्तान सरकार से मिला था फरमान
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को पाकिस्तान सरकार द्वारा निर्देश मिले थे। पाकिस्तान सरकार ने पीसीबी को टी20 वर्ल्ड कप में हिस्सा लेने के लिए मंजूरी दे दी थी। लेकिन भारत के खिलाफ होने वाले मैच में भाग न लेने के स्पष्ट ऑर्डर दिया था। सोशल मीडिया के चर्चित प्लेटफॉर्म पर पाकिस्तान सरकार के ऑफीशियल अकाउंट से ट्वीट किया गया था।
पाकिस्तान के इनकार करने के बाद भी भारत मैच खेलने जाएगा श्रीलंका
भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला 15 फरवरी को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाना है। पाकिस्तान के इनकार करने के बावजूद भारतीय टीम कथित तौर पर मैच खेलने के लिए श्रीलंका ट्रेवल करेगी और आईसीसी के प्रोटोकॉल का पालन करेगी। दूसरी ओर, पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने इस पूरे मामले पर बयान देते हुए कहा है कि जो उनकी सरकार या पीसीबी चीफ कहेंगे वो वही करेंगे। यह उनका फैसला नहीं है। जब पिछली बार टी20 वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान भिड़े थे तो भारत ने पाकिस्तान को 6 रन से हराया था।













