• Sports
  • वो 3 खिलाड़ी, जिन्होंने भारत-पाकिस्तान के लिए खेला इंटरनेशनल क्रिकेट

    नई दिल्ली: भारत-पाकिस्तान के रिश्ते पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद खराब हो गए थे। जब दोनों देश पिछले साल एशिया कप में क्रिकेट के मैदान में आमने-सामने थे तो काफी बवाल मचा था। वहीं अब पाकिस्तान ने टी20 वर्ल्ड कप में भी भारत के साथ मैच खेलने से मना कर दिया है। हालांकि,इस


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 3, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    नई दिल्ली: भारत-पाकिस्तान के रिश्ते पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद खराब हो गए थे। जब दोनों देश पिछले साल एशिया कप में क्रिकेट के मैदान में आमने-सामने थे तो काफी बवाल मचा था। वहीं अब पाकिस्तान ने टी20 वर्ल्ड कप में भी भारत के साथ मैच खेलने से मना कर दिया है। हालांकि,इस सब के बीच हम आपके लिए एक खास स्टोरी लेकर आए हैं। हम आपको बताने वाले हैं उन 3 प्लेयर्स के बारे में, जिन्होंने भारत और पाकिस्तान दोनों देशों के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेला है।

    3 खिलाड़ी जिन्होंने भारत-पाकिस्तान के लिए खेला क्रिकेट

    1) अमीर इलाही- अमीर इलाही ने अपने करियर में कुल 6 टेस्ट मैच खेले। इलाही ने अपना डेब्यू भारत के लिए 1947 में सिडनी में किया था। हालांकि, इसके बाद उन्होंने 5 टेस्ट पाकिस्तान के लिए 1952-53 के बीच खेले। डॉमेस्टिक और इंटरनेशनल क्रिकेट में कुल मिलाकर अमीर ने 520 विकेट झटके हैं।

    2) अब्दुल हफीज करदार- अब्दुल हफीज करदार को फादर ऑफ पाकिस्तान क्रिकेट के नाम से जाना जाता है। करदार ने पाकिस्तान के लिए क्रिकेट खेलने से पहले भारत के लिए 3 टेस्ट खेले थे।अब्दुल हफीज करदार 1952 में पाकिस्तान के कप्तान बने थे और उन्होंने भारत के खिलाफ ही डेब्यू किया था। उन्होंने पाकिस्तान के लिए 23 टेस्ट खेले हैं। उन्होंने कुल 26 टेस्ट में 5 फिफ्टी की मदद से 927 रन बनाए हैं। वहीं फर्स्ट क्लास क्रिकेट में उनके नाम 174 मैचों में 6832 रन हैं।

    3) गुल मोहम्मद- गुल मोहम्मद का नाम भी उन तीन खिलाड़ियों में शुमार है, जिन्होंने भारत और पाकिस्तान दोनों देशों के लिए क्रिकेट खेला है। गुल ने भारत के लिए 1946 से 1955 के बीच 8 टेस्ट खेले थे। उन्होंने 1956 में पाकिस्तान के लिए एकमात्र टेस्ट मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कराची में खेला था। उन्होंने 9 टेस्ट में 205 रन बनाए थे। उन्होंने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 118 मुकाबलों में 5614 रन बनाए थे।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।